- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Baramati Bypoll 2026 Nomination Filed Unopposed Election Doubt
बारामती उपचुनाव के निर्विरोध होने पर शंका, पहले दिन तीन उम्मीदवारों ने भरा नामांकन
Baramati Bypoll 2026: महाराष्ट्र के बारामती विधानसभा उपचुनाव में पहले ही दिन तीन उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया, जिससे इस सीट के निर्विरोध होने की संभावना कम होती नजर आ रही है।
- Written By: आंचल लोखंडे

Baramati Bypoll 2026 (सोर्सः सोशल मीडिया)
Baramati Assembly By Election: केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने देश के छह राज्यों में आठ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इनमें महाराष्ट्र की दो विधानसभा सीटें-अहिल्यानगर जिले की राहुरी और बारामती जिले की बारामती भी शामिल हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार 23 अप्रैल 2026 को मतदान होगा और 4 मई 2026 को मतगणना की जाएगी। दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार (बारामती) और शिवाजी भानुदास कर्डिले (राहुरी) के निधन की वजह से ये दोनों सीटें रिक्त हुई हैं।
इन दोनों सीटों पर चुनाव निर्विरोध हों, ऐसी इच्छा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित सत्ता पक्ष की ओर से व्यक्त की जा रही है। लेकिन नामांकन के पहले दिन बारामती उपचुनाव के लिए तीन इच्छुक उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल कर दिया। इससे निर्विरोध चुनाव की संभावना धूमिल होती नजर आ रही हैं।
आगामी दो दिनों में उम्मीदवार का नाम घोषित
बारामती उपचुनाव के लिए पहले जत तालुका के सतीश कृष्णा कदम (हिंदुस्तान जनता पार्टी), सातारा के सागर शरद भिसे (निर्दलीय) और सोलापुर जिले के राघू घुटुकडे (न्यू राष्ट्रीय समाज पार्टी) ने अपने-अपने दलों से नामांकन दाखिल किए।
सम्बंधित ख़बरें
संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस का बड़ा कदम, मुंबई में 7 हजार पदाधिकारी सीखेंगे राजनीति के गुर
लाखों की फीस वसूलने वाले कोचिंग संस्थान डकैत; नेताओं और माफियाओं की सांठगांठ पर भड़के राधाकृष्ण विखे पाटिल
राकांपा का अंदरूनी लेटर वॉर बना जीशान सिद्दीकी के लिए काल, क्या सुनेत्रा पवार की एक गलती से छिन जाएगी विधायकी?
उपमुख्यमंत्री पद के इस्तेमाल को वकील ने बताया असंवैधानिक, राज्यपाल को भेजा दूसरा शिकायती पत्र
दिलचस्प यह है कि ये तीनों उम्मीदवार बारामती के बाहर के हैं। जबकि ओबीसी नेता लक्ष्मण हाके पहले ही बारामती से चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। हाके ने स्पष्ट किया कि वह यह चुनाव लड़ेंगे और आगामी दो दिनों में उम्मीदवार का नाम घोषित कर देंगे।
बिनविरोध चुनाव की परंपरा
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाए रखने के लिए चुनाव होना आवश्यक है और पूर्व में भी रमेश वांजले, लक्ष्मण जगताप जैसे नेताओं के निधन के बाद हुए उपचुनावों में विपक्षी दलों ने उम्मीदवार खड़े किए थे।
हाके ने यह भी कहा कि अजीत के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को तीसरे दिन उपमुख्यमंत्री पद दिया गया, लेकिन लोकतंत्र में बिनविरोध चुनाव की परंपरा घातक होगी। उन्होंने भाजपा सहित अन्य दलों से भी सक्रिय रूप से चुनाव लड़ने की अपील की।
कांग्रेस ने भी दिखाई चुनाव लड़ने की तैयारी
दूसरी ओर, महाविकास आघाडी में शामिल कांग्रेस ने भी बारामती सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी दिखा दी है। जिला कांग्रेस ने बैठक में इस बात पर सहमति जताई कि यदि राकां शरदचंद्र पवार इस सीट का दावा नहीं करता तो कांग्रेस यह चुनाव लड़ेगी।
पार्टी ने कोल्हापुर उत्तर उपचुनाव में भाजपा द्वारा कांग्रेस के खिलाफ उम्मीदवार उतारने का हवाला देते हुए अपनी तैयारी पर जोर दिया है। इस बीच, राकां (अजीत पवार) के विधायकों ने कार्ला गड पर एकवीरा देवी के दर्शन कर सुनेत्रा पवार को मुख्यमंत्री पद बरकरार रखने के लिए प्रार्थना की।
Baramati bypoll 2026 nomination filed unopposed election doubt
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














