-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ramayana Look Controversy Sai Pallavi Lara Dutta Modern Look Designers Break Silence
Ramayana Look Controversy: ‘रामायण’ के मॉडर्न लुक पर क्यों मचा विवाद? डिजाइनर्स ने बताया इसके पीछे की असली वजह
- Written By: यति सिंह
Sai Pallavi Ramayana Look: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' के टीजर और झलकियों के सामने आने के बाद किरदारों की वेशभूषा को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग पर पोशाक डिजाइनरों ने अपनी चुप्पी तोड़ी।

साई पल्लवी और लारा दत्ता (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Lara Dutta Ramayana look: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ अपनी ऐलान के समय से ही लगातार चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म से जुड़े कलाकारों के लुक और वेशभूषा की पहली झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। हालांकि, सोशल मीडिया पर दर्शकों के एक बड़े वर्ग ने माता सीता बनीं साई पल्लवी और कैकेयी का किरदार निभा रहीं लारा दत्ता के लुक पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए। कई लोगों ने ड्रेस के डिजाइन, कपड़े के चयन और रंगों पर सख्त आपत्ति जताई। अब इस पूरे विवाद और आलोचनाओं पर फिल्म के कॉस्ट्यूम डिजाइनरों ने सामने आकर अपनी सफाई पेश की है और अपनी डिजाइनिंग के पीछे का तर्क सामने रखा है।
फिल्म के कॉस्ट्यूम डिपार्टमेंट से जुड़े मुख्य डिजाइनरों ने ट्रोल्स और आलोचकों को जवाब देते हुए कहा कि किसी भी पौराणिक कथा पर काम करना बेहद जिम्मेदारी का काम होता है। उन्होंने साफ किया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें और क्लिप्स आखिरी परिणाम नहीं हैं। सिनेमाई पर्दे पर जब पात्र रोशनी और विजुअल इफेक्ट्स के साथ दिखाई देंगे, तो उनका रूप पूरी तरह से अलग नजर आएगा। उनका कहना है कि आधी-अधूरी तस्वीरों के आधार पर पूरी फिल्म के स्तर और मेहनत का आकलन करना पूरी तरह से अनुचित है।
माता सीता और कैकेयी के लुक पर दी सफाई
साई पल्लवी के निभाए जा रहे माता सीता के रोल के कपड़ों पर उठी उंगलियों का जवाब देते हुए डिजाइनरों ने कहा कि उनकी वेशभूषा में सादगी और पवित्रता का विशेष ध्यान रखा गया है। त्रेतायुग की कहानी और संस्कृति को ध्यान में रखते हुए ही प्राकृतिक धागों और पार पारंपरिक वस्त्रों का चयन किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
मेरी शक्ल का इस्तेमाल मत करो… डीपफेक विवाद पर मृणाल ठाकुर का कड़ा रुख, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी
लड़के से लड़की बनने की राह पर ये एक्टर, मेडिकल ट्रांजिशन शुरू कर बोले- ‘मैं बनूंगी रानी’
Rashami Desai Career: उतरन की तपस्या से घर-घर में छाईं रश्मि देसाई, भोजपुरी से बॉलीवुड तक छोड़ी छाप
Birthday Special: डिप्रेशन, हैरेसमेंट और फिर शानदार ट्रांसफॉर्मेशन! शमा सिकंदर ने ऐसे बदली अपनी किस्मत
वहीं लारा दत्ता के रानी कैकेयी वाले शाही लुक को लेकर उन्होंने बताया कि राजसी वैभव, अभिजात्य और उस दौर के शाही ठाठ-बाठ को दिखाने के लिए गहरे रंगों और समृद्ध कढ़ाई का प्रयोग किया गया है, जो उस युग के राजघराने की मर्यादा के बिल्कुल अनुकूल है।
रिसर्च और ऐतिहासिक साक्ष्यों का दिया हवाला
डिजाइनरों ने इस बात पर जोर दिया कि फिल्म में इस्तेमाल की गई हर एक पोशाक हवा में तैयार नहीं की गई है। इसके पीछे महीनों की कड़ी रिसर्च, प्राचीन ग्रंथों के अध्ययन और मूर्तिकला के ऐतिहासिक साक्ष्यों का विश्लेषण शामिल है।
टीम ने इंडियन हिस्ट्री के जानकारों और सांस्कृतिक विशेषज्ञों से सलाह लेने के बाद ही कपड़ों का ताना-बाना बुना है। उन्होंने फैंस से अपील की है कि वे थोड़ा धैर्य रखें और पूरी फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के बाद ही अपनी कोई राय कायम करें, क्योंकि उनकी टीम ने पूरी निष्ठा और सम्मान के साथ काम किया है।
भव्य स्तर पर हो रहा है फिल्म का निर्माण
फिल्म ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक मानी जा रही है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्री राम की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि यश रावण का किरदार निभा रहे हैं। इतने बड़े पैमाने पर बन रही फिल्म से दर्शकों की अपेक्षाएं भी काफी ज्यादा हैं।
ये भी पढ़ें: मेरी शक्ल का इस्तेमाल मत करो… डीपफेक विवाद पर मृणाल ठाकुर का कड़ा रुख, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी
यही वजह है कि फिल्म ‘रामायण’ के हर एक पहलू पर दर्शकों की पैनी नजर बनी हुई है। फिल्म मेकर्स का विश्वास है कि जब दर्शक पूरे सिनेमाई अनुभव के साथ ‘रामायण’ को सिनेमाघरों में देखेंगे, तो उनके मन की सारी शंकाएं और शिकायतें खुद-ब-खुद दूर हो जाएंगी।
Ramayana look controversy sai pallavi lara dutta modern look designers break silence
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Ramayana Look Controversy: ‘रामायण’ के मॉडर्न लुक पर क्यों मचा विवाद? डिजाइनर्स ने बताया इसके पीछे की असली वजह
Aug 04, 2026 | 01:05 PMPrayagraj: SRN अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम; अव्यवस्थाओं की खुली पोल, टूटी फर्श और गंदगी देख भड़के बृजेश पाठक
Aug 04, 2026 | 12:57 PMभंडारा जिले में बारिश की मार से बिगड़ा खेती का गणित, सिर्फ 69% क्षेत्र में बुआई, बढ़ रही किसानों की चिंता
Aug 04, 2026 | 12:56 PMभूख हड़ताल-लाठीचार्ज-इस्तीफा… खरगे के बयान पर संबित पात्रा का तीखा हमला, पूछा- JPSC पर चुप क्यों कांग्रेस?
Aug 04, 2026 | 12:56 PMअमरावती में मूसलाधार बारिश से मची तबाही, 57 हजार हेक्टेयर फसलें बर्बाद, 1,092 मकान क्षतिग्रस्त
Aug 04, 2026 | 12:53 PMपाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, खराब बल्लेबाजी के बीच विदेशी दिग्गज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Aug 04, 2026 | 12:47 PMमुंबई में SRA स्कीम के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, वर्षा गायकवाड़ के पूर्व PA समेत 4 के खिलाफ FIR दर्ज
Aug 04, 2026 | 12:42 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














