- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pmc Road Mitra App Shut Down After Six Months Pune
पुणे में ‘पीएमसी रोड मित्र’ ऐप छह महीने में ही बंद, प्रशासन की जवाबदेही पर सवाल
Pune Municipal Corporation द्वारा सड़कों के गड्ढों की शिकायत दर्ज करने के लिए शुरू किया गया ‘पीएमसी रोड मित्र’ ऐप महज छह महीने में ही बंद हो गया है। प्रशासन की जवाबदेही पर सवाल उठ रहे हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक

रोड मित्र ऐप (सौ. सोशल मीडिया )
PMC Road Mitra App Shut Down: पिछले मानसून में सड़कों की बदहाली और चौतरफा आलोचना के बाद पुणे महानगर पालिका द्वारा शुरू किया गया ‘पीएमसी रोड मित्र’ ऐप महज छह महीने के भीतर बंद हो गया है।
नागरिकों को गड्डों की समस्या से त्वरित राहत दिलाने के उद्देश्य से बड़े जोर-शोर से शुरू की गई यह सेवा अब तकनीकी खराबी के कारण निष्क्रय पड़ी है। आश्चर्य की बात यह है कि सूचना प्रौद्योगिकी और पथ विभाग के अधिकारियों को इस ऐप के बंद होने की खबर तक नहीं थी।
अब जवाबदेही पर उठे सवाल
प्रशासन ने दावा किया था कि इस ऐप के माध्यम से नागरिक गड्डों की तस्वीरें अपलोड कर सकेंगे, जिनका निवारण 72 घंटों के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा। जवाबदेही तय करने के लिए काम पूरा होने के बाद ‘पहले और बाद’ की तस्वीरें डैशबोर्ड पर साझा करने की व्यवस्था भी की गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
शरद पवार से मिले पिंकी माली के पिता, रोते हुए की निष्पक्ष जांच की मांग, बोले- बेटी के साथ जो हुआ…
LPG सिलेंडर के लिए लगी कतार देखकर चकरा जाएगा दिमाग, मुंबई के कांदिवली का देखें वीडियो
सोलापुर पंचायत समिति चुनाव में BJP की बड़ी जीत, 10 समितियों में अध्यक्ष; सांगोला में बदली सत्ता
मुंबई में LPG संकट पर अमित देशमुख का बड़ा दावा, सनराइजर्स की पाकिस्तानी खिलाड़ी की खरीद पर भड़के कांग्रेस नेता
लेकिन अब ऐप के अचानक बंद होने से प्रशासन की गंभीरता पर सवालिया निशान लग रहे हैं। विधानसभा चुनाव के बाद राज्य सरकार के 150 दिवसीय सुधार कार्यक्रम के तहत इस ऐप की शुरुआत हुई थी, जिसके लिए मनपा को सम्मानित भी किया गया था। अब सेवा बंद होने से यह चर्चा तेज है कि क्या ऐसी सुविधाएं केवल पुरस्कार प्राप्त करने के लिए ही शुरू की जाती हैं।
ये भी पढ़ें :- खाड़ी देशों की जंग से नवी मुंबई का मछली निर्यात ठप, तलोजा की 70 कंपनियां संकट में
ऐप के बंद होने की जानकारी संज्ञान में आई है। संबंधित विभागों को इसे तत्काल पुनः शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही यह सेवा नागरिकों के लिए बहाल कर दी जाएगी।
– नवल किशोर राम, आयुक्त, पुणे महानगर पालिका
Pmc road mitra app shut down after six months pune
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अफगानिस्तान में बड़ा हवाई हमला, कंधार में एयरलाइन का फ्यूल डिपो तबाह; तालिबान ने PAK पर लगाया गंभीर आरोप
Mar 13, 2026 | 03:54 PM‘उस्ताद भगत सिंह’ के गाने में पवन कल्याण ने राशि खन्ना संग मचाया तहलका, 18 घंटे में मिले 20 लाख व्यूज
Mar 13, 2026 | 03:44 PMशरद पवार से मिले पिंकी माली के पिता, रोते हुए की निष्पक्ष जांच की मांग, बोले- बेटी के साथ जो हुआ…
Mar 13, 2026 | 03:42 PMPM Modi Assam Visit: कोकराझार नहीं पहुंच पाए PM मोदी, गुवाहाटी से ही जनता से किया संवाद
Mar 13, 2026 | 03:37 PMबाजार में हाहाकार के बीच वॉरेन बफे की सलाह, ‘जब सब डर रहे हों, तब…’, जानें निवेश की सीक्रेट स्ट्रैटेजी
Mar 13, 2026 | 03:33 PMLPG सिलेंडर के लिए लगी कतार देखकर चकरा जाएगा दिमाग, मुंबई के कांदिवली का देखें वीडियो
Mar 13, 2026 | 03:32 PMकंगाली से खुशहाली तक, दशा माता की ये कथा सुनने मात्र से दूर होते हैं घर के सारे संकट!
Mar 13, 2026 | 03:30 PMवीडियो गैलरी

संसद में बिगड़े सपा सांसद के बोल, लोकसभा में दे रहे थे भाषण, अचानक गुस्से में देने लगे गाली
Mar 13, 2026 | 01:47 PM
LPG संकट पर भड़के राहुल गांधी, सरकार को लगाई फटकार, बोले- संभल जाओ ये केवल शुरुआत
Mar 13, 2026 | 01:23 PM
हमें रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की इजाजत क्यों चाहिए, संसद में गरजे राहुल गांधी- VIDEO
Mar 12, 2026 | 10:00 PM
‘कुर्सी तो कुर्सी है, निगाहों से उतर जाओगे’, राज्यसभा में इमरान प्रतापगढ़ी का शायराना प्रहार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:55 PM
संभल के CO का सख्त अल्टीमेटम, ईरान के लिए छाती पीटनी है तो वहीं जाओ, यहां फिजा बिगाड़ी तो खैर नहीं- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:50 PM
भारत में गहरा सकता है ऊर्जा संकट! कच्चे तेल के साथ एलएनजी की कीमतें दोगुनी, जानें अब क्या करेगी सरकार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:42 PM












