- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune Municipal Corporation Bjp Corporators Tender Dispute
Pune Municipal में हंगामा: 3 करोड़ के टेंडर को लेकर भिड़ीं BJP नेता, ‘कमीशन’ और श्रेय की लड़ाई उजागर
Pune Municipal Corporation भवन में दो भाजपा महिला पार्षदों के बीच तीखी बहस और झड़प का मामला सामने आया है। 3 करोड़ के टेंडर और कथित कमीशन विवाद ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है।
- Written By: अपूर्वा नायक

पुणे महानगरपालिका (सौ. सोशल मीडिया )
Pune Municipal Corporation Tender Dispute: पुणे महानगर पालिका मुख्यालय एक बार फिर विवादों का केंद्र बन गया है। बुधवार को मनपा भवन के भीतर भारतीय जनता पार्टी की एक वर्तमान नगरसेविका और एक पूर्व नगरसेविका के बीच सार्वजनिक रूप से तीखी बहस, गाली-गलौज और खींचतान की शर्मनाक घटना हुई।
इस हाई-प्रोफाइल विवाद ने पुणे मनपा के भीतर होने वाले विकास कार्यों में कथित ‘कमीशन’ (टक्केवारी) और राजनीतिक श्रेय लेने की जंग को एक बार फिर उजागर कर दिया है। यह पूरा विवाद बाणेर इलाके में निर्माणाधीन आदिवासी छात्राओं के आवासीय शिक्षा केंद्र के काम को लेकर हुआ।
Pune Municipal Corporation में 3 करोड़ के टेंडर पर बवाल
मिली जानकारी के अनुसार, Pune Municipal Corporation द्वारा बाणेर में आदिवासी छात्राओं के लिए एक महत्वाकांक्षी आवासीय शिक्षा केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। इस परियोजना का लगभग 85 से 90 प्रतिशत कार्य हो चुका है। शेष बचे कार्यों के लिए हाल ही में 3 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया था, जिसे स्थायी समिति ने अपनी मंजूरी भी दे दी है।
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर रेत तस्करी रैकेट का पर्दाफाश, BJP के दो बड़े नेताओं पर FIR से मची खलबली, पार्टी ने साधी चुप्पी
मंत्रालय की सुरक्षा कड़ी, Elite Guard कमांडो तैनात, आतंकी खतरे के बीच बड़ा कदम
प्याज की कीमतों पर कंट्रोल के लिए बड़ा प्लान, महाराष्ट्र में अब बनेगा Onion Powder
NCP में इस्तीफों की लगी झड़ी! वर्धा के कई दिग्गज नेताओं ने छोड़ा पद, पार्टी में सियासी भूकंप के संकेत
भाजपा की पूर्व नगरसेविका राजश्री काले इस परियोजना के लिए लंबे समय से प्रयास कर रही थीं और इसका श्रेय उन्हें जाता रहा है। बुधवार को जब राजश्री काले, वर्तमान भाजपा नगरसेविका रोहिणी चिमटे और संबंधित परियोजना के ठेकेदार मनपा के भवन विभाग में मौजूद थे, तभी किसी बात को लेकर दोनों महिला नेताओं के बीच विवाद शुरू हो गया।
रोहिणी चिमटे पर काम रुकवाने के प्रयास का आरोप
देखते ही देखते यह बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच तीखी गाली-गलौज होने लगी। राजश्री काले ने आरोप लगाया कि चूंकि परियोजना अपने अंतिम चरण में है और जल्द ही आदिवासी छात्राओं को इसका लाभ मिलने वाला है, इसलिए रोहिणी चिमटे इसमें अड़चनें पैदा कर रही हैं। काले का दावा है कि चिमटे ने टेंडर प्रक्रिया में ‘कमीशन’ के मुद्दे को लेकर ठेकेदार को काम शुरू न करने की चेतावनी दी और खुद को स्थायी समिति का सदस्य बताते हुए परियोजना रुकवाने की धमकी दी।
दूसरी ओर, रोहिणी चिमटे ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है, उनका कहना है कि परियोजना के परिसर की बाउंड्री वॉल (सीमा दीवार) का काम अब भी अधूरा है, जिसकी वजह से आसपास रहने वाले नागरिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें :- मंत्रालय की सुरक्षा कड़ी, Elite Guard कमांडो तैनात, आतंकी खतरे के बीच बड़ा कदम
चिमटे के अनुसार, उन्होंने केवल यह मांग रखी थी कि पहले अधूरे बाउंड्री वॉल के काम को प्राथमिकता दी जाए। इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। मनपा भवन विभाग के कार्यकारी अभियंता बिपिन शिंदे ने स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा कि परियोजना के टेंडर को आधिकारिक मंजूरी मिल चुकी है और शेष बचे कार्यों को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
Pune municipal corporation bjp corporators tender dispute
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Pune Municipal में हंगामा: 3 करोड़ के टेंडर को लेकर भिड़ीं BJP नेता, ‘कमीशन’ और श्रेय की लड़ाई उजागर
Apr 16, 2026 | 09:03 AMUS Iran Talks: इस्लामाबाद वार्ता विफल, आसिम मुनीर अमेरिका का शांति संदेश लेकर ईरान पहुंचे
Apr 16, 2026 | 08:59 AMचंद्रपुर रेत तस्करी रैकेट का पर्दाफाश, BJP के दो बड़े नेताओं पर FIR से मची खलबली, पार्टी ने साधी चुप्पी
Apr 16, 2026 | 08:56 AMगले लगाएंगे शी जिनपिंग…चीन जाने से पहले भर-भरकर प्यार लुटाने लगे डोनाल्ड ट्रंप, बोले- वो मेरे फैसलों से खुश
Apr 16, 2026 | 08:54 AMक्या है नारी शक्ति वंदन अधिनियम? क्या संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को मिल पाएगा 33% आरक्षण? जानें सब
Apr 16, 2026 | 08:53 AMChhatrapati Sambhajinagar Air Pollution: भीषण गर्मी के साथ खराब श्रेणी में पहुँचा वायु प्रदूषण, AQI 150 के पार
Apr 16, 2026 | 08:47 AMIsrael और लेबनान में सीजफायर पर बनी बात? अमेरिका और ईरान के बीच श्रेय लेने की होड़ शुरू
Apr 16, 2026 | 08:38 AMवीडियो गैलरी

180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
‘पत्थरों को पूजना पाखंड, मोदी-योगी ही असली भगवान’, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
बीच शपथ में अटके सम्राट चौधरी? RJD ने वीडियो शेयर कर उड़ाया मजाक, पूछा- जो पढ़ नहीं सकता वो बिहार क्या चलाएगा?
Apr 15, 2026 | 09:47 PM
‘अब गुजरात से चलेगा बिहार’, प्रशांत किशोर ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताया रिमोट कंट्रोल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:43 PM
मालकिन ने अपनी हाउस हेल्प को दिया एयर कूलर, इंटरनेट पर वायरल हुआ इमोशनल वीडियो
Apr 15, 2026 | 09:42 PM
IGI Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर बैग खोने से परेशान थी जर्मन लड़की, CISF जवानों ने मिनटों में किया कमाल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:32 PM













