-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Ajit Pawar Learjet 45xr Plane Crash Details Baramati Investigation
किस कंपनी के प्लेन से सफर कर रहे थे अजित पवार? कई फीचर्स से लैस होने के बाद क्यों हुआ क्रैश
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान हादसे में निधन हो गया है। जिस 'लियरजेट 45XR' विमान में वे सवार थे, वह अपनी रफ्तार और ऊंचाई के लिए जाना जाता था।

लियरजेट 45XR से सफर कर रहे थे अजित पवार, फोटो- सोशल मीडिया
Ajit Pawar Plane Learjet 45XR Specifications: महाराष्ट्र की राजनीति का एक बड़ा और कद्दावर अध्याय बुधवार सुबह बारामती के खेतों में सदा के लिए शांत हो गया। डिप्टी सीएम अजित पवार का निजी विमान लैंडिंग से महज कुछ किलोमीटर पहले क्रैश होकर जल गया। इस भीषण हादसे में पवार सहित विमान में सवार सभी पांच लोगों की दुखद मृत्यु हो गई है।
अजित पवार जिस विमान में सवार होकर मुंबई से बारामती के लिए निकले थे, वह Learjet 45XR (रजिस्ट्रेशन नंबर VT-SSK) था। यह एक हाई-परफॉर्मेंस सुपर-लाइट बिजनेस जेट है, जिसे दुनिया भर में अपनी तेज रफ्तार और ऊंचाई पर उड़ने की क्षमता के लिए पहचाना जाता है। इस विमान का निर्माण बोम्बार्डियर एयरोस्पेस के लियरजेट डिवीजन द्वारा किया गया था।
जानिए क्या है इस विमान की खासियत
तकनीकी विशिष्टताओं की बात करें तो इस विमान का वजन लगभग 9,752 किलोग्राम (करीब 21,500 पाउंड) था और इसके पंखों का फैलाव यानी विंगस्पैन 47 फीट 10 इंच था। यह विमान विशेष रूप से शॉर्ट और मीडियम रूट्स की उड़ानों के लिए मुफीद माना जाता है। दिलचस्प बात यह है कि इस मॉडल को 1990 के दशक में डिजाइन किया गया था और इसमें केबिन के भीतर खड़े होने की जगह नहीं होती है, लेकिन इसकी अधिकतम रफ्तार 858 किमी/घंटा तक हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
मेहनत का पैसा लौटाओ, दोषियों को जेल भेजो… संभाजीनगर में 202 करोड़ के घोटाला पीड़ितों का आमरण अनशन शुरू
संभाजीनगर मनपा में विभागों का मेगा फेरबदल, अधिकारियों पर बढ़ा अतिरिक्त बोझ, चेक पर दस्तखत के अधिकार भी बदले
ठाणे इंटरनल मेट्रो से आसान होगा सफर, मेट्रो 4, 5 और रेलवे स्टेशनों से जुड़ेगा रूट; DCM शिंदे ने दिए निर्देश
बाबा राम रहीम की तरह मोबाइल स्क्रॉल कर रहे थे पटोले… पैर धुलवाने के वीडियो पर संजय निरुपम का करारा हमला
लैंडिंग के वक्त क्या हुआ? चश्मदीदों की जुबानी
अजित पवार बुधवार सुबह बारामती में चार जनसभाओं को संबोधित करने के लिए जा रहे थे। चश्मदीदों और पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, विमान बारामती एयरपोर्ट की हवाई पट्टी पर उतरने ही वाला था, लेकिन रनवे से करीब 3 किलोमीटर पहले ही वह अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरा।
बारामती के एसपी ग्रामीण संदीप ने बताया कि लैंडिंग के वक्त ही विमान की स्थिति कुछ गड़बड़ लग रही थी। विमान गिरते ही आग के गोले में तब्दील हो गया और पूरी तरह जलकर खाक हो गया। इस हादसे में किसी को भी बचने का मौका नहीं मिला। अजित पवार के साथ उनके सुरक्षाकर्मी, अटेंडेंट और दो पायलटों की भी इस दुर्घटना में जान चली गई। उनकी पहचान उनके द्वारा पहने गए कपड़ों और घड़ी से की जा सकी।
VSR वेंचर्स: दिल्ली की वो कंपनी जिसका था यह विमान
हादसे का शिकार हुआ यह चार्टर प्लेन दिल्ली स्थित VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड (VSR एविएशन) का था। इस कंपनी के मालिक विजय कुमार सिंह हैं और इसका मुख्यालय नई दिल्ली के महिपालपुर में स्थित है। यह कंपनी भारत की प्रमुख चार्टर विमान ऑपरेटिंग कंपनियों में से एक है, जो एयर एम्बुलेंस और प्राइवेट जेट रेंटल जैसी सेवाएं प्रदान करती है। उनके बेड़े में इस लियरजेट के अलावा Beechcraft Super King Air B200 जैसे अन्य विमान भी शामिल हैं।
राजनीतिक हलचल तेज: जांच की मांग
इस दुखद घटना के बाद जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने अजित पवार को एक कुशल प्रशासक और ‘जनता का नेता’ बताते हुए श्रद्धांजलि दी, वहीं विपक्ष ने इस हादसे की गहराई से जांच की मांग की है। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने इस क्रैश पर गहरा दुख जताते हुए इस पूरे मामले की ‘उच्च स्तरीय जांच’ की मांग उठाई है।
यह भी पढ़ें: अजित पवार विमान हादसे पर लालू यादव ने उठाए गंभीर सवाल, बारामती क्रैश की ‘उच्च स्तरीय जांच’ की मांग
वर्तमान में DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) ने जांच के आदेश दे दिए हैं। अधिकारी विमान के ब्लैक बॉक्स और रिकॉर्डर की तलाश कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या यह कोई तकनीकी खराबी थी या लैंडिंग के दौरान कोई मानवीय चूक हुई। इस हादसे ने न केवल पवार परिवार को झकझोर दिया है, बल्कि महाराष्ट्र के राजनीतिक भविष्य पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
Ajit pawar learjet 45xr plane crash details baramati investigation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भारत में पहली बार धीमी पड़ सकती है iPhone की रफ्तार, Apple की शिपमेंट घटने का अनुमान, जानिए क्या है बड़ी वजह
Aug 04, 2026 | 04:00 AMAgra: हरियाली तीज पर झूमीं महिलाएं, लोकगीतों और झूलों के बीच दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Aug 04, 2026 | 12:45 AMAaj Ka Rashifal: मंगलवार को चमकेगा इन राशियों का नसीब, खुलेगा किस्मत का बंद ताला
Aug 04, 2026 | 12:10 AMइंदौर में दतिया उपचुनाव की जीत का जश्न; कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे और बांटी मिठाइयां
Aug 03, 2026 | 11:41 PMमुरैना में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप; एसपी से मांगी निष्पक्ष जांच
Aug 03, 2026 | 11:23 PMवाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PMबांकीपुर तो कुछ नहीं…CM बनने के बाद ढह गया था योगी का किला, जानें भारतीय राजनीति के 5 बड़े उलटफेर
Aug 03, 2026 | 11:11 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM














