671 करोड़ बकाया, नासिक मनपा की टैक्स वसूली सुस्त, बड़े बकायादारों पर सख्त कार्रवाई शुरू

Nashik Municipal Corporation Tax: नासिक मनपा की संपत्ति कर वसूली 29% पर अटकी है। 671 करोड़ बकाया के चलते प्रशासन ने बड़े बकायादारों पर नल कटौती और संपत्ति जब्ती का अभियान शुरू किया।
₹671 Crore in Arrears: Nashik Municipal Corporation's Tax Recovery Sluggish; Strict Action Initiated Against Major Defaulters
Nashik Property Tax Recovery ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Nashik Property Tax Recovery: नासिक महानगरपालिका की संपत्ति कर वसूली इस वर्ष काफी धीमी रही है। 16 मार्च तक मनपा प्रशासन अपने निर्धारित लक्ष्य का केवल 29 प्रतिशत ही वसूल कर पाया है।

शहर की कुल 6 लाख 24 हजार संपत्तियों से 945 करोड़ रुपये वसूलने का लक्ष्य था, लेकिन अभी भी 671 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि बकाया है। इसके चलते मनपा ने अब बड़े बकायादारों के नल कनेक्शन काटने और संपत्तियां जब्त करने का कड़ा अभियान शुरू कर दिया है।

विभागवार वसूली की स्थिति

वसूली के मामले में शहर के अलग-अलग विभागों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। नासिक पश्चिम और नवीन नासिक विभाग वसूली के मामले में अन्य विभागों से आगे चल रहे हैं। पंचवटी और नासिक रोड विभाग में वसूली की रफ्तार काफी धीमी दर्ज की गई है। प्रशासन ने टॉप-500 बकायादारों की सूची तैयार कर ली है और उन पर वारंट तामील करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

पानीपट्टी की वसूली में 171 करोड़ का 'होल'

सिर्फ संपत्ति कर ही नहीं, बल्कि पानीपट्टी की स्थिति भी चिंताजनक है। 227 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले केवल 55 करोड़ 65 लाख रुपये (24%) ही जमा हो पाए है। शहर में कुल 2.17 लाख नल कनेक्शन है। अब विशेष टीमों का गठन किया गया है जो बकायादारों के घर-घर जाकर सीधे नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई कर रही है।।

जब्ती और सार्वजनिक नोटिस की चेतावनी

मनपा प्रशासन ने साफ कर दिया है कि बार-बार नोटिस देने के बाद भी जो लोग कर जमा नहीं कर रहे है, उनकी संपत्तियां अब जब्त की जाएंगी। साथ ही, बड़े डिफॉल्टरों के नाम सार्वजनिक रूप से नोटिस बोर्ड पर भी लगाए जा सकते हैं।

संपत्ति कर की बकाया वसूली के लिए अब सख्त अभियान चलाया जा रहा है। नोटिस के बाद भी कर जमा नहीं करने वालों पर जब्ती और नल कनेक्शन काटने जैसी कार्रवाई आज से प्रभावी रूप से शुरू कर दी गई है।र

- नासिक मनपा, उपायुक्त, कर विभाग, अजित निकत

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com