

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler Alert: स्टार प्लस के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के आने वाले एपिसोड्स में जबरदस्त धमाका देखने के लिए मिलने वाला है। जहां एक ओर नकुल और वैष्णवी की शादी का ट्रेक जारी है, तो वहीं तुलसी भी अपने टूटे हुए घर को जोड़ने की तैयारी में लगी हुई है।
एपिसोड की शुरूआत समायरा और करण की बातचीत से होती है। समायरा, करण को शादी के माहौल से दूर करने के लिए उसे महाबलेश्वर या कहीं और घूमने जाने की जिद करती है।
हालांकि करण इसके लिए साफ तौर पर मना कर देता है। वो समायरा को बताता है कि उसका पुराना दोस्त सुहास उससे मिलने आने वाला है। घर में चल रहे ड्रामा को छुपाने के लिए करण सुहास को होटल ठहराता है। समायरा देर रात देविका को एयरपोर्ट से पिक करने जाने की जिद करती है, जिसे करण इंकार कर देता है।
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के आने वाले एपिसोड में समायरा को लेकर की जानेवाली सख्ती को देखकर साहिल करण पर भड़क जाता है। वो करण को ताना मारते हुए कहता है कि वो बच्चों को इस तरह घर में कैद करके दिनों दिन आउटडेटेड होते जा रहा है। जिसपर करण साहिल को जवाब देता है कि वो अपने किसी भी बच्चे का अंजाम पार्थ की तरह होते हुए नहीं देख सकता है। हालांकि साहिल उसे चेतावनी देता है कि उसकी यही सख्ती एक दिन उसी पर भारी पड़ेगी।
तभी इसमें गौतम की एंट्री होती है और वो सीधा करण पर तानाशाही का आरोप लगा देता है। जिसके जवाब में करण गौतम को चुप रहने कहता है। गौतम से जवाब से आगबबूला होकर करण गौतम को ताना मारता है कि उसे भी अपने बेटे नकुल को सीख देना चाहिए जो अपने ही बड़े भाई पार्थ की विधवा से शादी करने वाला है। इस गहमा गहमी के माहौल में साहिल गौतम और करण दोनों को शांत करवाता है। हालांकि करण पुराने मुद्दों को लेकर गौतम का साथ देने से मना कर देता है।
दूसरी ओर, सुभाष जब होटल पहुंचता है तो उसे पता चलता है कि उसके नाम से कोई बुकिंग ही नहीं है। तभी तुलसी वहां पहुंचती है और उसे अपने साथ 'शांति निकेतन' चलने के लिए कहती है। तुलसी सुभास को सच्चाई बताते हुए खुलासा करती है कि घर में किसी तरह का रेनोवेशन नहीं चल रहा, बल्कि करण ने उससे झूठ बोला था।
शांति निकेतन में मेहंदी की रस्म शुरू हो चुकी होती है। नकुल और गौतम, करण और उसके परिवार की गैरमौजूदगी से निराश नजर आते हैं। तभी तुलसी, सुभास गुप्ता को लेकर समारोह में पहुंच जाती है। सुभास को सामने देखकर करण पूरी तरह हैरान रह जाता है।
सुभास उससे सवाल करता है कि आखिर उसने झूठ क्यों बोला। वह बताता है कि तुलसी ने उसे पूरी सच्चाई बताई और शादी में आने के लिए कहा। अब दोस्त के सामने करण और उसके बच्चों के पास शादी में शामिल होने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता। दूसरी ओर, तुलसी अपने सफल मास्टर प्लान पर मुस्कुराती नजर आती है। आने वाले एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या करण अपनी गलती स्वीकार करेगा या फिर परिवार में यह टकराव और भी बड़ा रूप लेगा।