- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pcmc Unique Meme Contest For Outstanding Property Tax Recovery
बकाया संपत्ति कर वसूली के लिए PCMC की अनूठी मीम प्रतियोगिता
- Written By: प्रभाकर दुबे

पिंपरी: इस समय तेजी से पॉपुलर मीम ने युवाओं को अपनी ओर खींच लिया है। बिजनेस से लेकर फिल्म के प्रमोशन तक मीम्स का सोशल मीडिया (Social Media) में जमकर इस्तेमाल हो रहा है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका (Pimpri-Chinchwad Municipal Corporation) के कराधान और कर संग्रह विभाग ने बकाएदारों से संपत्ति कर वसूलने के लिए हंसते खेलते, लोगों की दुखती नस पर उंगली रखते हुए मीम (Meme ) का उपयोग करना शुरू कर दिया है। इसके लिए विभाग ने सोशल मीडिया यूजर्स के लिए मीम कॉन्टेस्ट ‘#मी_थककबाकीदार’ का आयोजन किया है और इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा हैं।
मराठी मीम मोक्स के सहयोग से यह प्रतियोगिता लागू की जा रही है। यह अद्भुत पहल पिंपरी-चिंचवड शहर तक ही सीमित नहीं है और अब यह पुणे सहित महाराष्ट्र के अन्य शहरों में भी शुरू हो गई है, मीम प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगियों में मची होड़ से यह स्पष्ट होता है। सोशल मीडिया पर ज्यादातर यूजर्स इस पहल को अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं। #me_thakbakidaar बहुत ही कल्पनाशील मीम बनाकर कॉन्टेस्ट में हिस्सा ले रहा है। दिलचस्प बात यह है कि इस पहल की चर्चा अब सिर्फ सोशल मीडिया तक ही सीमित नहीं है, बल्कि आमजनों के बीच भी शुरू हो गई है।
सोशल मीडिया यूजर्स इस पहल की कर रहे सराहना
पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका कमिश्नर शेखर सिंह के निर्देशानुसार महानगरपालिका के वित्तीय वर्ष 2022-23 के संपत्ति कर लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कर संग्रह विभाग के सहायक आयुक्त नीलेश देशमुख सहित अधिकारी और कर्मचारी जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। बार-बार अपील के बावजूद संपत्ति कर का भुगतान न करनेवाले बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई का अभियान चलाया गया है। इसके अलावा कर संग्रह विभाग ने अब सोशल मीडिया के जरिए डिफाल्टरों को प्रॉपर्टी टैक्स देने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मीम कॉन्टेस्ट आयोजित कर अनूठी पहल शुरू की है। सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा इस पहल की सराहना की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
671 करोड़ बकाया, नासिक मनपा की टैक्स वसूली सुस्त, बड़े बकायादारों पर सख्त कार्रवाई शुरू
छत्रपति संभाजीनगर मनपा का बड़ा अभियान, कर बकायादारों पर सख्ती; 13 दिन में 38 संपत्तियां सील
कल्याण-डोंबिवली में KDMC का बड़ा एक्शन, टिटवाला की इस आलीशान सोसाइटी का काटा पानी, 1.5 करोड़ का टैक्स है बकाया
उल्हासनगर में प्रॉपर्टी टैक्स भरने वालों की बल्ले-बल्ले! 4 दिन के लिए ‘अभय योजना’ लागू, 100% ब्याज होगा माफ
पहल को मिल रहा अच्छा प्रतिसाद
पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका न केवल महाराष्ट्र में, बल्कि पूरे देश में संपत्ति कर संग्रह के लिए सोशल मीडिया पर मीम प्रतियोगिता जैसी अनूठी गतिविधियों को लागू करनेवाली पहली महानगरपालिका है। अभी तक विभिन्न महानगरपालिका ने कर वसूली के लिए बकाएदारों का दरवाजा खटखटाने जैसी पहल की है। हालांकि पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका ने मीम प्रतियोगिता के जरिए इन पारंपरिक चीजों से थोड़ी अलग गतिविधि लागू की है। इसलिए इस पहल को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।
Pcmc unique meme contest for outstanding property tax recovery
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Anil Kapoor Subedar: ‘सूबेदार’ की सफलता पर बोलीं विद्या बालन, अनिल कपूर के समर्पण की जमकर की तारीफ
Mar 18, 2026 | 02:50 PMघर में EV चार्जिंग पड़ सकती है भारी, इंदौर हादसे के बाद अलर्ट, छोटी गलती से जा सकती है जान, जानें सेफ्टी टिप्स
Mar 18, 2026 | 02:49 PMसोती रही यूपी पुलिस, मुंबई की अंकिता खुद पहुंची चोर के घर, ढूंढा अपना मोबाइल, जब्त करवाया और 20 फोन
Mar 18, 2026 | 02:37 PM‘मैं घाटकोपर के घर में ही रह रही हूं’, BMC मेयर रितु तावड़े ने आधिकारिक बंगले की मरम्मत विवाद पर तोड़ी चुप्पी
Mar 18, 2026 | 02:32 PMकम बजट में प्रीमियम फोन का धमाका, Poco X8 Pro सीरीज लॉन्च, फीचर्स देख iPhone वाले भी रह जाएंगे दंग
Mar 18, 2026 | 02:31 PMBCCI को बदलना होगा बड़ा नियम, जसप्रीत बुमराह की वजह से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में होगा 2 करोड़ का फेरबदल
Mar 18, 2026 | 02:27 PMनेपाल में बड़ा हादसा: शव लेकर जा रहा हेलिकॉप्टर खेत में हुआ क्रैश, सामने आया भयावह वीडियो
Mar 18, 2026 | 02:25 PMवीडियो गैलरी

इंदौर में EV कार के चार्जिंग पॉइंट में धमाका, पूरे घर में लग गई आग, 7 लोग की दर्दनाक मौत
Mar 18, 2026 | 01:41 PM
राज्यसभा में सांसदों की विदाई पर भावुक हुए PM मोदी, बोले- राजनीति में नहीं होता कोई फुलस्टॉप
Mar 18, 2026 | 01:25 PM
बिहार का ‘टोपीबाज’ रंजीत यादव गिरफ्तार, खुद को बताया था UPSC टॉपर; अब पहुंचा सलाखों के पीछे- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:29 PM
रील बनाने की सनक ने ली छात्र की जान! जनेश्वर मिश्र पार्क के पास 100 की रफ्तार में स्टंट पड़ा भारी- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:23 PM
मैनेजर का एक फोन…और फर्श ही बन गया ऑफिस! मेट्रो में लैपटॉप खोलकर बैठे शख्स ने छेड़ी वर्क लाइफ बैलेंस की बहस
Mar 17, 2026 | 09:14 PM
पुलिस की वर्दी…काली स्कॉर्पियो और करोड़ों की रेड, इंदौर में पकड़ा गया नकली IT अफसरों का गैंग, 8 गिरफ्तार
Mar 17, 2026 | 01:09 PM














