-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Ajit Pawar Condemned Opposition To Hindi In Schools Said Marathi Will Be Top Priority
Pune News: अजित पवार ने अलापा ‘हिंदी’ का राग, विपक्ष के विरोध पर की निंदा, कहा-मराठी भाषा सर्वोच्च प्राथमिकता पर…
- Written By: आंचल लोखंडे
उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने 'हिंदी' का राग अलापा है। उन्होंने राज्य भर के मराठी और अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में पहली और 5वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए हिंदी भाषा को अनिवार्य बनाने का विरोध करने पर निंदा की।

अजित पवार ने अलापा 'हिंदी' का राग। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
पुणे: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने ‘हिंदी’ का राग अलापा है। उन्होंने राज्य भर के मराठी और अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में पहली और पांचवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए हिंदी भाषा को अनिवार्य और तीसरी भाषा बनाने का विरोध करने पर राजनीतिक दलों की आलोचना की है। पवार ने कहा कि जो लोग इस फैसले का विरोध कर रहे हैं, वे ‘‘वास्तविक मुद्दे न होने के कारण अनावश्यक विवाद” खड़ा कर रहे हैं।
पवार ने शुक्रवार को पिंपरी चिंचवड में चापेकर बंधुओं को समर्पित एक राष्ट्रीय स्मारक के उद्घाटन के मौके पर कहा, ‘‘मराठी हमारी मातृभाषा है और राज्य में हमेशा इसे पहली प्राथमिकता दी जाएगी।” उन्होंने आलोचकों पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘कुछ लोग हिंदी भाषा को लेकर विवाद इसलिए पैदा कर रहे हैं क्योंकि उनके पास और कुछ करने को नहीं है। पूरे देश में अंग्रेजी का व्यापक रूप से इस्तेमाल होता है और इसी तरह कई राज्यों में हिंदी बोली जाती है। हालांकि इस बात पर विवाद है कि हिंदी राष्ट्रभाषा है या नहीं, मैं उसमें नहीं पड़ना चाहता।”
राज ठाकरे की निंदा
महाराष्ट्र सरकार ने दो भाषाओं का अध्ययन कराने की परंपरा से हटकर राज्य भर के मराठी और अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए तीसरी भाषा के रूप में हिंदी पढ़ना अनिवार्य करने का निर्णय लिया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने राज्य सरकार के इस निर्णय की निंदा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी इस फैसले का पुरजोर विरोध करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि इसे लागू न किया जाए।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में मानसून का कहर: पालघर में बाढ़ से 1 की मौत, 16 गांव कटे; पुणे समेत कई जिलों में अलर्ट जारी
14 हजार युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण, 9 हजार को रोजगार-स्वरोजगार का अवसर
पुणेवासियों के लिए राहत: टेमघर बांध में जल स्तर 50% पहुंचा, एक महीने की पानी की आपूर्ति हुई सुरक्षित
पुणे में सड़कों के गड्ढों पर PMC का कागजी दावा, केवल 54 गड्ढे बाकी; बेहाल सड़कों से नागरिकों में भारी आक्रोश
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
यह निर्णय हिंदी थोपने जैसा: विपक्ष
ठाकरे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा है कि ‘‘मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि मनसे इस निर्णय को बर्दाश्त नहीं करेगी। हम केंद्र सरकार के हर चीज को ‘हिंदीकृत’ करने के प्रयासों को इस राज्य में सफल नहीं होने देंगे।” विपक्षी कांग्रेस ने राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि उसका यह निर्णय हिंदी थोपने जैसा है। पवार ने जोर देकर कहा कि मराठी, हिंदी और अंग्रेजी तीनों भाषाएं महत्वपूर्ण हैं लेकिन मराठी राज्य में हमेशा प्रमुख रखेगी।
पाठ्यक्रम के चरणबद्ध कार्यान्वयन की योजना
पवार ने मराठी भाषा को बढ़ावा देने में केंद्र की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ही मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया। यह निर्णय वर्षों से लंबित था। राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) सरकार ने इसे लागू करने का साहस दिखाया।” उन्होंने कहा कि भाषा को और बढ़ावा देने के लिए मुंबई में मराठी भाषा भवन स्थापित करने की योजना पर काम निरंतर जारी है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति यानी एनईपी 2020 के तहत नए पाठ्यक्रम के कार्यान्वयन में पहली से पांचवीं कक्षा के लिए त्रि-भाषा फॉर्मूले को लागू किया गया है। राज्य स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूली शिक्षा के लिए एनईपी 2020 की सिफारिशों के अनुसार तैयार किए गए नए पाठ्यक्रम के चरणबद्ध कार्यान्वयन की योजना की घोषणा की है।
Pune ajit pawar condemned opposition to hindi in schools said marathi will be top priority
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया उपचुनाव: सिंधिया ने किया भाजपा की जीत का दावा, बोले- विकास के नाम पर लहराएगा भाजपा का परचम
Jul 24, 2026 | 11:49 AMकांगो में इबोला ने मचाई तबाही! लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा, हिंसा के बीच बेकाबू हुई महामारी
Jul 24, 2026 | 11:47 AMLava Virat V1 5G: देसी कंपनी Lava का बड़ा दांव, 15k के बजट में Poco-Samsung को देगा सीधी टक्कर
Jul 24, 2026 | 11:47 AMस्टे देकर मामला लटकाने पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, ग्राम विकास मंत्री को 3 हफ्ते की मोहलत, जानें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 11:46 AM450 करोड़ के बैंक फ्रॉड मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली, यूपी और पंजाब के 8 ठिकानों पर छापेमारी
Jul 24, 2026 | 11:45 AMसलमान खान की अपील पर मचा बवाल, यूजर्स बोले- ‘भाई को राजनीतिक रूप से हाइजैक कर लिया गया’
Jul 24, 2026 | 11:44 AMनागपुर में झमाझम बारिश के बाद भी पिछले साल से 22% कम पानी! जानिए किस डेम में कितना जल स्टॉक
Jul 24, 2026 | 11:32 AMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM














