- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Private Bus Fares Increased During Summer Holidays Passengers Upset
गर्मी की छुट्टियों में बढ़ा निजी बसों किराया, इतने फीसदी हुआ इजाफा, यात्री परेशान
- Written By: प्रभाकर दुबे

File Photo
पुणे: गर्मी की छुट्टियों (Summer Holidays) में निजी बसों (Private Buses) ने किराया (Fares) बढ़ा दिया हैं। इसलिए गर्मी की छुट्टियों में विभिन्न स्थानों से आने-जाने वाले यात्रियों को किराए में हुए बढ़ोतरी का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है और उनकी जेब पर असर पड़ रहा हैं। निजी बस ट्रांसपोर्टरों (Private Bus Transporters) ने अपने किराए में 20 से 25 फीसदी तक की बढ़ोतरी की हैं। बताया जा रहा है कि पर्यटन सीजन के साथ ही डीजल की कीमतों (Diesel Prices) में इजाफा (Hike) होने के चलते किराये में बढ़ोतरी की गई है।
पुणे शहर और आसपास के क्षेत्रों में विदर्भ, कोंकण, पश्चिम महाराष्ट्र, उत्तरी महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के प्रवासियों की एक बड़ी आबादी हैं। यह मुख्य रूप से विदर्भ में नागपुर, अमरावती, चंद्रपुर, वर्धा, अकोला, कोंकण में रत्नागिरी, कणकवली, सावंतवाड़ी, पश्चिमी महाराष्ट्र में कोल्हापुर, सोलापुर, सांगली, उत्तरी महाराष्ट्र में सातारा, नासिक, जलगांव और छत्रपति संभाजीनगर, बीड, धाराशिव, लातूर, जालना हैं। मराठवाड़ा के परभणी, नांदेड़ में बड़ी संख्या में नागरिक यात्रा करते हैं। इन सभी रूटों पर निजी बस चालकों द्वारा टिकट के दाम बढ़ाए जाने से यात्री प्रभावित हुए हैं।
रोज चलती हैं इतने हजार बसें
पुणे से राज्य के विभिन्न हिस्सों के लिए प्रतिदिन लगभग दो से ढाई हजार बसें चलती हैं। इस रूट से रोजाना एक लाख यात्री सफर करते हैं। निजी बसों से एसटी महामंडल बस के किराए की तुलना में अधिकतम डेढ़ गुना किराया वसूला जा सकता है। इससे अधिक किराया वसूले जाने पर परिवहन विभाग की ओर से कार्रवाई की जाती है। ऐसे में बताया जा रहा है कि निजी बस संचालक इस बात को लेकर एहतियात बरत रहे हैं कि डेढ़ गुना से ज्यादा किराया न वसूला जाए।
सम्बंधित ख़बरें
शरद पवार गुट के नेता विकास लवांडे पर जानलेवा हमला, स्याही फेंककर दी जान से मारने की धमकी, VIDEO वायरल
Summer Travelling Guide: गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते है, तो यहां मिलेगा सुकून और खूबसूरत नजारा
मुंबई-पुणे-हैदराबाद हाईस्पीड रेल परियोजना पर बढ़ी सियासत, ग्रामीण क्षेत्रों में नाराजगी
Shirur Chakan Uran Multimodal Corridor बनेगा गेम चेंजर, उद्योग और यातायात दोनों को मिलेगा फायदा
यहां से होता है ज्यादा आवागमन
पुणे के क्षेत्रों जैसे वाकड, निगडी, पिंपरी, चिंचवड़, कालेवाड़ी, भोसरी, नासिक फाटा, वारजे, वडगांव, कात्रज, पद्मावती, स्वारगेट, विश्रांतवाड़ी, शिवाजी नगर, वाकडेवाड़ी, हडपसर, यरवडा से बड़ी मात्रा में यात्री यातायात होता हैं।
एसी बसों के टिकट (आंकड़े रुपए में)
- पुणे-नागपुर: 1500- 2000
- पुणे-अमरावती: 1400-1800
- पुणे-रत्नागिरी: 900-1200
- पुणे-कोल्हापुर: 500-700
- पुणे-नासिक: 500-700
- पुणे-औरंगाबाद: 400-600
- पुणे-लातूर: 700-1100
- पुणे-नांदेड़: 800-1400
महिलाओं की छूट के कारण मूल्य वृद्धि कम हुई
राज्य परिवहन (एसटी) महामंडल ने महिलाओं को टिकट किराए में 50 फीसदी की छूट दी है। निजी बस सेवाएं कुछ हद तक प्रभावित होती दिख रही हैं। हर साल, आमतौर पर गर्मी की छुट्टियों के दौरान हम निजी बस सेवा प्रदाताओं की ओर से दोगुनी वृद्धि देखते हैं, लेकिन इस साल वह वृद्धि कुछ कम हुई है और देखने में आया है कि डेढ़ गुना तक रुकी हुई है। यह देखा गया है कि पुणे से मुंबई, अहमदनगर, सातारा, कोल्हापुर, सोलापुर, बारामती, नासिक से कम दूरी के यात्री परिवहन के लिए एसटी को प्राथमिकता दी जाती हैं।
Private bus fares increased during summer holidays passengers upset
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
GT के खिलाफ टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने चुनी गेंदबाजी, चोटिल कप्तान रियान पराग प्लेइंग XI से बाहर
May 09, 2026 | 07:44 PMECI के स्पेशल ऑब्जर्वर सुब्रत गुप्ता को मिला ईनाम, सुवेंदु सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी
May 09, 2026 | 07:42 PMदक्षिण कोरियाई कोस्ट गार्ड ने दो चीनी नौकाएं जब्त कीं, येलो सी में बढ़ा तनाव; एक नाविक की मौत
May 09, 2026 | 07:38 PMयात्रीगण कृपया ध्यान दें! रविवार को मध्य रेलवे की ‘इन’ तीनों लाइनों पर मेगा ब्लॉक
May 09, 2026 | 07:31 PMआकार ले रही ऑरेंज गेट रोड टनेल, 250 मीटर सुरंग निर्माण पूरा, एमटीएचएल से जुड़ेगी मुंबई में सबसे गहरी सुरंग
May 09, 2026 | 07:16 PMExplainer: IPL 2026 में कोई कर रहा वेपिंग तो कोई पी रहा ई-सिगरेट, जानें एक दूसरे से कितनी अलग हैं ये दो चीजें
May 09, 2026 | 07:10 PMJyeshtha Ekadashi: ज्येष्ठ माह की पहली एकादशी बुधवार को, विधिवत पूजा से मिल जाएगी कर्ज से मुक्ति!
May 09, 2026 | 07:09 PMवीडियो गैलरी

जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM
Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM
होइहि सोई जो राम…हिंदू राष्ट्र की मांग पर मुरारी बापू का बड़ा बयान, कहा- परमात्मा के सामर्थ्य से कुछ भी संभव
May 09, 2026 | 01:00 PM
बंगाल में सुवेंदु कैसे बने ‘अधिकारी’, CM बनने की इनसाइड स्टोरी? देखें VIDEO
May 08, 2026 | 10:50 PM














