- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pimpri Chichwad Pavana River Encroachment Environment
Pimpri Chinchwad में पवना नदी संकरी होने का खतरा, अतिक्रमण पर प्रशासन की चुप्पी
- Written By: अपूर्वा नायक
Pimpri Chinchwad की पवना नदी पर अवैध अतिक्रमण और पेड़ों की कटाई से पर्यावरण संकट गहराता जा रहा है। स्पोर्ट्स एकेडमी के नाम पर नदी का स्वरूप बिगड़ रहा है, जबकि प्रशासन की निष्क्रियता सवालों में है।

पवना नदी (सौ. सोशल मीडिया )
Pimpri Chinchwad Pavana River: पिंपरी-चिंचवड़ शहर की जीवनदायिनी मानी जाने वाली पवना नदी इन दिनों भू-माफियाओं और अवैध अतिक्रमणकारियों के निशाने पर है।
Pimpri Chinchwad स्थित बिर्ला अस्पताल के समीप नदी किनारे जिस प्रकार खुलेआम पेड़ों की कटाई और मिट्टी का भराव किया जा रहा है, उससे नदी का अस्तित्व ही खतरे में पड़ गया है।
हैरानी की बात यह है कि खेल के नाम पर ‘स्पोर्ट्स एकेडमी’ और मैदान तैयार करने के लिए नदी के पात्र को लगातार संकरा किया जा रहा है, लेकिन महानगरपालिका का पर्यावरण विभाग और क्षेत्रीय कार्यालय इस पूरे मामले पर मूकदर्शक बना हुआ है। नदी किनारे के विशाल पेड़ों को काटकर या उनके तनों को मिट्टी के मलबे से दबाकर प्राकृतिक जैव विविधता को नष्ट किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Styling Tips: कम बजट में स्टाइलिश दिखने के 5 क्लासी स्टाइलिंग टिप्स, आपके लुक में लगाएंगे चार चांद
Makhana Kheer: ऐसे बनाएं मखाने की टेस्टी खीर, मुंह में घुल जाएगा स्वाद और मिठास, नोट करें रेसिपी
Multani Mitti: मुल्तानी मिट्टी से बनें ये 5 फेस पैक देंगे चेहरे पर कमाल का निखार, जानें लगाने की सही तरीका
PMC Property Tax Discount Scheme: पीएमसी की करदाताओं से अपील, 31 मई से पहले टैक्स भरें और पाएं 10% तक छूट
Pimpri Chinchwad के पर्यावरण प्रेमियों ने जताई नाराजगी
नदी पात्र में भारी मात्रा में पत्थर, मिट्टी और मलबा डालकर कृत्रिम जमीन तैयार की जा रही है, जिस पर अवैध रूप से व्यावसायिक दुकानें, खेल के मैदान और स्पोर्टस एकेडमी खड़ी हो रही हैं। दिनदहाड़े चल रहे इस खेल के कारण नदी का प्राकृतिक स्वरूप बिगड़ता जा रहा है और वह धीरे-धीरे एक संकरे नाले में तब्दील होती जा रही है।
पर्यावरण प्रेमियों का आरोप है कि नदी सुधार परियोजना केवल कागजों और बैठकों तक ही सीमित रह गई है, जबकि जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है। अज्ञात लोगों द्वारा नदी के कैचमेंट एरिया में किए जा रहे इस भराव से भविष्य में बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं का खतरा भी बढ़ गया है।
पवना नदी के पात्र में खेल के मैदान के नाम पर जो पेड़ों की कटाई और मिट्टी का भराव किया जा रहा है, वह पर्यावरण के लिए एक गंभीर खतरा है। इससे नदी के अस्तित्व और जैव विविधता पर संकट मंडरा रहा है। प्रशासन को तुरंत हस्तक्षेप कर इस अवैध काम को रोकना चाहिए और संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
मारुति भापकर, सामाजिक कार्यकर्ता
ये भी पढ़ें :- Purandar Airport Project के बीच खानवडी में पहली ‘लैंडिंग’, मुआवजे पर CM के ऐलान का इंतजार
स्थानीय नागरिकों में आक्रोश
- इस गंभीर स्थिति के बावजूद महानगरपालिका के निर्माण और क्षेत्रीय अधिकारियों की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है।
- संबंधित लोगों पर दंडात्मक कार्रवाई न करना इस बात की ओर इशारा करता है कि शायद प्रशासन के मौन समर्थन से ही यह अतिक्रमण फल-फूल रहा है।
- नदी किनारे की पारिस्थितिकी तंत्र को हो रही इस अपूरणीय क्षति से स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश है।
- अब जनता की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या नगर निगम का ‘बी’ क्षेत्रीय कार्यालय और पर्यावरण विभाग अपनी कुंभकर्णी नीद से जागकर इन अवैध स्पोर्ट्स अकेडमियों और मलबे के भराव पर कोई ठोस कार्रवाई करेगा, या फिर पवना नदी इसी तरह अतिक्रमण की भेंट चढ़ जाएगी।
शहर के पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए नदी पात्र को अवैध कब्जे से मुक्त कराना अब बेहद अनिवार्य हो गया है।
Pimpri chichwad pavana river encroachment environment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक रिंग रोड: भूसंपादन से नाराज किसानों से मिलकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक, समाधान की उम्मीद
May 26, 2026 | 06:06 PMभारत में Elon Musk को बड़ा झटका, Tesla को पछाड़ VinFast ने मचाई धूम, बिक्री में 10 गुना आगे निकली कंपनी
May 26, 2026 | 05:58 PMजबलपुर में मिशनरी स्कूल में शिक्षकों ने नहीं बदला धर्म तो नौकरी से निकाला; SP दफ्तर के बाहर प्रदर्शन
May 26, 2026 | 05:53 PMSummer Fashion: हर फोटो में दिखना है कूल और ग्लैमरस, तो गर्मियों में पहनें इन आउटफिट्स को
May 26, 2026 | 05:52 PMबागलाण में पेट्रोल पंपों पर लगीं लंबी कतारें, सरकार कर रही ईंधन की कालाबाजारी, रोहित पवार का आरोप
May 26, 2026 | 05:49 PMमहाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव से पहले रिसॉर्ट पॉलिटिक्स शुरू, कांग्रेस के 60 पार्षद नॉट रिचेबल; 15 लाख का ऑफर?
May 26, 2026 | 05:47 PMसूर्यकुमार यादव के ‘T60 Life’ ट्वीट से सोशल मीडिया पर मचा तहलका, नए सफर की शुरुआत कर फैंस को दिया बड़ा सस्पेंस
May 26, 2026 | 05:44 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














