- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Hinjewadi It Park Lpg Shortage Work From Home Demand
हिंजवड़ी IT पार्क में LPG संकट, कैंटीन सेवाएं ठप; कर्मचारियों की वर्क फ्रॉम होम की मांग
IT Park Food Crisis: पुणे के हिंजवड़ी में एलपीजी की कमी से कैंटीन सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। कर्मचारियों ने वर्क फ्रॉम होम की मांग की है, वहीं प्रशासन ने गैस डिलीवरी के लिए नए सख्त नियम लागू किए हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक

पुणे न्यूज (सौ. फाइल फोटो )
Hinjewadi IT Park LPG Shortage: पुणे के हिंजवड़ी आईटी पार्क में रसोई गैस (एलपीजी) की किल्लत ने काम करने के माहौल को प्रभावित करना शुरू कर दिया है।
टीसीएस, विप्रो और कॉग्निजेंट जैसी दिग्गज कंपनियों के परिसरों में स्थित कैंटीन और फूड कोर्ट सेवाएं गैस की कमी के कारण लड़खड़ा गई हैं। इसके चलते अब आईटी पेशेवरों ने कंपनियों से दोबारा ‘वर्क फ्रॉम होम‘ देने की गुहार लगाई है।
घर से टिफिन लाने की अपील
पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के कारण वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित हुई है। हिंजवडी की कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को मेल भेजकर सूचित किया है कि कैंटीन में भोजन का मेन्यू सीमित रहेगा और वे यथासंभव घर से टिफिन लेकर आएं। कैंटीन संचालकों का कहना है कि उन्हें जरूरत का आधा स्टॉक भी नहीं मिल पा रहा है, जिससे हजारों लोगों का खाना बनाना असंभव हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
सोलापुर में डबल मर्डर: प्रॉपर्टी विवाद में भतीजों ने चाचा-चाची की हत्या की
ठाणे: उल्हासनगर में अवैध इमारतें होंगी वैध! सरकार ने शुरू की ‘वन विंडो स्कीम’, 1.20 लाख निर्माणों को बड़ी राहत
मजदूरी नहीं, संकट बढ़ा: गोंदिया के 50 हजार मनरेगा मजदूर परेशान
कहीं राहत तो कहीं संकट, धुले में पानी की स्थिति बेहतर, औसत जलसंचय 65% पार; किसानों को मिली उम्मीद
गैस सिलेंडर का 96 घंटों के भीतर होम डिलीवरी अनिवार्य
पुणे के जिलाधिकारी जितेंद्र डूडी ने घरेलू गैस सिलेंडर के वितरण को लेकर सख्त निर्देश जारी किए है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अब जिले में गैस सिलेंडर का वितरण केवल ओटीपी आधारित सिस्टम के जरिए ही किया जाएगा।
ये भी पढ़ें :- पिंपरी-चिंचवड़ स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट बना बोझ, 31 मार्च के बाद मनपा पर बढ़ेगी जिम्मेदारी
साथ ही, बुकिंग के बाद 96 घंटों के भीतर ग्राहक को होम डिलीवरी देना अनिवार्य कर दिया गया है। जिलाधिकारी कार्यालय में तेल कंपनियों और गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। अब गोदाम या गैस एजेंसियों से सीधे सिलेंडर का वितरण पूरी तरह से बंद रहेगा। सभी एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे ‘गैस सिलेंडर का वितरण केवल ओटीपी द्वारा और 96 घंटों के भीतर होम डिलीवरी के स्पष्ट निर्देश वाले बोर्ड लगाएं।
Hinjewadi it park lpg shortage work from home demand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सोलापुर में डबल मर्डर: प्रॉपर्टी विवाद में भतीजों ने चाचा-चाची की हत्या की
Mar 17, 2026 | 03:32 PMराज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, सस्पेंड किए गए 3 बागी विधायक; जानें क्या है पूरा मामला
Mar 17, 2026 | 03:31 PMनई Renault Duster लॉन्च, कम कीमत में मिलेगा प्रीमियम SUV का मजा, मीडिल क्लास पर नहीं भारी पड़ेंगी की
Mar 17, 2026 | 03:31 PMकेसी त्यागी ने अचानक दिया JDU से इस्तीफा, पार्टी सदस्यता का नहीं करेंगे नवीनीकरण, बताई वजह
Mar 17, 2026 | 03:22 PMविजय देवकरोंडा संग शादी के बाद सेट पर लौटीं रश्मिका मंदाना, ‘मैसा’ की शूटिंग शुरू, फैंस हुए उत्साहित
Mar 17, 2026 | 03:20 PMमणिकम टैगोर से राजा वड़िंग तक…लोकसभा में बहाल हुए ये 8 सांसद, जानें इन पर क्यों गिरी थी सस्पेंशन की गाज?
Mar 17, 2026 | 03:19 PM‘शिवसेना की स्थापना अमित शाह ने की…’, एकनाथ शिंदे के दिल्ली दौरे पर संजय राउत का बड़ा हमला
Mar 17, 2026 | 03:18 PMवीडियो गैलरी

पुलिस की वर्दी…काली स्कॉर्पियो और करोड़ों की रेड, इंदौर में पकड़ा गया नकली IT अफसरों का गैंग, 8 गिरफ्तार
Mar 17, 2026 | 01:09 PM
स्मार्ट मीटर का झटका! दो कमरों के घर का आया 40,000 का बिजली बिल, बेबस बुजुर्ग की आंखों में आए आंसू- VIDEO
Mar 16, 2026 | 10:05 PM
यूपी में ब्राह्मणों की सुरक्षा पर अविमुक्तेश्वरानंद का बेबाक बयान, योगी सरकार और जातिवाद पर कही ये बड़ी बात
Mar 16, 2026 | 09:41 PM
मुरैना में गैस सिलेंडर नहीं मिला तो महिला को आई ‘माता’! बीच सड़क पर किया ऐसा ड्रामा कि सहम गए लोग- VIDEO
Mar 16, 2026 | 09:20 PM
बिहार की राजनीति में बड़ा धमाका! ‘छोटे सरकार’ ने चुनाव न लड़ने का किया ऐलान; अब कौन संभालेगा मोकामा का कमान
Mar 16, 2026 | 09:12 PM
देश तुम्हारे बाप का नहीं…खामेनेई का नाम लेकर PM मोदी पर भड़के ओवैसी, बोले- ईरान की याद तब आई जब…
Mar 16, 2026 | 01:53 PM













