- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pakistan Will Not Keep Quiet India May Have To Face Consequences Said Sharad Pawar
पाकिस्तान चुप नहीं बैठेगा…देश को भुगतने पड़ सकते है ये परिणाम, शरद पवार ने ऐसा क्यों कहा?
Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से संबंध तोड़ दिया है। इस पर शरद पवार ने भारत सरकार को आगाह करते हुए कहा कि अब पाक चुप नहीं बैठेगा।
- Written By: प्रिया जैस

शरद पवार (सौजन्य-सोशल मीडिया)
पुणे: पहलगाम आतंकी हमले में भारत सरकार ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के साथ अहम निर्णय लिए है। भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन लेते हुए सिंधु जल संधि समाप्त कर दी। अटारी बॉर्डर बंद कर दिया। देश में मौजूद सभी पाकिस्तानियों के वीजा रद्द कर दिए है और सभी को वापस जाने का आदेश दे दिया है। भारत सरकार ने भले ही आक्रोश में आकर ये फैसला ले लिया है लेकिन इसका उल्टा असर कही-न-कही भारत को भी भुगतना पड़ सकता है।
एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार ने इस विषय पर जोर देते हुए सभी का ध्यान इन फैसलों से होने वाले दुष्परिणामों की ओर लाया। शरद पवार ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद लिए गए फैसलों पर अपनी राय भी रखी। शरद पवार ने कहा कि आज हम ऐसे फैसले लेंगे तो कल पाकिस्तान भी ऐसे फैसले लेगा। शरद पवार ने सरकार का ध्यान हवाई यात्रा की ओर खींचते हुए कहा कि अगर सरकार यह फैसला लेती है कि उनके विमान हमारे इलाके में प्रवेश नहीं करेंगे, तो आगे वे भी यह फैसला लेंगे कि हमारे विमान उनके इलाके में प्रवेश नहीं करेंगे।
यूरोपीय देशों के लिए उड़ाने होगी प्रभावित
शरद पवार ने आगे कहा कि यूरोप जाने के लिए यूरोपीय देशों के लिए सभी विमान पाकिस्तान से होकर गुजरते हैं। अगर ये विमान पाकिस्तान से होकर नहीं जाएंगे को हवाई यात्रा लंबी और महंगी हो जाएगी। मुझे नहीं लगता इस तरह के फैसले लेंगे तो पाकिस्तान चुप रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
‘दिल्ली के अंधेरे में खो जाएगा नीतीश कुमार जैसा व्यक्तित्व’, शरद पवार गुट के नेता का बड़ा बयान
प्राजक्त तनपुरे थामेंगे भाजपा का दामन? सुजय विखे पाटिल के बयान से महाराष्ट्र में सियासी भूचाल
नागपुर में NCP-SP का मास्टरस्ट्रोक! प्रिया फुके बनीं शहर महिला अध्यक्ष, रेखा कृपाले को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
Sambhajinagar: वारकरी पर सियासत: शिरसाट का पवार पर निशाना, कहा- जातीय रंग देना गलत है
पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपना एयर स्पेस को भी बंद कर दिया है। इस विषय पर भारतीय एयरलाइंस ने एक संदेश जारी करते हुए बचाया है कि अब इंटरनेशनल विमानों के लिए दूसरा रूट लिया जाएगा, जिसके कारण दूरी लंबी हो सकती है। एयरलाइंस ने ये भी बताया कि इसके चलते फ्लाइट से आने-जाने में देरी होगी और समय में बदलाव होगा।
किन रूट्स के लिए बढ़ेगा विमान का किराया?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत के लिए पाकिस्तानी एयर स्पेस बंद होने से भारत से यूरोप, उत्तरी अमेरिका और मध्य पूर्व के लिए विमानों के समय, रूट और खर्चे पर भारी असर पड़ेगा। एयरलाइन के अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तानी एयर स्पेस बंद होने के कारण यूरोप और US के लिए फ्लाइट्स रूट और सफर का समय बढ़ेगा।
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
यहां से फ्लाइट्स होंगी ज्यादा प्रभावित
एयलाइंस अधिकारियों के अनुसार हम मौजूदा वक्त में दूसरे मार्गों की तलाश कर रहे हैं। दिल्ली और मुंबई जैसे मुख्य जगहों से यूरोप और उत्तरी अमेरिका के लिए जाने वाली फ्लाइट्स में रुकावट देखने को मिल सकती है। इसके अलावा बात करे तो मध्य पूर्व की कुछ फ्लाइट्स भी प्रभावित होंगी। दूरी बढ़ने के कारण खर्चे में भी बढ़ोतरी होगी।
Pakistan will not keep quiet india may have to face consequences said sharad pawar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शर्मनाक! हाथ में सिगरेट, टेबल पर शराब और मास्टर जी जांच रहे बोर्ड की कॉपियां; देखिए VIDEO
Apr 18, 2026 | 10:17 PMEvening Vastu Tips: शाम की 3 आदतें अपनाएं, मां लक्ष्मी की कृपा से घर में आएगी खुशहाली और होंगी धन वृद्धि!
Apr 18, 2026 | 10:16 PMभाजपा MLC कृष्णा खोपड़े का विपक्ष पर तीखा प्रहार, बोले- महिला विरोध कांग्रेस का काला चेहरा हुआ उजागर
Apr 18, 2026 | 10:15 PMराशिद खान के घर गूंजी किलकारी, आईपीएल 2026 के बीच बने पिता, सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारी
Apr 18, 2026 | 10:13 PMहोर्मुज की खाड़ी में भारतीय जहाजों पर फायरिंग: भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, जताई कड़ी आपत्ति
Apr 18, 2026 | 10:13 PMiPhone 18 Pro का नया रंग मचा देगा धूम, Apple का बड़ा बदलाव, पुराने कलर होंगे गायब
Apr 18, 2026 | 10:12 PMअखिलेश यादव की तारीफ पड़ी भारी? जिस दुकान पर पी थी चाय, वहां ताला लटकाने पहुंची प्रशासन की टीम
Apr 18, 2026 | 10:08 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 2 रसगुल्ले खाने पर इतनी बड़ी सजा, ठेकेदार ने बच्चे को डीजल डालकर लगा दी आग, वारदात जान खून खौल उठेगा!
Apr 18, 2026 | 09:58 PM
पटना में SVU ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर किया रेड, आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप
Apr 18, 2026 | 02:11 PM
2026 या पत्थर युग? बड़वानी में झोली में बंधकर अस्पताल पहुंचा बीमार बच्चा, विकास के दावों की निकली हवा
Apr 17, 2026 | 10:44 PM
‘यह महिला आरक्षण नहीं, पॉलिटिकल अवसरवाद है’, इकरा हसन ने संसद में मोदी सरकार पर उठाए सवाल
Apr 17, 2026 | 10:39 PM
‘पत्नी के पैर छूता हूं…’, संसद में रवि किशन का ये बयान सुनकर सन्न रह गया विपक्ष, देखें VIDEO
Apr 17, 2026 | 10:33 PM
शिवपुरी में BJP विधायक के बेटे का कहर, थार से 5 लोगों को मारी टक्कर और फिर दिखाई दबंगई- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:21 PM














