-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Ajit And Sharad Pawar Will Celebrate Padwa Separately Rift In The Family
वर्षों पुरानी परंपरा टूटेगी? पार्टी के बाद अब परिवार में भी फूट, अलग-अलग पाडवा मनाएंगे अजित और शरद पवार
- Written By: आकाश मसने
शरद पवार की दिवाली वर्षों से बारामती और पवार परिवार के सभी सदस्य अपने मतभेदों को भुलाकर एक मंच पर आते थे और समारोह में आए लोगों से स्नेह पूर्व मिलते थे। लेकिन यह वर्षों पुरानी परंपरा शनिवार को टूट जाएगी।

अजिव पवार और शरद पवार (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: शरद पवार की दिवाली वर्षों से बारामती और पवार परिवार के समर्थकों के लिए आकर्षण केंद्र मानी जाती है। इस मौके पर परिवार के सभी सदस्य अपने मतभेदों को भुलाकर एक मंच पर आते थे और समारोह में आए लोगों से स्नेह पूर्व मिलते थे। लेकिन यह वर्षों पुरानी परंपरा शनिवार को टूट जाएगी। क्योंकि उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने अब अपना अलग दिवाली स्नेह मिलन समारोह आयोजित करने वाले हैं। बड़े पवार यानी शरद पवार का पाडवा (त्योहार) गोविंद बाग में तो वहीं छोटे पवार अर्थात उप मुख्यमंत्री अजित पवार का पाडवा काटेवाडी में आयोजित किया जाएगा।
महाराष्ट्र की राजनीति में बीते ढाई तीन वर्षों में काफी उथल पुथल देखने को मिली। इनमें शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का टूटना, उद्धव ठाकरे का कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाना, उद्धव और शरद पवार की पार्टी की कमान और चुनाव चिन्ह बागियों को मिलना, लोकसभा चुनाव में सुप्रिया सुले के खिलाफ सुनेत्रा पवार का चुनाव लड़ना, जैसी कई अप्रत्याशित घटनाएं देखने को मिली हैं।
लेकिन वर्षों से महाराष्ट्र की राजनीति का केंद्र बिंदु रहे बारामती के पवार परिवार में अब जो होने वाला है वह इससे पहले कभी नहीं हुआ होगा। पार्टी और परिवार के विभाजन के बाद पवार परिवार की दिवाली भी अलग होने वाली है। इसकी घोषणा खुद अजित पवार ने की है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र मानसून सत्र: रिकॉर्ड कामकाज और सेट विरोधी! विजेंद्र गुप्ता मॉडल से चूक गया महाराष्ट्र विपक्ष
कर्ज के बोझ से मिलेगी राहत, CM फडणवीस ने किसानों के लिए इतने लाख तक कृषि कर्जमाफी का किया ऐलान
सलील देशमुख बने शरद पवार गुट के नागपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष, जयंत पाटील ने सौंपा नियुक्ति पत्र
एनडीए में आएंगे शरद पवार! 2014 में ही जुड़ जाते तो अब तक राष्ट्रपति होते, वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री का बड़ा दावा
यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र चुनाव: महायुति में 38 तो MVA में 18 पर बगावत, जानिए किन सीटों पर मचा है बवाल
सोशल मीडिया पर अजित पवार का निमंत्रण
उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है। पोस्ट में अजित ने बारामती की जनता से अपील करते हुए लिखा है कि “वर्षों की परंपरा के अनुसार इस साल भी हम दिवाली का त्योहार एक साथ मिलकर मनाएंगे। उन्होंने आगे लिखा है कि दिवाली के उपलक्ष्य में मैं काटेवाड़ी स्थित अपने आवास पर आपका स्वागत करता हूं आइये बंधुत्व को बरकरार रखें।”
बारामतीकरांनो,
सालाबादाप्रमाणे यंदाचा हा दिवाळी सण एकत्र येऊन आपण सगळे साजरा करूया..! दीपावली पाडवानिमित्त काटेवाडी येथील माझ्या निवासस्थानी मी तुमचं स्वागतो करतो..! चला, बंधुभाव जपूया..! pic.twitter.com/1BZqBkVFKf — Ajit Pawar (@AjitPawarSpeaks) November 1, 2024
पिछले साल एक साथ मनाया था पाडवा
गौरतलब हो कि वर्ष 2023 के अप्रैल महीने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में अजित पवार के नेतृत्व में बगावत के बाद दिवाली पर सभी लोग यह जानने के लिए उत्सुक थे के क्या बड़े पवार के दिवाली उत्सव (पाडवा) में अजित शामिल होंगे? हालांकि उस साल अजित पूरे परिवार के साथ उत्सव में शामिल हुए। पार्टी में विभाजन के के बाद भी तब पवार परिवार अविभाजित रहा।
यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र चुनाव: MVA में फ्रेंडली फाइट नहीं, इन दिग्गजों को मिली बागियों को मनाने की जिम्मेदारी
लोकसभा चुनाव के दौरान बढ़ा कटुता
इसी साल मई जून में हुए लोकसभा चुनाव में अजित पवार ने अपनी पत्नी सुनेत्रा को शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले के खिलाफ चुनाव मैदान में उतार दिया। इससे पवार परिवार की कटुता चरम पर पहुंच गई। हालांकि अजित यह कबूल कर चुके हैं और माफी भी मांग चुके हैं कि सुप्रिया के खिलाफ सुनेत्रा को चुनाव में खड़ा करना मेरी बहुत बड़ी गलती थी लेकिन शरद पवार ने उन्हें माफ नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव में अजित के खिलाफ उन्हीं के भतीजे युगेंद्र को बारामती से चुनाव मैदान में उतारकर शरद पवार ने वही दर्द दिया है जो सुनेत्रा की उम्मीदवारी से उन्हें को मिला था। सुप्रिया सुले ने भी युगेंद्र पवार के लिए प्रचार करना शुरू कर दिया है।
Ajit and sharad pawar will celebrate padwa separately rift in the family
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पहली बारिश के बाद मिट्टी से खुशबू क्यों आती है? जानिए इसके पीछे छिपा वैज्ञानिक कारण और प्रकृति का अनोखा रहस्य
Jul 12, 2026 | 10:15 AMगोविंदा के बेटे की बॉलीवुड में एंट्री, पहली फिल्म सितंबर में होगी रिलीज, सुनीता आहूजा भी निभाएंगी खास रोल
Jul 12, 2026 | 10:10 AMKashmir Cloudburst: अनंतनाग में बादल फटने से बाढ़, पहलगाम के होटल और घर पानी में डूबे
Jul 12, 2026 | 10:02 AM…तो मुझे मंदिर के सामने फांसी दे देना, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आरोपों पर आदेश बांदेकर का तीखा पलटवार
Jul 12, 2026 | 09:57 AMराम राम जपना, चढ़ाया दान अपना… यूपी में समाजवादी पार्टी के पोस्टर से बौखलाई BJP! पुलिस ने हटाए पोस्टर
Jul 12, 2026 | 09:55 AMसंभाजीनगर: आज से शुरू हुआ ‘देवाभाऊ क्रीड़ा महोत्सव-2026; 26 जुलाई तक खिलाड़ी बिखेरेंगे अपनी प्रतिभा का जलवा
Jul 12, 2026 | 09:54 AM4,333 मौतें… वेनेजुएला में भूकंप के बाद हर तरफ चीख-पुकार, राहत के लिए जुटे 30 हजार लोग
Jul 12, 2026 | 09:53 AMवीडियो गैलरी

राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM














