- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Ajit Pawar And Sharad Pawar Rivalry Sugar Mill Elections Baramati
पुणे में दिलचस्प होगा चीनी मिल चुनाव, अजित और शरद पवार के बीच होगा घमासान, जानें क्या कुछ होगा खास
पुणे के बारामती में जल्द ही चीनी मिल चुनाव होने वाले है। इस बार पवार परिवार के दो गुटों के अलावा तीसरा गुट भी चुनाव में उतर रहा है, जिसने चुनाव को दिलचस्प बना दिया है। जानें इस बार क्या कुछ खास होगा।
- Written By: प्रिया जैस

अजित पवार और शरद पवार (सौजन्य-सोशल मीडिया)
पुणे: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बारामती के मालेगांव सहकारी चीनी मिल के लिए मैदान में उतरने के बाद, उनके चाचा शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी-एसपी) भी मैदान में कूद पड़ी है और एक प्रतिद्वंद्वी पैनल का गठन किया है।
बुधवार को बारामती तालुका के आधा दर्जन गांवों के पार्टी कार्यकर्ताओं और चीनी मिल सदस्यों को संबोधित करते हुए शरद पवार ने कहा कि प्रचार के दौरान प्रलोभन दिए जा सकते हैं और उन्हें उनके झांसे में नहीं आना चाहिए। ये सदस्य चुनाव के मतदाता हैं। पवार परिवार के गृह क्षेत्र बारामती में सहकारी चीनी मिल के 21 सदस्यीय निदेशक मंडल के लिए चुनाव 22 जून को होना है और परिणाम 24 जून को घोषित किए जाएंगे।
त्रिकोणीय दावेदारी
अजित पवार 90 उम्मीदवारों में से एक हैं। वह चार दशक से अधिक समय के बाद किसी सहकारी चीनी मिल के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। वह नीलकंठेश्वर पैनल के उम्मीदवार हैं, जो वर्तमान में चीनी मिल को नियंत्रित करता है। उम्मीदवार पार्टी के टिकट पर नहीं बल्कि विभिन्न पैनलों के बैनर तले चुनाव लड़ रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Ajit Pawar Plane Crash: 50 करोड़ के बीमा के लिए कराया गया क्रैश, अमोल मिटकरी का विस्फोटक दावा
पुणे पुलिस की पहल: आम जनता बनी ट्रैफिक प्रहरी, PTP ऐप से ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर नजर, नागरिकों को इनाम
पुणे में गर्मी का ‘पारा’ हाई, टूटा 11 साल का न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड; मौसम वैज्ञानिक चिंतित
पीएमसी में भाजपा की पकड़ मजबूत, सभी विषय समितियों पर कब्जा तय; 27 फरवरी को औपचारिक घोषणा
नीलकंठेश्वर पैनल और सहकार बचाओ पैनल के अलावा शरद पवार की अगुआई वाली एनसीपी (एसपी) ने ‘बलिराजा सहकार बचाओ’ पैनल बनाकर मैदान में उतरकर मुकाबला त्रिकोणीय बना दिया है। शरद पवार सीधे तौर पर मैदान में नहीं हैं। बलिराजा सहकार बचाओ पैनल ने 20 और नीलकंठेश्वर पैनल ने 21 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।
ऐसा होता तो तीसरा दल बनाने की जरूरत नहीं पड़ती
शरद पवार ने मतदाताओं को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से कहा कि अगर एनसीपी (एसपी) से जुड़े लोगों को (अजित पवार समर्थित सत्तारूढ़ पैनल ने) साथ लिया होता तो उनकी पार्टी को चुनाव के लिए प्रतिद्वंद्वी पैनल बनाने की जरूरत ही नहीं पड़ती। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘आज भी हम ऐसा रुख नहीं अपनाना चाहते। हालांकि, परिस्थितियों के चलते पार्टी को ऐसा रुख अपनाने पर मजबूर होना पड़ा। अगर सबको साथ लेकर चलने का नजरिया अपनाया जाता तो यह स्थिति (प्रतिद्वंद्वी पैनल का गठन) टाली जा सकती थी। लेकिन जो बीत गया सो बीत गया।’
बडगुजर के पास है नासिक जीतने का रोडमैप, रणनीति का किया खुलासा, विरोधियों को दी चेतावनी
एनसीपी में 2023 के विभाजन से पहले, चीनी मिल के बोर्ड में केवल एक पैनल (नीलकंठेश्वर) पवार परिवार का प्रतिनिधित्व करता था। शरद पवार ने कहा कि वह इस असहमति (प्रतिद्वंद्वी एनसीपी समूहों के बीच) को दीर्घकालिक मुद्दे के रूप में नहीं देखते हैं। उन्होंने कहा, “यह इस विशेष चुनाव तक सीमित है, जिसमें केवल 19,000 मतदाता शामिल हैं – मिल के सदस्य जो मतदान करने के पात्र हैं।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Ajit pawar and sharad pawar rivalry sugar mill elections baramati
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 25 Feb: मेष राशि वालों को मिलेगा मानसिक तनाव! जानें क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे?
Feb 25, 2026 | 12:05 AMICC T20 WC 2026: इंग्लैंड से हारकर फंसा पाकिस्तान, अब सेमीफाइनल में पहुंचने का ये है ‘कुदरत का निजाम’
Feb 24, 2026 | 11:47 PMदिल्ली के उद्यमी का दावा: ‘मेरे ट्रक ड्राइवर कई सॉफ्टवेयर इंजीनियर से ज्यादा बचत करते हैं’
Feb 24, 2026 | 11:14 PMबल्ले ने उगली आग और रच दिया इतिहास, PAK के खिलाफ हैरी ब्रूक ने जड़ा तूफानी शतक, ऐसा करने वाले पहले कप्तान बने
Feb 24, 2026 | 11:05 PMजयपुर में मॉडिफाइड फॉर्ड जीप की शाही सवारी वायरल, सफेद थार समझ बैठे लोग
Feb 24, 2026 | 11:02 PMT20 WC 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी इंग्लैंड, हैरी ब्रूक के शतक के आगे पस्त हुआ पाकिस्तान
Feb 24, 2026 | 10:30 PMये चार पौधे बदल देंगे आपकी किस्मत! घर की इस दिशा में लगाएं
Feb 24, 2026 | 10:30 PMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM














