-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Ncp Slams Congress Over Gungi Gudiya Remark On Sunetra Pawar Beed Controversy
‘गूंगी गुड़िया’ तंज पर NCP का पलटवार! सुनेत्रा पवार गुट ने कांग्रेस को याद दिलाया इंदिरा गांधी का इतिहास
- Written By: अनिल सिंह
NCP Slams Congress On Gungi Gudiya: सुनेत्रा पवार को 'गूंगी गुड़िया' कहने पर NCP नेता उमेश पाटिल ने कांग्रेस पर पलटवार कर इंदिरा गांधी का इतिहास याद दिलाया।

सुनेत्रा पवार और इंदिरा गांधी (सोर्स-सोशल मीडिया)
NCP On Gungi Gudiya Sunetra Pawar Controversy: महाराष्ट्र के बीड जिले में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर शुरू हुआ राजनीतिक विवाद अब जुबानी जंग में बदल गया है। मंत्री धनंजय मुंडे द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकार को सवाल पूछने से रोकने का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने महायुति सरकार पर हमला बोला था।
हालांकि, इस हमले के दौरान कांग्रेस द्वारा राज्य की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ इस्तेमाल किए गए ‘गूंगी गुड़िया’ (मूक लड़की) शब्द ने नया सियासी बवंडर खड़ा कर दिया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने इस टिप्पणी पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कांग्रेस को उसके अपने ही इतिहास का आईना दिखाया है।
क्या है बीड विवाद और कांग्रेस का तंज?
पूरे विवाद की शुरुआत बीड में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस से हुई, जहां एक पत्रकार ने जिले की कानून-व्यवस्था पर मंत्री धनंजय मुंडे से सवाल पूछा। आरोप है कि मुंडे ने पत्रकार को बीच में ही टोकते हुए बोलने से रोक दिया।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा जिले में बारिश की मार से बिगड़ा खेती का गणित, सिर्फ 69% क्षेत्र में बुआई, बढ़ रही किसानों की चिंता
अमरावती में मूसलाधार बारिश से मची तबाही, 57 हजार हेक्टेयर फसलें बर्बाद, 1,092 मकान क्षतिग्रस्त
मुंबई में SRA स्कीम के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, वर्षा गायकवाड़ के पूर्व PA समेत 4 के खिलाफ FIR दर्ज
बच्चों व गर्भवती महिलाओं के लिए पोषण मेनू, अब मिलेगा वेज पुलाव व मल्टीग्रेन पफ; नवंबर से लागू होगी व्यवस्था
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए पूछा, “क्या धनंजय मुंडे बीड के तानाशाह हैं?” इसके साथ ही कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार पर भी निशाना साधा और उन्हें ‘गूंगी गुड़िया’ बताते हुए सवाल किया कि वे कब तक खामोश बैठी रहेंगी।
ये भी पढ़ें- सिद्धिविनायक मंदिर में दान चोरी के राज ठाकरे के आरोपों पर न्यास के अध्यक्ष सदा सरवणकर का बड़ा पलटवार
कांग्रेस अपने ही इतिहास को नकार रही है
कांग्रेस की इस भाषा पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। एनसीपी के मुख्य प्रवक्ता उमेश पाटिल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि ‘गूंगी गुड़िया’ शब्द भारतीय राजनीति में नया नहीं है।
पाटिल ने कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी को भी अपने राजनीतिक करियर के शुरुआती दिनों में विरोधियों द्वारा ‘गूंगी गुड़िया’ इसी शब्द से संबोधित किया जाता था। बाद में इंदिरा गांधी ने बांग्लादेश मुक्ति संग्राम जैसे कड़े फैसलों से अपने आलोचकों को जवाब दिया। जिस शब्द को कांग्रेस कभी महिला अपमान मानती थी, आज वही शब्द सुनेत्रा पवार के लिए इस्तेमाल कर रही है। क्या कांग्रेस यह मानती है कि इंदिरा जी के लिए कही गई बात सही थी?”
राजनीतिक संस्कृति और महिला सम्मान का मुद्दा
एनसीपी ने स्पष्ट किया कि यह केवल किसी एक पार्टी का मुद्दा नहीं है, बल्कि सार्वजनिक जीवन में महिलाओं के प्रति सम्मान और राजनीतिक मर्यादा का सवाल है। पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि लोकतंत्र में नीतियों और काम-काज पर आलोचना स्वाभाविक है, लेकिन किसी महिला जनप्रतिनिधि के लिए अपमानजनक भाषा का प्रयोग करना किसी भी जिम्मेदार राजनीतिक दल को शोभा नहीं देता। एनसीपी ने मांग की है कि कांग्रेस सुनेत्रा पवार के खिलाफ इस्तेमाल किए गए इन शब्दों को तुरंत वापस ले और मर्यादित राजनीतिक संवाद की परंपरा का पालन करे।
Ncp slams congress over gungi gudiya remark on sunetra pawar beed controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘गूंगी गुड़िया’ तंज पर NCP का पलटवार! सुनेत्रा पवार गुट ने कांग्रेस को याद दिलाया इंदिरा गांधी का इतिहास
Aug 04, 2026 | 01:08 PMRamayana Look Controversy: ‘रामायण’ के मॉडर्न लुक पर क्यों मचा विवाद? डिजाइनर्स ने बताया इसके पीछे की असली वजह
Aug 04, 2026 | 01:05 PMPrayagraj: SRN अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम; अव्यवस्थाओं की खुली पोल, टूटी फर्श और गंदगी देख भड़के बृजेश पाठक
Aug 04, 2026 | 12:57 PMभंडारा जिले में बारिश की मार से बिगड़ा खेती का गणित, सिर्फ 69% क्षेत्र में बुआई, बढ़ रही किसानों की चिंता
Aug 04, 2026 | 12:56 PMभूख हड़ताल-लाठीचार्ज-इस्तीफा… खरगे के बयान पर संबित पात्रा का तीखा हमला, पूछा- JPSC पर चुप क्यों कांग्रेस?
Aug 04, 2026 | 12:56 PMअमरावती में मूसलाधार बारिश से मची तबाही, 57 हजार हेक्टेयर फसलें बर्बाद, 1,092 मकान क्षतिग्रस्त
Aug 04, 2026 | 12:53 PMपाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, खराब बल्लेबाजी के बीच विदेशी दिग्गज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Aug 04, 2026 | 12:47 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM












