चंद्रपुर रेत तस्करी रैकेट का पर्दाफाश, BJP के दो बड़े नेताओं पर FIR से मची खलबली, पार्टी ने साधी चुप्पी

BJP in Brahmapuri Sand Smuggling: ब्रह्मपुरी में रेत तस्करी का भंडाफोड़। भाजपा के पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता के ट्रैक्टर जब्त। कांग्रेस से भाजपा में आए नेताओं पर FIR से मचा हड़कंप।
Sand Smuggling Racket Busted in Brahmapuri: Tractors Belonging to Former BJP District Council Vice-Chairman and Senior Leader Seized. FIRs Against Leaders Who Switched from Congress to BJP Spark Uproar.
रेत तस्करी में भाजपा का नाम (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

BJP Sand Smuggling Controversy: ब्रम्हपुरी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अहेरनवरगांव में छापा मारकर बड़े पैमाने पर रेत की तस्करी पकड़ी और 6 आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। इनमें 2 भाजपा के नेता बताये जा रहे हैं। भाजपा नेताओं के नाम आने से खलबली मच गई है। दबी जुबान में लोग अब यह कहने लगे हैं कि जो भाजपा कांग्रेस नेताओं पर मकोका लगाने का काम कर रही थी उसी पार्टी के नेता अब पकड़े जा रहे हैं लेकिन अब मकोका लगाने जैसी कोई बात नहीं हो रही है। इससे भाजपा की किरकिरी होने लगी है।

पुलिस को पता चला है कि BJP के वरिष्ठ नेताओं की छत्रछाया में रेत तस्करी का कारोबार जोरशोर से चल रहा था। इस घटना को लेकर राजनीतिक हलकों में खलबली मची हुई है। इस मामले में पुलिस ने कृष्णकांत गोवर्धन देवढगले (26), विलास विखार, यश प्रभु बंडे (20), मोंटू सहारे, साहिल कृष्णलाल बर्डे (21) और कृष्णलाल सहारे को आरोपी बनाया है। इनमें से कृष्णलाल सहारे पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष रह चुका है।

विधानसभा चुनाव भी लड़ा

BJP ने विधानसभा चुनाव 2024 में कृष्णलाल को ब्रम्हपुरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया था। बेहद रोमांचक मुकाबले में वह कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार से हार गया था। वहीं विलास विखार एक समय में कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार का कर्मठ कार्यकर्ता था। ब्रम्हपुरी नगरपालिका में गट नेता से लेकर महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी निभाने वाले विलास विखार ने ऐन नगरपालिका चुनाव के पूर्व नगराध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से नाता तोड़कर BJP का दामन थाम लिया। परंतु उसके नगराध्यक्ष बनने के सपने अधूरे रह गए क्योंकि भाजपा ने टिकट ही नहीं दिया।

भाजपा नेताओं पर मामला दर्ज

विखार भाजपा में जाने के बाद विधायक कीर्ति कुमार भांगड़िया के नजदीक है। साथ ही उसके राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के साथ भी अच्छे संबंध होने की चर्चा है। पुलिस के अनुसार इन दोनों भाजपा नेताओं के ट्रैक्टर रेत तस्करी में लिप्त होने के कारण उन पर भी मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि रेत और ट्रैक्टर जब्त कर लिए गए हैं। सभी आरोपियों को जमानत भी मिल गई है। आगे की दंडात्मक कार्रवाई के लिए ब्रम्हपुरी के तहसीलदार को पुलिस ने अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है। तहसीलदार के माध्यम से ट्रैक्टर मालिकों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

अवैध परमिट से रेत ढुलाई

सहारे को आरोपी बनाया गया है। सभी आरोपी ब्रम्हपुरी तहसील के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी बिना किसी वैध परमिट के वैनगंगा नदी के किनारे से अवैध तरीके से रेत का उत्खनन और परिवहन कर रहे थे जिससे राजस्व का नुकसान हो रहा था। आरोपी करीब 3 ब्रास रेत (कुल कीमत 18,000 रुपये) चोरी करके ले जा रहे थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कीं जिनकी कुल कीमत 15,18,000 बताई गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com