-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- 19 January History Indira Gandhi Indias First Female Prime Minister Dr V Shanta Neelmani Phookan
19 जनवरी का इतिहास : इंदिरा गांधी बनीं भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री, अतीत के पन्नों से जानें आज का महत्व
- Written By: आकाश मसने
19 January History: भारत और दुनिया के इतिहास में 19 जनवरी का दिन खास है। इसी दिन इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री बनीं। डॉ. वी शांता और नीलमणि फूकन जैसे महान लोगों का निधन हुआ और कई ऐतिहासिक घटनाएं दर्ज हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (डिजाइन फोटो)
19 January Important Events: भारत के राजनीतिक और सामाजिक इतिहास में साल के पहले महीने की 19 तारीख का खास महत्व है। 19 जनवरी 1966 को देश को पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में इंदिरा गांधी मिलीं। तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के निधन के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली। यह वही पद था, जिसे स्वतंत्र भारत में सबसे पहले उनके पिता जवाहरलाल नेहरू ने संभाला था। इंदिरा गांधी 1967 से 1977 तक और फिर 1980 से 1984 में अपनी मृत्यु तक प्रधानमंत्री रहीं।
इंदिरा गांधी भारत की पहली और अब तक की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री थीं। उनके दृढ़ फैसलों और मजबूत नेतृत्व के लिए उन्हें याद किया जाता है, हालांकि कुछ निर्णय अत्यंत विवादास्पद भी रहे। 1975 में आपातकाल लागू करना और 1984 में अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में सेना भेजने का फैसला उनके राजनीतिक जीवन के सबसे चर्चित प्रसंग रहे। आपातकाल के बाद उन्हें सत्ता से बाहर होना पड़ा, जबकि स्वर्ण मंदिर कार्रवाई के बाद अपने ही सिख अंगरक्षकों के हाथों उनकी हत्या कर दी गई।
कैंसर विशेषज्ञ डॉ. वी शांता का निधन
19 जनवरी 2021 को देश की जानी-मानी कैंसर विशेषज्ञ और चेन्नई स्थित कैंसर संस्थान (WIA) की अध्यक्ष डॉ. वी शांता का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने इस संस्थान को एक छोटे 12 बिस्तरों वाले अस्पताल से अंतरराष्ट्रीय स्तर के कैंसर केंद्र के रूप में विकसित करने में अहम भूमिका निभाई। यह संस्थान विशेष रूप से गरीब मरीजों को किफायती इलाज उपलब्ध कराने के लिए जाना जाता है। डॉ. शांता को पद्म पुरस्कार, मैगसायसाय पुरस्कार सहित अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया था।
सम्बंधित ख़बरें
23 जुलाई का इतिहास: वर्ल्ड एंब्रियोलॉजिस्ट डे, जानिए पहली IVF शिशु लुई ब्राउन की कहानी
24 जुलाई का इतिहास :24 जुलाई को एस विजयलक्ष्मी ने रचा था इतिहास, बनी थीं देश की पहली महिला ग्रैंडमास्टर
23 जुलाई का इतिहास: आकाशवाणी से प्रसार भारती तक, जानिए भारतीय प्रसारण का सफर
अंग्रेज जिन्हें कहते थे भारतीय अशांति का जनक: लोकमान्य तिलक के वे 5 फैसले, जिसने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत
साहित्यकार नीलमणि फूकन ने ली अंतिम सांस
इसी तारीख को, 19 जनवरी 2023 को ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध असमी साहित्यकार नीलमणि फूकन का गुवाहाटी में 90 वर्ष की उम्र में निधन हुआ। उन्हें साहित्य के क्षेत्र में समग्र योगदान के लिए वर्ष 2021 का ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया था। वह असम से यह सम्मान पाने वाले तीसरे साहित्यकार थे। फूकन को उनके काव्य संग्रह ‘कविता’ के लिए 1981 में साहित्य अकादमी पुरस्कार, 1990 में पद्म श्री और 2002 में साहित्य अकादमी फेलोशिप से भी सम्मानित किया गया था।
देश दुनिया के इतिहास में 19 जनवरी की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
1597 : मेवाड़ के राणा प्रताप सिंह का निधन।
1883 : नार्थ सी में जर्मन स्टीमर सिंब्रिया और ब्रिटिश स्टीमर सुलतान के बीच टक्कर से 340 लोगों की मौत।
1905 : हिन्दू दार्शनिक देबेन्द्रनाथ टैगोर ने अंतिम सांस ली।
1942 : जापान की सेना ने बर्मा की राजधानी रंगून से 235 मील दक्षिण पूर्व में स्थित तटीय बंदरगाह तिवोय पर कब्जा किया।
