- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pimparkhed Leopard Attacks Farmers Wear Spiked Collar
Pune: तेंदुए के डर से लोगों ने गले में पहने कीलों वाले बेल्ट, सांसद कोल्हे ने सरकार पर सवाल उठाए
- Written By: अपूर्वा नायक
Pune News: पिंपरखेड़ में तेंदुए के बढ़ते हमलों से ग्रामीण खेती करते समय जान बचाने हेतु कुत्तों जैसे नुकीले कीलों वाले पट्टे गले में पहन रहे हैं। डर और सुरक्षा की कमी पर लोगों में आक्रोश है।

नुकीले किलों वाला बेल्ट (सौ. नवभारत )
Leopard Attack In Shirur District: शिरूर तहसील के पिंपरखेड़ गांव में तेंदुओं के बढ़ते आतंक के कारण ग्रामीणों ने अपनी जान बचाने के लिए कुत्तों जैसे नुकीले कीलों के बेल्ट गले में पहनने शुरू कर दिए हैं।
तेंदुए गर्दन पर हमला करते हैं, इसलिए खेती के लिए खेतों में जाने को मजबूर ग्रामीणों का यह कदम उनके गहरे डर को दर्शाता है। इस शर्मनाक स्थिति पर सांसद अमोल कोल्हे ने सरकार की निष्क्रियता पर सवाल उठाए हैं।
पिंपरखेड़ गांव के किसानों ने तेंदुए के आतंक के कारण अपनी जान जोखिम में डालकर काम करने की मजबूरी व्यक्त की है। किसान सुनीता ढोमे ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि खेतों में काम किए बिना हमारा पेट नहीं भरेगा।
सम्बंधित ख़बरें
ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए सेना तैयार! आर्मी चीफ द्विवेदी की दोटूक, थिएटराइजेशन रिपोर्ट रक्षा मंत्री को सौंपी
पुणे शराब कांड में बड़ा खुलासा, ऑनलाइन मेथनॉल मंगाकर आरोपी योगेश वानखेड़े ऐसे बनाया था ‘मौत का कॉकटेल’
कीमतों में गिरावट के बावजूद प्याज की मांग सुस्त, किसान और व्यापारी दोनों संकट में
मानसून से पहले ठाणे में ड्रेन सफाई तेज करने के आदेश, निचले इलाकों में लगाए जाएंगे 102 पंप
चूंकि तेंदुआ गर्दन पर हमला करता है, इसलिए हमें ना चाहते हुए भी नुकीले कीलों वाला पट्टा गले में पहनना पड़ता है। खुद की जान बचाने के लिए हमारे पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है।
वहीं, एक अन्य किसान संतोष ढोमे ने बताया कि उनके कुत्ते ने इसी तरह के पट्टे के कारण तेंदुए के हमले से खुद को बचाया था, इसी अनुभव को देखते हुए अब वे भी अपनी आत्मरक्षा के लिए खेतों में काम करते समय नुकीले कीलों वाला पट्टा पहन रहे हैं।
यह स्थिति क्षेत्र के किसानों की गंभीर चिंता और मजबूरी को दर्शाती है। इस गंभीर और शर्मनाक स्थिति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सांसद डॉ। अमोल कोल्हे ने सरकार की निष्क्रियता पर सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि कबूतरों के मामले में तुरंत कार्रवाई करने वाली सरकार ने 57 लोगों की जान जाने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिसके बाद उन्हें सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करना पड़ा। सांसद ने तेंदुए के हमले को राज्य आपदा घोषित करने की मांग की और मुख्यमंत्री से पूछा कि अगर केरल सरकार ऐसा कर सकती है, तो राज्य सरकार को इसमें क्या आपत्ति है।
2 तेंदुए के हमले में छह बकरियों की मौत
आंबेगांव तहसील के पिंपलगांव घोड़ा में रविवार तड़के दो तेंदुए के हमले में छह बकरियां मारी गई, जिससे 70 से 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ। यह घटना खेत मजदूरी करने वाली चंद्रकला ज्ञानेश्वर मधे के बाड़े में हुई।
इस इलाके में महिला किसान अश्विनी सुखदेव और नौवीं कक्षा के छात्र आशितोष लोहकरे पर तेंदुए ने हमला किया है, जिससे ग्रामीणों में गहरा डर व्याप्त है। वन परिक्षेत्र अधिकारी कुणाल लिम्बकर ने जल्द ही तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने का वादा किया है।
ये भी पढ़ें :- BMC की 426 घर योजना को जबरदस्त प्रतिसाद, 23 हजार से अधिक पंजीकरण
पिंपरी पेंढार (तहसील जुन्नर) के घाडगेपट क्षेत्र में किसान उत्तम खर्गे के केले के बागान में लगाए गए पिंजरे में रविवार को तीन वर्ष की एक मादा तेंदुआ कैद हो गई। वन विभाग को पिछले 10 दिनों में दूसरी सफलता मिली है। वनरक्षक अनिल सोनवणे ने जानकारी दी कि पकड़ी गई मादा तेंदुए को माणिकडोह स्थित तेंदुआ आश्रय केंद्र ले जाया गया है।
Pimparkhed leopard attacks farmers wear spiked collar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Horoscope 31 May 2026: आज जन्मदिन वाले जातकों को मिलेगा अचानक धन लाभ और सत्ता सुख, जानें अपनी राशि का नया साल
May 31, 2026 | 06:08 AMTiago EV या Comet EV? 7 लाख के बजट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट, खरीदने से पहले जान लें पूरा फर्क
May 31, 2026 | 05:49 AMJyestha Purnima Daan: ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन किन वस्तुओं के दान से मिलेगा लाभ? यहां जानिए
May 31, 2026 | 05:30 AMUPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
May 31, 2026 | 03:13 AMSambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














