-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Know Why The Ward Structure Of Pimpri Chinchwad Municipal Election Was Canceled
जानें क्यों पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका चुनाव की वार्ड संरचना हुई रद्द
- Written By: दिपक.पांडे

Representative Pic
पिंपरी : राज्य सरकार (State Government) द्वारा की गई घोषणा के बाद अंततः पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका चुनाव (Pimpri-Chinchwad Municipal Corporation Elections) के लिए तीन सदस्यीय प्रणाली के हिसाब से की गई वार्ड संरचना (Ward Structure) रद्द करने की अधिसूचना जारी कर दी गई। अब फिर से नए तरीके से वार्ड संरचना तैयार की जाएगी।
सरकार ओबीसी (OBC) के बिना चुनाव कराना नहीं चाहती, इसलिए मंत्रिमंडल में विधेयक पारित कर नगर निकाय चुनावों को 6 महिने आगे ढकेलने की कोशिशें जारी हैं। इसकी कार्यवाही हालही में की गई वार्ड संरचना रद्द करने से शुरू की गई है। अब अगर नए से संरचना करनी होगी तो उसके लिए 6 माह जा कालावधि लगेगा।
सम्बंधित ख़बरें
चुनाव आगे करने की तैयारियों ने जोर पकड़ा
हालांकि अब निर्वाचन आयोग की भूमिका की ओर निगाहें गड़ गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश के अनुसार महानगरपालिका प्रशासन ने 2022 के चुनाव के लिए वार्ड संरचना का ढांचा तैयार किया गया था। ये वार्ड तीन सदस्यीय प्रणाली के हिसाब से बनाए गए थे। आगामी चुनावों के लिए वार्ड संरचना का मसौदा 1 फरवरी को प्रकाशित किया गया था। इसमें 3 सदस्यों के 45 व 4 सदस्यों के 1 वार्ड थे। 1 से 14 फरवरी के बीच वार्ड संरचना पर आपत्तियां और सुझाव आमंत्रित किये गए थे। इन आपत्तियों पर 25 फरवरी को सुनवाई की गई। इसके अलावा वार्ड वार मतदाता सूची तैयार करने का काम भी पूरा किया गया। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी आरक्षण पर पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट को खारिज कर दिया। इससे सियासी दलों को जोरदार झटका लगा और चुनाव आगे करने की तैयारियों ने जोर पकड़ा।
निर्वाचन आयोग और अदालत के फैसले पर सभी की निगाहें
हाल ही में राज्य सरकार ने विधानसभा और विधान परिषद में वार्ड गठन, चुनाव की तारीखें तय करने का अधिकार राज्य निर्वाचन आयोग से राज्य सरकार को सौंपने का विधेयक पारित किया। विधेयक पर राज्यपाल के हस्ताक्षर भी हुए, इसके बाद यह कानून बन गया। इसके तुरंत बाद राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर तीन सदस्यीय वार्ड संरचना को रद्द कर दिया है। महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त जितेंद्र वाघ ने कहा, महानगरपालिका चुनाव को लेकर जैसे सरकार और निर्वाचन आयोग के आदेश आएंगे, आगे की कार्रवाई उसी के अनुसार की जाएगी। बहरहाल राज्य सरकार द्वारा पारित किए विधेयक और ओबीसी आरक्षण पर फैसले तक नगर निकाय चुनाव टालने की कोशिशों पर निर्वाचन आयोग और अदालत के फैसले पर सभी की निगाहें गड़ गई हैं।
Know why the ward structure of pimpri chinchwad municipal election was canceled
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
KSBKBT 2 Spoiler: करण का जाल में फंसाने के लिए तुलसी ने खेला मास्टरस्ट्रोक, मेहंदी की रस्म में मचेगा बवाल
Jul 23, 2026 | 02:17 PMऑस्ट्रेलियन यूनिवर्सिटी ने भारत में शुरू किया कैंपस, मुंबई-चेन्नई में मिलेगी ग्लोबल डिग्री और 50% स्कॉलरशिप
Jul 23, 2026 | 02:16 PMNEET पेपर लीक के विरोध में आगरा में फूटा युवाओं का गुस्सा, तिरंगा मार्च निकालकर निष्पक्ष परीक्षा की उठाई मांग
Jul 23, 2026 | 02:15 PMElon Musk Loss: एलन मस्क को एक ही दिन में लगा $44000000000 का बहुत बड़ा झटका, टेस्ला के शेयर धड़ाम
Jul 23, 2026 | 02:11 PMबिल्डिंग है या झरना? नागपुर स्टेशन के इटारसी छोर पर बनी नई प्रशासनिक इमारत में फ्लोर से भी उभरा पानी
Jul 23, 2026 | 02:10 PMफास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PMमूसलाधार बारिश से पाकिस्तान बेहाल, फ्लैश फ्लड ने ली 18 जानें, कई इलाके जलमग्न; राहत अभियान जारी
Jul 23, 2026 | 02:00 PMवीडियो गैलरी

Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM
CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM














