-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Maharashtra Elections No Friendly Fight In Mva Convincing The Rebels
महाराष्ट्र चुनाव: MVA में फ्रेंडली फाइट नहीं, इन दिग्गजों को मिली बागियों को मनाने की जिम्मेदारी
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र गठबंधन में शामिल सहयोगी दलों के बागी उम्मीदवार इन पार्टियों के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती बन रही हैं। इसके अलावा एमवीए में फ्रेंडली फाइट के नाम पर भी कई सीटों पर उम्मीदवार उतरे है।

नाना पटोल, उद्धव ठाकरे व शरद पवार (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र की सभी सियासी पार्टियां विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हैं लेकिन सियासी गठबंधन में शामिल सहयोगी दलों के बागी उम्मीदवार इन पार्टियों के समक्ष सबसे बड़ी चुनावी बन रहे हैं। बात सिर्फ मुंबई और विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी (MVA) की करें तो यहां करीब 3 दर्जन सीटों पर घटक दलों के बीच घमासान देखने को मिल रहा है।
एमवीए के बागी उम्मीदवार फ्रेंडली फाइट के नाम पर महा विकास अघाड़ी के घोषित उम्मीदवारों की राह मुश्किल बनाने के संकेत दे रहे हैं। एमवीए के प्रमुख नेता इससे चिंतित हैं और कोर कमेटी की संयुक्त बैठक के दौरान इन नेताओं ने फ्रेंडली फाइट की संकल्पना को खारिज करते हुए सभी बागियों को मना लेने का विश्वास व्यक्त किया है। बागियों को मनाने की जिम्मेदारी पार्टी पर्यवेक्षकों और दिग्गजों को दी गई है।
सूत्रों का दावा है कि महा विकास अघाड़ी में शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवारों के खिलाफ कांग्रेस के 19 बागियों ने नामांकन भरा है। इसी तरह कांग्रेस के उम्मीदवारों के खिलाफ उद्धव गुट एवं शरद पवार की एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के करीब 12 बागियों ने नामांकन दाखिल किया है। जबकि एनीसपी (शरदचंद्र पवार) के उम्मीदवारों के खिलाफ भी उद्धव गुट व कांग्रेस के बागियों ने उम्मीदवारी अर्ज दाखिल किया है।
सम्बंधित ख़बरें
उत्तराखंड की गलती दोहराएगी कांग्रेस! दिग्गज नेता ने दी नसीहत, पंजाब में थाली में परोसी सत्ता गंवा देगी पार्टी
दतिया उपचुनाव 2026: कांग्रेस ने पूर्व विधायक घनश्याम सिंह को बनाया प्रत्याशी, AICC ने किया ऐलान
2027 की कुर्सी पर चन्नी की नजर! कैप्टन अमरिंदर सिंह का वो पुराना फॉर्मूला, जिसने आलाकमान की उड़ा दी नींद
MP में ₹1200 करोड़ का ‘चावल घोटाला’! खड़गे का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- कुपोषित बच्चों के निवाले पर डाला डाका
यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र में बागियों को मनाने बीजेपी ने बनाया प्लान, देवेन्द्र फडणवीस बोले- हम होंगे कामयाब
कांग्रेस ने इन नेताओं को दी जिम्मेदारी
कांग्रेस ने अपने बागियों को मनाने का जिम्मेदारी नाना पटोले, विजय वडेट्टीवार, पृथ्वीराज चव्हाण, बालासाहेब थोरात, अशोक गहलोत, सचिन पायलट सहित अन्य पर्यवेक्षकों को दी गई है। ये नेता कांग्रेस के महाराष्ट्र के प्रभारी रमेश चेन्नीथला के मार्गदर्शन में बागियों को मनाने का प्रयास करेंगे।
शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार गुट ने भी दी जिम्मेदारी
इसी तरह शिवसेना यूबीटी के बागियों को समझाने की जिम्मेदारी पूर्व मुख्यमंत्री तथा शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत को दी गई है जबकि शरद पवार की एनसीपी (शरदचंद्र पवार) में खुद शरद पवार, जयंत पाटिल की मदद से बागियों को मनाने का प्रयास करेंगे। सूत्रों का दावा है कि एमवीए में बागी नेताओं को मनाने के लिए विधान परिषद और महामंडलों में भेजने का ऑफर दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र चुनाव: महायुति में 38 तो MVA में 18 पर बगावत, जानिए किन सीटों पर मचा है बवाल
मुंबई में हैं कुल 473 उम्मीदवार
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अब लगभग 19 दिन और शेष बचे हैं। इसमें मुंबई की 36 विधानसभा सीटों पर 473 उम्मीदवार चुनावी मैदान में मौजूद हैं। मुंबई में मुंबई की मानखुर्द शिवाजी विधानसभा सीट पर सर्वाधिक 27 उम्मीदवार फिलहाल चुनाव मैदान में है। जबकि जोगेश्वरी पूर्व 25 उम्मीदवारों के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं मालाड-पश्चिम, दिंडोशी 21-21 के साथ तीसरे और वर्सोवा व भायखला 19 उम्मीदवारों के साथ क्रमश: चौथे स्थान पर है।
Maharashtra elections no friendly fight in mva convincing the rebels
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अमेरिका में भारतीय मूल की गूगल अधिकारी की हत्या, पति ने घर में गोलियों से भूना; बेटा भी गंभीर
Jul 12, 2026 | 11:18 AMWimbledon 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं नई चैंपियन, मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम खिताब
Jul 12, 2026 | 11:12 AMअकोला GMC और सुपर स्पेशालिटी अस्पताल पहुंचे विधायक रणधीर सावरकर, औचक निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
Jul 12, 2026 | 11:10 AMBengal Earthquake: बंगाल की खाड़ी में 4.5 तीव्रता का भूकंप, आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में लगे झटके
Jul 12, 2026 | 11:10 AMबीजेपी मतलब बाबर जनता पार्टी… आदित्य ठाकरे का बड़ा हमला, बोले- हम भगवान राम को भाजपा से बचा रहे हैं
Jul 12, 2026 | 11:07 AMनासिक में यूनिफॉर्म योजना में नहीं चलेगा घटिया कपड़ा! होगी लैब जांच, सीईओ ओमकार पवार का बड़ा फैसला
Jul 12, 2026 | 11:04 AMदतिया उपचुनाव: उमंग सिंघार का बीजेपी पर हमला, बोले- दतिया की सड़कों पर दिख गई भाजपा की गुटबाजी
Jul 12, 2026 | 11:02 AMवीडियो गैलरी

राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM














