

Evening Rituals For Prosperity: सनातन धर्म में शाम का समय यानी गोधूली वेला को मां लक्ष्मी के आगमन का समय बताया गया है। शास्त्रों में यह वह समय है, जब लक्ष्मी जी घर में प्रवेश करती हैं। ऐसे में अगर आप इस समय में कुछ खास काम करते हैं, तो इससे आपको धन की देवी की कृपा मिलती है। साथ ही यह भी जानेंगे कि गोधूलि बेला में किन कार्यों को करने से बचना चाहिए, वरना घर की सुख-समृद्धि छिन सकती है।
गोधूलि बेला, यानी सूर्यास्त का समय, बेहद पवित्र माना जाता है। इस समय सोना, झाड़ू लगाना, कचरा फेंकना, झगड़ा करना या पैसों का लेन-देन करना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित होती है।
शाम के समय पूजा के दौरान घर के मंदिर में कपूर जलाकर मां लक्ष्मी की आरती करें और "ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः" मंत्र का जप करें। यदि संभव हो तो पूजा के बाद शंख बजाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
शाम के समय यदि नियमित रूप से इस विधि से पूजा की जाए, तो मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होने की मान्यता है, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही कपूर जलाने से वातावरण शुद्ध और सकारात्मक बनता है, जिससे घर के तनाव और क्लेश कम होते हैं और शांति बनी रहती है।
शाम के समय घर के कुछ स्थानों पर दीपक जलाना बहुत ही शुभ माना गया है। इस समय आप घर के मुख्य द्वार पर दीपक जला सकते हैं। दीपक को इस तरह जलाना चाहिए कि घर से निकलते समय वह आपके दाहिनी ओर हो और दीपक की लौ उत्तर दिशा की ओर हो।
इसके साथ ही शाम के समय तुलसी के के पास घी का दीपक जलाना भी अत्यंत शुभ माना गया है, जिससे घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
इसके साथ ही आप ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व में शाम के समय रोजाना दीपक जलाकर भी आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि रोजाना गोधूलि बेला में इन स्थानों पर दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और सुख-शांति का महौल बना रहता है।