- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Bjp Ticket Race Municipal Election Party Entry Controversy
Maharashtra: PMC चुनाव से पहले BJP में घमासान, बड़े प्रवेश कार्यक्रम की अटकलें तेज
- Written By: अपूर्वा नायक
Pune Municipal Corporation से पहले भाजपा में टिकट के लिए जबरदस्त मारामारी शुरू हो गई है। बाहरी नेताओं की एंट्री पर रोक लगी है, जबकि बड़े प्रवेश कार्यक्रम की चर्चा तेज है।

पुणे महानगर पालिका (सोर्स: सोशल मीडिया)
Maharashtra Local Body Election: आगामी पुणे महानगरपालिका चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी में टिकट को लेकर मारामारी शुरू हो गई।
पार्टी के भीतर ही इच्छुकों की संख्या इतनी बढ़ चुकी है कि अब अन्य दलों से भाजपा में प्रवेश करने की इच्छा रखने वालों के लिए फिलहाल सभी रास्ते लगभग बंद कर दिए गए है।
सूत्रों के मुताबिक पार्टी नेतृत्व पर पहले से मौजूद दावेदारों को समायोजित करने का दबाव हैं। इसलिए नए नेताओं की ‘इनकमिंग’ पर ब्रेक लगाया दिया गया है, लेकिन इसी बीच खबर यह भी है कि एक बड़ा प्रवेश कार्यक्रम हो सकता हैं। पुणे महानगरपालिका में पिछले तीन वर्षों से प्रशासक राज है, लेकिन न्यायालय के आदेशानुसार 31 जनवरी 2026 से पहले चुनाव’ कराना अनिवार्य हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए सेना तैयार! आर्मी चीफ द्विवेदी की दोटूक, थिएटराइजेशन रिपोर्ट रक्षा मंत्री को सौंपी
पुणे शराब कांड में बड़ा खुलासा, ऑनलाइन मेथनॉल मंगाकर आरोपी योगेश वानखेड़े ऐसे बनाया था ‘मौत का कॉकटेल’
कीमतों में गिरावट के बावजूद प्याज की मांग सुस्त, किसान और व्यापारी दोनों संकट में
मानसून से पहले ठाणे में ड्रेन सफाई तेज करने के आदेश, निचले इलाकों में लगाए जाएंगे 102 पंप
राज्य के स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनाव तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे। नगर परिषद व नगर पंचायत के चुनाव की प्रक्रिया चल रही हैं। दूसरे चरण में जिला परिषद व पंचायत समितियों के चुनाव हो सकते हैं। जबकि तीसरे चरण में महापालिका के चुनाव हो सकते हैं।
इसलिए सभी पार्टियों ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी है। साथ ही तमाम पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहले से ज्यादा एक्टिव हो गए है। राज्य और केंद्र सरकार में भाजपा की सत्ता है, इसलिए पुणे महापालिका चुनाव पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गया है।
इसी वजह से टिकट चाहने वालों की संख्या बढ़ गई है और चुनाव के करीब आते आते यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। इच्छुकों ने जनसंपर्क बनाना शुरू कर दिया हैं और अपनी जीत के लिए अघोषित रुप से प्रचार शुरू कर दिया है।
भाजपा में आने को इच्छुक, लेकिन शर्त-टिकट की गारंटी
कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस और अन्य पार्टियों के कुछ पूर्व नगरसेवक और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल होने को तैयार है, लेकिन वे पार्टी से टिकट की गारंटी मांग रहे है। भाजपा के स्थानीय नेतृत्व के लिए यह स्थिति मुश्किल भरी है, क्योंकि पहले से ही पार्टी के भीतर दावेदारों की लंबी फेहरिस्त तैयार है।
इसी वजह से फिलहाल बाहर से आने वालों को एंट्री देने पर रोक लगा दी गई है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पहले हमारे अपने कार्यकर्ताओं को अवसर मिलना चाहिए, इसलिए बाहरी नेताओं को तुरंत टिकट या प्रवेश देना संभव नहीं है।
भाजपा में आने के लिए कई लोग इच्छूक है, लेकिन हमारे यहां पहले से ही दावेदारों की संख्या काफी ज्यादा है, इसलिए अन्य दलों से आने वाली को फिलहाल प्रवेश देने की जगह नहीं है।
– चंदशेखर बावनकुले, राजस्व मंत्री
हो सकता है बड़ा पार्टी प्रवेश कार्यक्रम
पार्टी में अधिकांश प्रभागों में दावेदार पहले से मौजूद है, लेकिन कुछ प्रभाग ऐसे भी है जहां भाजपा को मजबूत चेहरा मिलना कठिन है। ऐसे इलाको में जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा रणनीतिक रूप से प्रभावी बाहरी नेताओं को शामिल कर सकती है।
ये भी पढ़ें :- PM स्वनिधि योजना फिर शुरू, पर बैंकों के खराब रिस्पांस से फेरीवाले परेशान
सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के कुछ वसिष्ठ पूर्व नगरसेवक अपने पुत्री या परिवारजनों को टिकट मिलने की शर्त पर भाजपा में शामिल होने के लिए – तैयार है। भाजपा में जल्द ही एक बड़े पार्टी प्रवेश कार्यक्रम हो सकता है। यह चुनाव घोषित होने से पहले हो सकता है। इसके बाद पार्टी के अंदर असंतोष बढ़ना तय माना जा रहा है।
-नवभारत लाइव के लिए पुणे से समीर सय्यद की रिपोर्ट
Pune bjp ticket race municipal election party entry controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














