'दिल्ली के अंधेरे में खो जाएगा नीतीश कुमार जैसा व्यक्तित्व', शरद पवार गुट के नेता का बड़ा बयान

Naseem Siddiqui NCP SP Nitish Kumar: नीतीश कुमार का व्यक्तित्व दिल्ली के अंधेरे में खो जाएगा। शरद पवार गुट के नेता ने बिहार के इस्तीफे और अमित शाह पर साधा निशाना।
Naseem Siddiqui NCP SP Nitish Kumar
Naseem Siddiqui NCP SP Nitish Kumar (फोटो क्रेडिट-X)
Published on
Updated on

Naseem Siddiqui NCP SP: बिहार के मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद देश भर में सियासी प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। इसी बीच, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) के नेता नसीम सिद्दीकी ने नीतीश कुमार के राजनीतिक भविष्य को लेकर एक बहुत बड़ी और कड़वी भविष्यवाणी की है।

मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए सिद्दीकी ने कहा कि नीतीश कुमार जैसा कद्दावर व्यक्तित्व अब "दिल्ली के अंधेरे में खो जाएगा।"

नीतीश कुमार पर तंज: 'न इधर के रहे, न उधर के'

नसीम सिद्दीकी ने नीतीश कुमार की वर्तमान स्थिति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने जो बोया था, वही अब काट रहे हैं। सिद्दीकी ने कहा, "नीतीश कुमार की हालत अब उस आशिक जैसी हो गई है जिसे न खुदा मिला और न विसाल-ए-सनम। अगर दो साल पहले उन्होंने और चंद्रबाबू नायडू ने सही फैसला लिया होता, तो वह आज देश के उपप्रधानमंत्री बन सकते थे। लेकिन भाजपा ने उनके साथ 'खेला' कर दिया और अब उनकी सत्ता बिहार से हमेशा के लिए चली गई है।"

चुनाव आयोग और अमित शाह को घेरा

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नसीम सिद्दीकी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने शाह की तुलना उस बिल्ली से की जो दूध पीते समय अपनी आंखें बंद कर लेती है। सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग पूरी तरह से गृह मंत्रालय की 'कठपुतली' बन चुका है। उन्होंने कहा, "चुनाव आयोग में बैठे अधिकारी सरकार के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। जिस तरह सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को 'पिंजरे का तोता' कहा था, आज चुनाव आयोग की स्थिति भी वैसी ही है।"

वोटर लिस्ट में धांधली और UCC की चुनौती

सिद्दीकी ने मोदी सरकार पर मतदाताओं के नाम काटने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जहाँ पूरी दुनिया में लोकतंत्र को बढ़ावा दिया जाता है, वहीं इस सरकार ने लाखों मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए हैं। इसके अलावा, समान नागरिक संहिता (UCC) पर भाजपा को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा, "भाजपा मुसलमानों को डराना बंद करे। अगर वे 85 प्रतिशत बहुजन, स्वर्ण और दलितों को यूसीसी पर एक कर लें, तो मैं मुसलमानों से इसे स्वीकार करने की अपील करूँगा।"

महिलाओं की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने उन्नाव, हरियाणा की पहलवानों और हालिया नासिक कांड का जिक्र किया। उन्होंने बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज संविधान को बचाने की लड़ाई सबसे महत्वपूर्ण है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com