- Hindi News »
- Maharashtra »
- Laxman Hake Attacks Manoj Jarange Demanding Reservation On The Basis Of Mobocracy Is Dictatorial
लक्ष्मण हाके का मनोज जरांगे पर तीखा हमला, बोले- भीड़तंत्र के दम पर आरक्षण की मांग करना असंवैधानिक और तानाशाही
लक्ष्मण हाके ने मनोज जरांगे पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि भीड़तंत्र के दम पर (आरक्षण की) मांग करना असंवैधानिक और तानाशाही है, जिससे प्रदेश में शांति भंग होगी। मराठों और कुनबियों को एक मानना मूर्खतापूर्ण है। अगर कानून बनाने वाले लोग इन तथ्यों से अनभिज्ञ हैं तो यह खतरनाक है।
- Written By: शुभम सोनडवले

लक्ष्मण हाके और मनोज जरांगे (फोटो: सोशल मीडिया)
छत्रपति संभाजीनगर. महाराष्ट्र में ओबीसी और मराठा आराक्षण के लिए घमासान जारी है। इस पर जमकर राजनीति भी हो रही है। मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे ने महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल पर मराठा-ओबीसी समुदाय के बीच खाई पैदा करने की मंशा से भड़काऊ बयान देने का आरोप लगाया है। इसको लेकर अब अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) कार्यकर्ता लक्ष्मण हाके ने मनोज जरांगे पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि भीड़तंत्र के दम पर (आरक्षण की) मांग करना असंवैधानिक और तानाशाही है, जिससे प्रदेश में शांति भंग होगी।
गौरतलब है कि ओबीसी के अधिकारों के लिए हाके 13 जून को जालना जिले के वाडिगोदरी गांव में भूख हड़ताल पर बैठ गये थे और कुछ दिन पहले राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद उन्होंने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया।
हाके और उनके समर्थक मराठा समुदाय को आरक्षण का लाभ देने के लिए कुनबी प्रमाणपत्र जारी करने की जरांगे की मांग का विरोध कर रहे हैं और उनका कहना है कि राज्य सरकार को ऐसा कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए जिससे ओबीसी प्रभावित हों।
सम्बंधित ख़बरें
मनोज जरांगे ने महाराष्ट्र सरकार को दिया अल्टीमेटम, 30 मई से करेंगे आमरण अनशन, जानें क्या है मांग
ममता दीदी की हार ने चौंकाया, जरांगे पाटिल का दावा, जनता ने वोट नहीं दिया, फिर भी कैसे जीती भाजपा?
Maratha Reservation पर गरमाई सियासत, मनोज जरांगे का विखे पाटिल पर तीखा हमला
Maratha Reservation: ‘चलो मुंबई’, मनोज जरांगे की फडणवीस को चेतावनी, वादाखिलाफी पर फिर होगा आंदोलन
कुनबियों को एक मानना मूर्खतापूर्ण
जालना के एक अस्पताल से संवाददाताओं से बात करते हुए हाके ने कहा, “उनकी (जरांगे की) मांगें तानाशाही हैं और इससे महाराष्ट्र की शांति भंग होगी। भीड़तंत्र के दम पर (आरक्षण की) मांग करना असंवैधानिक और तानाशाही है। एक फैसले में कहा गया है कि मराठों और कुनबियों को एक मानना मूर्खतापूर्ण है।” उन्होंने कहा, “निर्वाचित प्रतिनिधियों को न्यायालय के फैसले अवश्य पढ़ने चाहिए। अगर कानून बनाने वाले लोग इन तथ्यों से अनभिज्ञ हैं तो यह खतरनाक है।”
महाराष्ट्र की शांति भंग करना चाहते हैं भुजबल
मनोज जरांगे ने दावा किया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता एवं राज्य सरकार के मंत्री छगन भुजबल प्रदेश की शांति भंग करना चाहते हैं। इस पर हाके ने कहा कि आरक्षण कार्यकर्ता कुछ भी बोल सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे बयान समर्थकों का मनोबल बढ़ाने के लिए है, और इन्हें गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए। (एजेंसी एडिटेट)
Laxman hake attacks manoj jarange demanding reservation on the basis of mobocracy is dictatorial
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra Weather: एक तरफ भीषण लू का प्रकोप तो दूसरी तरफ बारिश का अलर्ट, आज कैसा रहेगा महाराष्ट्र का मौसम?
May 18, 2026 | 05:50 AMAaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














