-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pmrda Pune Pimpri River Rejuvenation 4424 Cr Development Plan
PMRDA का 4,424 करोड़ का मेगाप्लान, पुणे-पिंपरी की नदियों का कायाकल्प शुरू
- Written By: अपूर्वा नायक
PMRDA ने 4,424 करोड़ की विकास योजनाओं के तहत पुणे–पिंपरी की नदियों को प्रदूषण-मुक्त करने, 6,500 घर बनाने, 29 ऑनलाइन सेवाएं शुरू करने और ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं के विस्तार का खाका तैयार किया है।

पीएमआरडीए (सौ. सोशल मीडिया )
Pimpri News In Hindi: पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (पीएमआरडीए) नव वर्ष की शुरुआत पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ के आसपास बहने वाली नदियों के कायाकल्प और 9 तालुका के ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विकास के संकल्प के साथ करने जा रहा है।
कुल 4,424 करोड़ रुपये की महत्वकांक्षी योजनाओं के जरिए पीएमआरडीए ने नागरिक जीवन स्तर सुधारने, सुनियोजित शहरी विकास करने और नदियों को प्रदूषण मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। प्रशासन का मानना है कि इन परियोजनाओं से पीएमआरडीए क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।
नदी प्रदूषण नियंत्रण पर बड़ा खर्च
पीएमआरडीए आयुक्त डॉ। योगेश म्हसे ने कहा कि पीएमआरडीए की योजनाओं में सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा नदी प्रदूषण नियंत्रण पर केंद्रित है। नदियों को प्रदूषण-मुक्त करने का यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट जल्द शुरू होगा। इंद्रायणी, पवना, मुला और मुठा इन चारों नदियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए 1,988 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स मंजूर किए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
21 जून को ही क्यों होता है साल का सबसे लंबा दिन? जानिए धरती और सूर्य के इस अनोखे रिश्ते का रहस्य
फादर्स डे 2026: पापा के चेहरे पर ला देंगे मुस्कान ये खास तोहफे, जिंदगीभर याद रहेगा आपका प्यार
मंगल दोष से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 प्रभावी उपाय, विवाह की बाधाएं होंगी दूर और दांपत्य जीवन में आएगी खुशहाली
रेलवे का बड़ा फैसला: अब बिना टिकट यात्रा पर लगेगा दोगुना जुर्माना, 1 जुलाई से लागू होंगे नए नियम
अतिरिक्त आयुक्त दीपक सिंगला के अनुसार, इंद्रायणी और पवना नदी सुधार की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इसके अलावा, चार भूमिगत सीवेज प्रबंधन प्रोजेक्ट्स के लिए भी 300 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इन योजनाओं की टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
नागरिकों के लिए बनाए जाएंगे 6,500 घर गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराने के पीएमआरडीए के संकल्प के तहत 835 करोड़ रुपये का आवास प्रोजेक्ट अंतिम चरण में है। सेक्टर-12 के दूसरे चरण में 11।63 हेक्टेयर क्षेत्र पर 6,500 घर आम नागरिकों के लिए उपलब्ध होंगे।
इस प्रोजेक्ट का कार्य अगले वर्ष तक पूरा हो जाएगा और अगले 3-4 महीनों में इसकी लॉटरी प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। पीएमआरडीए, केंद्र और राज्य सरकारों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत आवास परियोजनाएं चला रहा है।
प्रदूषण मुक्ति का मेगाप्लान तैयार
कुल 29 सेवाएं ऑनलाइन शुरू की जाएंगी, जिससे नागरिकों को प्रमाणपत्र और मंजूरियां जल्दी मिलेंगी, विकास-अनुमति, भूमि-मालमता और अग्निशमन विभागों की सेवाएं भी ऑनलाइन उपलब्ध होंगी। लंबित आवेदनों और शिकायतों का जल्द निपटारा किया जाएगा।
– दीपक सिंगला, अतिरिक्त आयुक्त, पीएमआरडीए
नदी व नागरिक जीवन स्तर सुधारने का लक्ष्य
पीएमआरडीए की प्रमुख विकास योजनाओं में पुणे रिंग रोड, पुणे मेट्रो विस्तार, और सुनियोजित कॉलोनियों के लिए टाउन प्लानिंग स्कीम्स भी शामिल हैं। पिंचिं नव नगर विकास प्राधिकरण (पीसीएनटीडीए) का विलय भी पीएमआरडीए को इस क्षेत्र के विकास में बड़ी भूमिका प्रदान करता है।
ये भी पढ़ें :- Maharashtra Politics: बीजेपी का टिकट फॉर्मूला बढ़ा रहा बेचैनी, 2500 से अधिक दावेदार मैदान में
19 तालुका के कायापलट का प्लान
- 29 ऑनलाइन सेवाओं की शुरुआत
- पीएमआरडीए क्षेत्र में सुनियोजित शहरीकरण के लिए भी महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।
- नगरविकास प्रोजेक्टः माण-म्हालुंगे नगर योजना के लिए 616 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जिसमें करीब 250 हेक्टेयर क्षेत्र का मसौदा तैयार है। भविष्य के शहरीकरण के लिए 15 एकीकृत नगर वसाहत योजनाएं भी विचाराधीन है।
- बुनियादी सुविधाओं का विस्तारः 11
- अग्निशमन प्रोजेक्ट्स पर 162 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, इसके अलावा, देहू घाट, फुटबॉल टर्फ, वाघोली जलापूर्ति प्रोजेक्ट समेत 69 करोड़ रुपए के प्रोजेक्टस कार्यान्वित किए जा रहे है।
Pmrda pune pimpri river rejuvenation 4424 cr development plan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सिर्फ 15,000 में पेट्रोल कार बनेगी Flex Fuel Vehicle, अब E85 और E100 पर दौड़ेगी आपकी पुरानी कार
Jun 21, 2026 | 02:54 AMAaj Ka Rashifal 21 June 2026: कर्क राशि वालों को मिलेगा पुरस्कार लाभ,जानें रविवार का भाग्यफल
Jun 21, 2026 | 12:15 AMIndia UK FTA: 15 जुलाई से लागू होगा भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता, पीयूष गोयल ने किया बड़ा ऐलान
Jun 20, 2026 | 11:17 PMमोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
Jun 20, 2026 | 11:08 PMYoga Day: आखिर 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस? इसके पीछे का यह सच बहुत कम लोग जानते हैं!
Jun 20, 2026 | 11:04 PMकौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
Jun 20, 2026 | 10:45 PMMessi की दीवानगी या हद से ज्यादा फैनगिरी? अर्जेंटीना के रंग में रंगी भेड़ का VIDEO वायरल
Jun 20, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