1966 : तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मौत के बाद इंदिरा गांधी को भारत का प्रधानमंत्री बनाया गया।
1968 : कोलंबिया और सोवियत संघ के बीच 20 वर्ष के अंतराल के बाद राजनयिक संबध बहाल।
1979 : दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति पार्क चुंग ही ने उत्तर कोरिया के साथ एकीकरण और युद्ध टालने जैसे विषयों पर बातचीत की पेशकश की।
1987 : नारायण दत्त ओझा ने रात के दस बजे उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली और दो घंटे बाद ही रिटायर हो गए।
1988 : हिलने और बोलने में असमर्थ लेखक क्रिस्टोफर नोलन की आत्मकथा को विटब्रेड बुक ऑफ द ईयर चुना गया। नोलन ने अपने माथे पर ‘यूनीकोर्न स्टिक’ बांधकर कंप्यूटर पर अपने विचारों को किताब की शक्ल दी। इस दौरान उनकी मां उनके सिर को सहारा देती थीं।
1990 : आचार्य रजनीश का पुणे में निधन। उन्हें सदा एक विवादास्पद रहस्यदर्शी, गुरु और आध्यात्मिक शिक्षक के रूप में देखा गया।
1990 : दक्षिण अफ़्रीक़ा के साथ क्रिकेट खेलने पर प्रतिबंध के बावजूद इंग्लैंड से 15 क्रिकेटरों का दल जोहानिसबर्ग पहुंचा।
यह भी पढ़ें:- 14 जनवरी का इतिहास : पानीपत की तीसरी लड़ाई से लेकर मकर संक्रांति तक, जानिए अतीत में आज के दिन क्या-क्या हुआ
2006 : अल जजीरा ने करीब दो बरस बाद ओसामा बिन लादेन का आडियो टेप जारी किया, जिसमें अमेरिका पर और हमलों की तैयारी की बात कही गई थी। इससे पहले दिसंबर 2004 में लादेन का इस तरह का संदेश जारी किया गया था।
2019 : साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता बांग्ला लेखक अतीन बंद्योपाध्याय का कोलकाता में 85 साल की उम्र में निधन। इसी दिन मध्य मेक्सिको में ईंधन की एक पाइपलाइन में भीषण आग लगने से 66 लोगों की मौत।
2020 : यमन के मारिब में सैन्य शिविर में एक मस्जिद पर मिसाइल और ड्रोन हमले में 100 से अधिक सैनिकों की मौत और सैकड़ों घायल।
2021 : आस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में चौथे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट में भारत की जीत के एक नायक ऋषभ पंत ने महेंद्र सिंह धोनी का रिकार्ड तोड़ दिया और वह सबसे तेज 1000 टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए। पंत ने यह आंकड़ा 27वीं पारी में छुआ जबकि धोनी ने 32 टेस्ट पारियों में 1000 रन पूरे किये थे।
2022 : पूर्वी स्पेन में नर्सिंग होम में आग लगने से छह लोगों की मौत, 17 घायल।
2023 : आर्मीनिया के सैन्य अड्डे पर आग लगने से 15 सैनिकों की मौत।
2024 : दक्षिणी फिलीपीन में भूस्खलन में घर दबने से 10 लोगों की मौत।
2025 : कोलंबिया में विद्रोही गुट ‘नेशनल लिबरेशन आर्मी’ के साथ शांति वार्ता की कोशिशें नाकाम होने के बाद देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र में 80 से अधिक लोग मारे गए।
19 january history indira gandhi indias first female prime minister dr v shanta neelmani phookan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Kargil Vijay Diwas: ऑपरेशन बद्री से ऑपरेशन विजय तक, जब पाकिस्तान के हर छल पर भारी पड़ा भारतीय वीरों का पराक्रम
Jul 26, 2026 | 08:03 AMइंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: 640 लीटर संदिग्ध घी जब्त, 21 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
Jul 26, 2026 | 08:01 AMKark Rashifal: कर्क राशि वालों का बढ़ेगा आत्मविश्वास, करियर और प्रेम संबंध में मिलेगा जबरदस्त लाभ
Jul 26, 2026 | 07:58 AMBrazil Election: ट्रंप के दो अफसरों को नहीं मिला वीजा, ब्राजील चुनाव में दखल देने की साजिश हुई नाकाम
Jul 26, 2026 | 07:56 AMभारत की जीत के बीच आई चिंता की खबर, तीसरे T20 से पहले बदलेगी प्लेइंग XI? श्रेयस अय्यर ने दिए बदलाव के संकेत
Jul 26, 2026 | 07:51 AMधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का दावा, मेरी सलाह के बाद PM मोदी ने CJP आंदोलन पर लिया संज्ञान
Jul 26, 2026 | 07:48 AMबर्लिन में प्राइड परेड के दौरान भीड़ में घुसी बेकाबू वैन, 1 की मौत, 17 घायल; मेयर ने बताया आजादी पर हमला
Jul 26, 2026 | 07:45 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














