पुणे मनपा में रुकी भर्ती, 262 पदों को मंजूरी का इंतजार…काम संभाल रहे 10,000 कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी

Pune Municipal Corporation Vacancy: पुणे मनपा में कर्मचारियों की भारी कमी रोस्टर सत्यापन अटका होने से भर्ती ठप है। 262 पदों के प्रस्ताव मंजूरी का इंतजार में है।
Pune Municipal Corporation
पुणे महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Pune Municipal Corporation Recruitment: पुणे महानगरपालिका में कर्मचारियों की कमी गंभीर होती जा रही है। आवश्यक कर्मचारी नहीं होने के कारण कई महत्वपूर्ण विभागों में काम का बोझ बढ़ गया है। भर्ती प्रक्रिया से पहले आवश्यक 'बिंदु नामावली' (रोस्टर) सत्यापन का मुद्दा इस समय सबसे बड़ी बाधा बना हुआ है।

पुणे महानगरपालिका ने 2024 और 2025 में क्लास-III के 26 पदों पर कुल 262 रिक्तियों के प्रस्ताव पिछड़ा वर्ग विभाग को भेजे हैं, लेकिन आज तक इनमें से किसी भी प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली है। इस वजह से कामकाज न रुके इसके लिए लगभग 10,000 कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी काम संभाल रहे हैं।

10 वर्षों के प्रतिबंध के बाद भी भर्ती में गति नहीं

2012 में पुणे मनपा में पदों पर भर्ती पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया था। 2022 में यह प्रतिबंध हटा लिया गया, लेकिन इस दौरान क्लास-1 से क्लास-IV तक के कई कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए जबकि कुछ को प्रमोशन मिली। परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में पद खाली हो गए और कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ गया।

राज्य सरकार द्वारा भर्ती पर प्रतिबंध हटाने के बाद पहले चरण में 885 पदों पर भर्ती की गई थी। इसमें जूनियर इंजीनियर, क्लर्क, सहायक अतिक्रमण निरीक्षक, अग्निशमन दल के जवान आदि पद शामिल थे।

वर्तमान में 171 जूनियर इंजीनियरों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है, लेकिन रोस्टर सत्यापन के अभाव में बड़ी संख्या में शेष पदों को भरा नहीं जा सका है, जो एक बड़ी समस्या बन गया है।

262 रिक्त पदों के रोस्टर की मंजूरी का इंतजार

मनपा के सामान्य प्रशासन विभाग ने क्लास-III के 26 पदों पर 262 रिक्तियों की बिदु नामावली (रोस्टर) के सत्यापन के लिए विभागीय आयुक्त कार्यालय के पिछड़ा वर्ग विभाग को प्रस्ताव भेजे हैं।

महत्वपूर्ण तकनीकी और प्रशासनिक पद

  • गार्डन निरीक्षक - 10
  • सर्वेयर - 23
  • जूनियर इंजीनियर (सॉफ्टवेयर) - 3
  • जूनियर इंजीनियर (हार्डवेयर) - 2
  • जूनियर इंजीनियर (नेटवर्क) - 2
  • कम्प्यूटर प्रोग्रामर - 10
  • शॉर्टहैंड राइटर - 32
  • कनिष्ठ बाइंडर - 20
  • मशीन अटेंडेंट - 4
  • कंप्यूटर ऑपरेटर - 10
  • मिस्त्री 106 (इस पद पर सबसे अधिक रिक्तियां)
  • उपअधीक्षक - 1
  • हेल्पर- 6
  • बॉलर - 6 और अन्य मुद्रणालय, मैकेनिक, कंपोजिटर, प्लेट मेकर, प्रदूषण निरीक्षक जैसे कार्यकारी पद।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com