- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune Man Pours Acid On Wifes Genitals Domestic Violence Suspected Affair
पत्नी के अफेयर के शक में हैवान बना पति, प्राइवेट पार्ट को तेजाब डालकर जलाया, 15 दिनों तक दी तालीबानी सजा
Pune Crime News: पुणे में शराब के नशे में धुत पति ने चरित्र पर शक और बेटा न होने पर पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर एसिड डाल दिया। 15 दिन तक आरोपी ने पत्नी को घर के अंदर कैद करके रखा।
- Written By: आकाश मसने

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)
Pune Acid Attack On Wife: महाराष्ट्र के पुणे से एक ऐसी खौफनाक और इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। पुणे में एक पति ने चरित्र पर शक और बेटा न होने की सनक में अपनी ही पत्नी पर ऐसा अत्याचार किया जिसे सुनकर रूह कांप जाए। आरोपी ने न केवल अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटा, बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट पर टॉयलेट साफ करने वाला तेजाब उड़ेल दिया। इतना ही नहीं, दर्द से तड़प रही महिला को उसने 15 दिनों तक घर में कैद रखा और उसका इलाज तक नहीं होने दिया।
क्या है मामला?
यह घटना 20 अप्रैल की बताई जा रही है। आरोपी शराब के नशे में घर लौटा। वह इस बात से भी नाराज था कि उसकी पत्नी ने बेटे को जन्म नहीं दिया था। उसे यह भी शक था कि उसकी पत्नी का किसी और से अवैध संबंध है। उसने अपनी पत्नी से पूछा कि जब तुम काम पर बाहर जाती हो, तो मुझे बताओ कि बाहर तुम्हारा किसके साथ अफेयर चल रहा है? यह कहते हुए उसने महिला को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।
पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर डाला तेजाब
आरोपी का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उसने पत्नी को जान से मारने की धमकी दी। फिर उसने टॉयलेट साफ करने वाला तेजाब उठाया और उसे महिला के प्राइवेट पार्ट्स पर डाल दिया। महिला दर्द से चीख उठी और अपनी जान बचाने तथा मदद मांगने के लिए घर से भागने की कोशिश की। लेकिन, आरोपी पति ने दरवाजा अंदर से बंद कर दिया और फिर से लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल में किसान की सतर्कता से खुला मंडी घोटाला! पुसद मंडी में वजन कांटे पर सवाल, 2 तौल में 10 क्विंटल का फर्क
परीक्षा से 8 दिन पहले ही लीक हो गया था NEET का पेपर; सीबीआई के हाथ लगे मनीषा वाघमारे के गुप्त दस्तावेज
गोंदिया में सरकारी खरीदी केंद्रों पर धान बिक्री बढ़ी, करोड़ों का भुगतान; हजारों किसानों को राहत
महंगाई की नई मार! पेट्रोल-डीजल महंगे, गोंदिया में सब्जियों के दाम ने भी बिगाड़ा बजट
महिला की चीखें सुनकर उसकी भाभी तुरंत वहां पहुंचीं और आरोपी के माता-पिता को बुलाया। आरोपी ने धमकी दी कि अगर किसी ने इस घटना के बारे में किसी को भी कुछ बताया, तो वह उसे जान से भी मार देगा।
यह भी पढ़ें:- नागपुर में RSS मुख्यालय के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात; इलाके में मचा हड़कंप
15 दिन दर्द से कराहती रही महिला
घर के अंदर महिला 15 दिनों तक दर्द से कराहती रही। 9 मई को जब उसका पति काम पर चला गया, तो वह अपनी दोनों बेटियों को लेकर अपने मायके चली गई। अपने माता-पिता के सामने अपनी आपबीती सुनाने के बाद, परिवार के लोग उसे पुलिस स्टेशन ले गए। 15 मई को शिकायत दर्ज होने के बाद उसे इलाज के लिए पुणे के ससून अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुणे जिले के उरुली कंचन पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर सचिन वांगड़े ने बताया कि पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, और पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
Pune man pours acid on wifes genitals domestic violence suspected affair
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पत्नी के अफेयर के शक में हैवान बना पति, प्राइवेट पार्ट को तेजाब डालकर जलाया, 15 दिनों तक दी तालीबानी सजा
May 18, 2026 | 01:36 PMयवतमाल में किसान की सतर्कता से खुला मंडी घोटाला! पुसद मंडी में वजन कांटे पर सवाल, 2 तौल में 10 क्विंटल का फर्क
May 18, 2026 | 01:36 PMIET के हॉस्टल में छात्रों का हंगामा, अर्धनग्न होकर जमकर की तोड़फोड़, सख्त कार्रवाई के मूड में प्रशासन
May 18, 2026 | 01:29 PMFirst Aid Tips: घर में अचानक आ जाए मेडिकल इमरजेंसी, तो पैनिक होने की बजाए इन तरीकों से बचा सकते है जान
May 18, 2026 | 01:28 PMपरीक्षा से 8 दिन पहले ही लीक हो गया था NEET का पेपर; सीबीआई के हाथ लगे मनीषा वाघमारे के गुप्त दस्तावेज
May 18, 2026 | 01:24 PMमुंबई में बीएमसी ने चिन्हित किए 147 Garbage Vulnerable Points, कचरा मुक्त अभियान तेज
May 18, 2026 | 01:24 PMअमेरिका में भीषण सड़क हादसा: भारतीय छात्रा नव्या गादुसु की मौत, कई घायल; आम के बक्सों पर बैठे थे लोग
May 18, 2026 | 01:24 PMवीडियो गैलरी

केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM












