दौंड सिलेंडर ब्लास्ट में बढ़ा मौत का आंकड़ा: यूपी के 5 मजदूरों ने तोड़ा दम, पुलिस ने होटल मालिक पर कसा शिकंजा
Daund Cylinder Blast: महाराष्ट्र के दौंड में 7 जनवरी को हुए भीषण सिलेंडर ब्लास्ट हादसे की खबर अब एक दुखद मोड़ ले चुकी है। अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे यूपी के 5 मजदूरों ने दम तोड़ा दिया।
- Written By: प्रिया जैस
दौंड सिलेंडर ब्लास्ट में बढ़ा मौत का आंकड़ा (सौजन्य-IANS)
Pune Hotel Jagadamba Fire: महाराष्ट्र के दौंड में 7 जनवरी को हुए गैस सिलेंडर विस्फोट मामले में मौत का आंकड़ा बढ़कर पांच हो गया है। दौंड पाट्स रोड पर गिरिम की सीमा में स्थित होटल जगदंबा में हुए इस भीषण हादसे में कुल बारह मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए थे। इनमें से छह मजदूरों को गंभीर हालत में पुणे के ससून सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान पांच मजदूरों ने दम तोड़ दिया।
दौंड पुलिस स्टेशन के पुलिस सब-इंस्पेक्टर अब्दुल बिदरी ने मृतकों के नामों की आधिकारिक पुष्टि की है। मृतकों की पहचान दीपक भूपासिंग वर्मा (25), मनीराम अत्तरसिंह वर्मा (21), कुकरन कलमसिंह निषाद (14), कन्हैया बंगालीराम वर्मा (20) और रामप्रकाश कालीचरण वर्मा (24) के रूप में हुई है। सभी मृतक उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले थे और होटल में मजदूरी कर रहे थे।
किचन में फटा था सिलेंडर
पुलिस के अनुसार, हादसे में झुलसे एक अन्य मजदूर ब्रजमोहन पुरुषोत्तम वर्मा का इलाज अभी भी जारी है। मजदूर की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। जांच अधिकारी पीएसआई अब्दुल बिदरी ने बताया कि गैस सिलेंडर फटने की यह घटना 7 जनवरी को होटल जगदंबा के किचन परिसर में हुई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
केतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
सिया पॉइंट कहां है? केतन अग्रवाल हत्याकांड के बाद पर्यटकों की बढ़ी तादात, गाइड से पूछा जा रह एक ही सवाल
घटना की सूचना मिलते ही दौंड पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर गोपाल पवार तत्काल मौके पर पहुंचे थे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी 12 झुलसे मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि होटल में बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर रखे गए थे, जिनका इस्तेमाल नियमों के खिलाफ किया जा रहा था।
यह भी पढ़ें – ‘तू कलंक है, मर जा…’, बेटी को खुद थमाया ‘मौत का सिलेंडर’, WhatsApp पर भेजा सुसाइड का ट्यूटोरियल!
22 सिलेंडर जब्त
पुलिस ने घटनास्थल से कुल 22 गैस सिलेंडर जब्त किए हैं, जिनमें से 12 सिलेंडर गैर-कानूनी रूप से घरेलू इस्तेमाल के लिए रखे गए थे। इस मामले में पहले ही होटल जगदंबा के मालिक और मैनेजर के खिलाफ दौंड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, हादसे के बाद पुलिस की शुरुआती जांच को लेकर सवाल भी उठे थे।
पांच मजदूरों की मौत हो जाने के बाद होटल जगदंबा के मालिक और मैनेजर के खिलाफ दर्ज मामले में गंभीर धाराएं जोड़ने की संभावना है। पुलिस सब-इंस्पेक्टर अब्दुल बिदरी इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
