Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 1 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सिया पॉइंट कहां है? केतन अग्रवाल हत्याकांड के बाद पर्यटकों की बढ़ी तादात, गाइड से पूछा जा रह एक ही सवाल

Lohagad Fort Siya Point: महाराष्ट्र के बहुचर्चित हत्याकांड में मंगेतर सिया गोयल द्वारा केतन अग्रवाल की हत्या के बाद पुणे के लोहागढ़ किले में 'सिया पॉइंट' देखने उमड़ रहे पर्यटक।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jul 01, 2026 | 05:00 PM

केतन अग्रवाल हत्याकांड के बाद लोहगढ़ में सिया पॉइंट ढूंढ रहे पर्यटक (फोटो क्रेडिट-X)

Follow Us
Follow Us:

Pune Lohagad Fort Siya Point Ketan Agarwal Murder: महाराष्ट्र के प्रसिद्ध पर्यटन और ऐतिहासिक स्थल लोहागढ़ किले में हाल ही में हुए हाई-प्रोफाइल केतन अग्रवाल हत्याकांड के बाद एक बेहद अजीब और चौंकाने वाला ट्रेंड देखने को मिल रहा है। अपनी मंगेतर की धोखेबाजी और साजिश का शिकार हुए बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की मौत जिस जगह पर हुई थी, अब वह जगह पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन गई है।

किले में आने वाले सैलानियों ने अनौपचारिक रूप से उस खतरनाक खाई का नाम ‘सिया पॉइंट’ रख दिया है, जहां से धक्का देकर केतन को मौत के घाट उतारा गया था। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से ऐतिहासिक किले में घूमने आने वाले लोगों की संख्या में अचानक 25 फीसदी तक का उछाल आ गया है, जिसे देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस को कड़े कदम उठाने पड़े हैं।

गाइड से पूछा जा रहा एक ही सवाल, सिया पॉइंट कहां है

बीते 18 जून 2026 को रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की उसकी मंगेतर सिया गोयल ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर 400 फुट ऊंची खाई में धकेलकर हत्या कर दी थी। दोनों आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई लोकल ट्रेन में चाकू से हत्या के बाद जागा प्रशासन, ट्रेनों में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने की तैयारी

केतन अग्रवाल हत्याकांड: चेतन को लेकर लोहगढ़ किले पहुंची पुणे ग्रामीण पुलिस, 300 फीट गहरी खाई में फेंकी गई डमी

सांगली सुसाइड केस: मुस्लिम लड़की के प्यार में था हिंदू युवक, मां का आरोप, धर्म परिवर्तन के दबाव में की खुदकुशी

पुणे में खौफनाक वारदात: सो रहे मजदूर को JCB से कुचला! शव कार की डिक्की में रख सड़क पर फेंका, 5 पर केस दर्ज

इस घटना के सुर्खियों में आने के बाद किले में आने वाले पर्यटक लगातार गाइडों, ट्रैकर्स और सुरक्षाकर्मियों से ‘सिया पॉइंट’ का रास्ता पूछ रहे हैं। घटनास्थल पर बढ़ती अनियंत्रित भीड़ और सुरक्षा जोखिमों को देखते हुए पुणे पुलिस अलर्ट हो गई और तफ्तीश व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंगलवार को अस्थाई रूप से किले को बंद कर सभी पर्यटकों को बाहर निकाल दिया गया।

ये भी पढ़ें- मुंबई लोकल ट्रेन में चाकू से हत्या के बाद जागा प्रशासन, ट्रेनों में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने की तैयारी

सोशल मीडिया मीम्स से किले की छवि पर असर

स्थानीय निवासियों और दुकानदारों के मुताबिक, अमूमन शनिवार और रविवार को ही किले में 4 से 5 हजार पर्यटकों की भीड़ होती थी, लेकिन इस हत्याकांड के बाद वर्किंग डेज (सोमवार से शुक्रवार) में भी लोग सिर्फ उस मर्डर स्पॉट को देखने के लिए उमड़ रहे हैं। लोहागढ़ विसापुर विकास मंच के सचिन टेकावाड़े ने इस पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक ऐतिहासिक स्मारक की पहचान अब एक मर्डर केस से जोड़ी जा रही है। सोशल मीडिया पर केतन और सिया को लेकर बन रहे जोक्स और मीम्स सदियों पुराने इस गौरवशाली किले की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

2,000 साल पुराने सातवाहन काल के गौरवशाली इतिहास को भूल रहे हैं लोग

इतिहासकारों और स्थानीय संगठनों का कहना है कि सह्याद्रि पर्वत श्रृंखला में स्थित ‘लोहे का किला’ यानी लोहागढ़, भारत की एक अनमोल राष्ट्रीय धरोहर है। इसका निर्माण लगभग 2,000 वर्ष पहले सातवाहन काल में हुआ था और इसका संबंध छत्रपति शिवाजी महाराज के स्वर्णिम काल से भी है।

लोनावला से महज 11 किलोमीटर और पुणे से 60 किलोमीटर दूर स्थित यह लोहागढ़ किला अपने बेजोड़ ट्रेकिंग रूट के लिए जाना जाता है, जहां मावली रेलवे स्टेशन से आसानी से पहुंचा जा सकता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस ऐतिहासिक स्थल को ‘क्राइम टूरिज्म’ का केंद्र बनने से रोका जाए और इसकी गरिमा बहाल रखी जाए।

Pune lohagad fort siya point ketan agarwal murder case tourist rush

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 01, 2026 | 05:00 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Ketan Agarwal Murder Case
  • Pune
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.