- Hindi News »
- Technology »
- Iphone 18 Pro New Color Will Create A Sensation
iPhone 18 Pro का नया रंग मचा देगा धूम, Apple का बड़ा बदलाव, पुराने कलर होंगे गायब
iPhone 18 Pro Colours: Apple अपनी आने वाली iPhone 18 Pro सीरीज में बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार कंपनी नए और प्रीमियम कलर ऑप्शन लॉन्च करने वाली है।
- Written By: सिमरन सिंह

iPhone 18 Pro (Source. Gemini)
iPhone 18 Pro Launch Leaks: अगर आप iPhone के दीवाने हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। Apple अपनी आने वाली iPhone 18 Pro सीरीज में बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार कंपनी नए और प्रीमियम कलर ऑप्शन लॉन्च कर सकती है, जिसमें “Dark Cherry” सबसे खास होने वाला है।
Cosmic Orange को किया जा सकता है हटाया
पहले iPhone के Cosmic Orange कलर को लेकर काफी आलोचना हुई थी। इसी वजह से Apple अब इस रंग को पूरी तरह हटाने की योजना बना रहा है। इसके बदले कंपनी “Dark Cherry” कलर पेश कर सकती है, जो ज्यादा क्लासी और प्रीमियम लुक देगा। रिपोर्ट के मुताबिक, Dark Cherry एक गहरा वाइन-रेड शेड होगा, जो ज्यादा चमकीला नहीं बल्कि सॉफ्ट और एलिगेंट नजर आएगा।
नए कलर ऑप्शन में क्या मिलेगा खास?
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के लिए चार नए कलर ऑप्शन सामने आए हैं:
सम्बंधित ख़बरें
बुजुर्गों की जिंदगी बदल रहे ये Smart Gadgets, SOS Stick से Robot Cleaner तक, अब हर काम होगा आसान
Google का बड़ा ऐलान, Pixel 9 Pro यूजर्स की टेंशन खत्म, फ्री में बदली जाएगी डिस्प्ले और मिलेगा रिप्लेसमेंट
Google का फ्री AI Course मचा रहा धूम, बिना Coding सीखे बनाएं App, मिलेगा Professional Certificate
mAadhaar App होने वाला है बंद, UIDAI का बड़ा ऐलान, तुरंत डाउनलोड करें नया Aadhaar App
- Light Blue (हल्का नीला शेड)
- Dark Cherry (गहरा रेड टोन)
- Silver (सिल्वर-व्हाइट फिनिश)
- Dark Grey (डार्क ग्रे लुक)
ये सभी कलर पहले के लीक के अनुसार ही हैं और बताया जा रहा है कि Apple इन पर काफी समय से एक्सपेरिमेंट कर रहा है।
Dark Cherry क्यों बन सकता है सबसे खास?
रिपोर्ट में कहा गया है, “हालांकि, Dark Cherry रंग असल में Cosmic Orange जितना चमकीला और आकर्षक नहीं होगा, फिर भी यह इतना अनोखा ज़रूर होगा कि इसे नए iPhone 18 Pro के तौर पर पहचाना जा सके। हमेशा की तरह, Apple से उम्मीद है कि वह रंगों की मौजूदा लाइनअप को बंद कर देगा, जिसमें Cosmic Orange भी शामिल है।” इसका मतलब है कि नया कलर भले ही ज्यादा चमकीला न हो, लेकिन यह iPhone 18 Pro को एक अलग पहचान देगा।
ये भी पढ़े: 149 रुपये में क्रिकेट का फुल मज़ा, Jio का नया प्लान आया, कम खर्च में अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट लाया
डिजाइन में भी होंगे छोटे बदलाव
Apple इस बार डिजाइन में भी हल्के बदलाव कर सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार:
- Dynamic Island का साइज थोड़ा छोटा हो सकता है
- कैमरा मॉड्यूल और बैक ग्लास के बीच का गैप कम किया जाएगा
- हालांकि ओवरऑल डिजाइन काफी हद तक iPhone 17 Pro जैसा ही रह सकता है।
क्या अभी फाइनल हैं ये कलर?
फिलहाल ये सभी कलर ऑप्शन टेस्टिंग फेज में हैं। चूंकि iPhone 18 Pro अभी बड़े स्तर पर प्रोडक्शन में नहीं गया है, इसलिए कंपनी आखिरी समय पर इनमें बदलाव भी कर सकती है। इतिहास को देखें तो Apple हमेशा लिमिटेड कलर ऑप्शन देता है, ऐसे में संभव है कि इन चार में से कोई एक कलर हटाया भी जा सकता है।
इस बार iPhone देगा नया स्टाइल
iPhone 18 Pro अपने नए कलर और डिजाइन के साथ एक बार फिर मार्केट में ट्रेंड सेट कर सकता है। खासकर Dark Cherry फैंस के बीच नया क्रेज बना सकता है।
Iphone 18 pro new color will create a sensation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा में बढ़ रही आत्महत्याएं: चिंता बढ़ाने वाले आंकड़े! 24 घंटे में 3 ने लगाई फांसी, एक ने खाया जहर
May 18, 2026 | 08:25 AMलड़कियों की खामोशी ही होगी शादी की हां, तालिबान के नए ‘फैमिली लॉ’ ने छीनी महिलाओं की आवाज; जानें पूरा मामला
May 18, 2026 | 08:20 AMसागर में रहली थाने के बाहर धरने पर बैठी महिला, पुलिस पर रिश्वत मांगने और प्रताड़ना के गंभीर आरोप
May 18, 2026 | 08:16 AMबिहार: सासाराम रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, प्लेटफॉर्म पर मचा हड़कंप, बोगी जलकर खाक
May 18, 2026 | 08:10 AMAshok Kharat Case में बड़ा खुलासा: 17 आपराधिक मामले, ईडी और एसआईटी की जांच तेज
May 18, 2026 | 08:01 AMआसमान से बरस रहे आग के गोले! 44.4 डिग्री ने बढ़ाई मुसीबत, नागपुर में जनजीवन गर्मी से अस्त-व्यस्त
May 18, 2026 | 07:57 AMआज सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, केरल में लगेगा कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा
May 18, 2026 | 07:52 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














