- Hindi News »
- World »
- Trump Says China Happy Strait Of Hormuz Open Xi Jinping Beijing Hug Remark
गले लगाएंगे शी जिनपिंग…चीन जाने से पहले भर-भरकर प्यार लुटाने लगे डोनाल्ड ट्रंप, बोले- वो मेरे फैसलों से खुश
Donald Trump: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीजिंग दौरे से पहले बड़ा दावा किया है कि उनके प्रयासों से चीन अब ईरान को हथियार नहीं भेजेगा और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर सहमति बनी है।
- Written By: अक्षय साहू

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया)
Donald Trump China Visit: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अपनी बीजिंग यात्रा से पहले चीन और ईरान से जुड़े मुद्दों पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि चीन उनसे काफी खुश है क्योंकि वह उनके और पूरी दुनिया के हित में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को स्थायी रूप से खुला रखने की कोशिश कर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जल्द ही बीजिंग दौरे पर जाने वाले हैं।
ट्रंप ने यह भी कहा कि उनके इन कदमों के कारण चीन ने ईरान को हथियार न भेजने की गारंटी दी है। हालांकि इन दावों पर चीन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यह बयान ऐसे समय आया है जब ट्रंप मई में बीजिंग यात्रा पर जाने वाले हैं, जहां उनकी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अहम द्विपक्षीय बैठक प्रस्तावित है।
होर्मुज स्ट्रेट खुलने से चीन खुश
डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने यह टिप्पणी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर की, जिसे बाद में व्हाइट हाउस ने भी साझा किया। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि चीन उनके फैसलों से खुश है और वे यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने। उन्होंने यह भी दावा किया कि चीन ने ईरान को हथियार न भेजने पर सहमति दी है।
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी का बड़ा ऐलान: नीदरलैंड्स से भारत वापस आएगी चोल साम्राज्य की विरासत, लौटेंगे 11वीं सदी के ताम्रपत्र
NEET Paper Leak: विवादों के बीच NTA में बड़ी ‘सर्जरी’, केंद्र ने तैनात किए 4 दिग्गज अफसर, अब होगा फुल एक्शन!
ट्रंप के जाते ही पुतिन की एंट्री! 19 मई को बीजिंग में सजेगा ‘दो दोस्तों’ का दरबार; आखिर क्या है मुद्दा?
‘बयान को गलत तरीके से पेश किया, युवाओं पर है गर्व’, ‘कॉकरोच’ टिप्पणी पर CJI सूर्यकांत की बड़ी सफाई
“China is very happy that I am permanently opening the Strait of Hormuz. I am doing it for them, also – And the World. This situation will never happen again. They have agreed not to send weapons to Iran…” – President Donald J. Trump pic.twitter.com/g2LbmMJS5a — The White House (@WhiteHouse) April 15, 2026
अपने पोस्ट में ट्रंप ने आगे कहा कि जब वे चीन पहुंचेंगे तो शी जिनपिंग उन्हें “गर्मजोशी से गले लगाएंगे” और दोनों देशों के बीच सहयोग और बेहतर होगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि वे शांति के पक्ष में काम कर रहे हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर अमेरिका किसी भी तरह के टकराव के लिए पूरी तरह सक्षम है।
अगले महीने चीन जाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
व्हाइट हाउस के अनुसार ट्रंप 14 और 15 मई को दो दिवसीय चीन दौरे पर रहेंगे। इस यात्रा में उनकी शी जिनपिंग के साथ शिखर वार्ता होगी। यह दौरा मूल रूप से पहले प्रस्तावित था, लेकिन ईरान से जुड़े तनाव के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें- Hormuz Passage: अमेरिका और ईरान वार्ता, तेहरान ने ओमान के रास्ते जहाजों को सुरक्षित निकालने का प्रस्ताव दिया
यह पिछले कई वर्षों में किसी अमेरिकी राष्ट्रपति का चीन का एक महत्वपूर्ण दौरा माना जा रहा है, जिसमें दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों को सुधारने और रणनीतिक मुद्दों पर बातचीत की उम्मीद है।
Trump says china happy strait of hormuz open xi jinping beijing hug remark
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Car Mileage बढ़ाने के ये आसान तरीके नहीं जानते होंगे आप, पेट्रोल का खर्च होगा कम
May 17, 2026 | 03:12 AMAaj Ka Rashifal: मेष और मकर राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार, जानिए कैसा होगा व्यापार का हाल
May 17, 2026 | 12:15 AMरनों के पहाड़ के चलते प्वाइंट्स टेबल टॉप नहीं कर पाई Gujarat Titans, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 29 रन से जीता मैच
May 16, 2026 | 11:33 PMउत्तर मुंबई को उत्तम मुंबई बनाने का संकल्प, पीयूष गोयल ने नाला सफाई और अतिक्रमण पर दिखाए सख्त तेवर
May 16, 2026 | 11:12 PMछत्रपति संभाजीनगर में जलसंकट का तपिश, 45 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, अब 85 टैंकरों के भरोसे शहर की प्यास
May 16, 2026 | 11:03 PMनासिक में गहराया जल संकट, 106 गांव और 238 वाडियों में टैंकरों से जलापूर्ति, करीब 2 लाख लोग प्रभावित
May 16, 2026 | 11:00 PMPM मोदी का बड़ा ऐलान: नीदरलैंड्स से भारत वापस आएगी चोल साम्राज्य की विरासत, लौटेंगे 11वीं सदी के ताम्रपत्र
May 16, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM













