-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Chasakman Dam Water Level Falls Khed Shirur Water Crisis
Chasakman Dam Water Level: पुणे जिले में बढ़ी पानी की चिंता, चासकमान बांध में सिर्फ 18.32% जल भंडार शेष
- Written By: अपूर्वा नायक
Chasakman Dam Water Level News: पुणे जिले के चासकमान बांध का जलस्तर तेजी से घट रहा है। बढ़ती गर्मी और सिंचाई की मांग के चलते खेड और शिरूर तहसीलों में आने वाले दिनों में गंभीर जल संकट की आशंका बढ़ गई।

चासकमान बांध का जलस्तर तेजी से घट रहा (सौ. सोशल मीडिया )
Chasakman Dam Water Level Falls: जिले खेड और शिरूर तहसीलों की जीवन रेखा माने जाने वाले चासकमान बांध में जलस्तर तेजी से गिर रहा है। वर्तमान में इस बांध में केवल 18.32 प्रतिशत उपयोगी जल भंडार शेष रह गया है।
भीषण गर्मी, बढ़ते वाष्पीकरण और कृषि कार्यों के लिए पानी की बढ़ती मांग के कारण आगामी समय में इन दोनों तहसीलों पर गंभीर जल संकट मंडराने की आशंका जताई जा रही है। यदि मानसून में देरी होती है, तो स्थिति और भी भयावह हो सकती है, जिससे स्थानीय किसानों और नागरिकों में चिंता का माहौल है।
चासकमान बांध की कुल क्षमता 8.54 टीएमसी है, जो खेड और शिरूर तहसीलों के लगभग 50 हजार हेक्टेयर क्षेत्र के लिए सिंचाई का मुख्य आधार है। वर्तमान में, बांध की बाई नहर से 560 क्यूसेक की गति से पानी छोड़ा जा रहा है। यह पानी गन्ना, सब्जियों, फलों के बागों और गर्मी की अन्य फसलों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
सम्बंधित ख़बरें
चीन के GDP डेटा पर सवाल उठाने वाले दिग्गज अर्थशास्त्री की संदिग्ध मौत, जांच की उठी मांग
पुणे में बारिश से ST महामंडल को बड़ा झटका, 35% घटी कमाई, कई रूटों पर बस सेवा ठप
पुणे ट्रैफिक जाम से राहत की तैयारी: टनल नेटवर्क, इनर रिंग रोड और HCMTR के लिए बनी हाई लेवल कमेटी
पिंपरी-चिंचवड़: मोशी हादसे में पहली मौत, कचरे के ढेर में फंसे 23 लोगों में से 9 को बचाया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
प्रशासन के सामने पानी के सटीक नियोजन की चुनौती
खेती के साथ-साथ बांध के सीमावर्ती गांवों में पीने के पानी की समस्या भी विकराल रूप लेती दिख रही है। चासकमान बांध से भीमा नदी के पात्र में छोड़े जाने वाले पानी पर कई गांवों की पेयजल योजनाएं निर्भर हैं। भीमा नदी पर बने कोल्हापुरी पद्धति के बांध में जमा पानी गर्मियों के दौरान गांवों के लिए जीवनदायी साबित होता है। लेकिन घटते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन के सामने पानी के सटीक नियोजन की चुनौती खड़ी हो गई है।
क्षेत्र के अन्य बांधों की स्थिति
जिले के अन्य बांधों की तुलनात्मक स्थिति पर नजर डालें तो चासकमान की तुलना में वे कुछ बेहतर स्थिति में है। वर्तमान आंकड़ों के अनुसार, भामा आसखेड बांध में 46.10 प्रतिशत और कलमोडी बांध में 74.59 प्रतिशत जल संचय उपलब्ध है। पिछले साल इसी अवधि में चासकमान बांध में केवल 9.49 प्रतिशत पानी ही शेष था। लेकिन इस वर्ष पिछले साल की तुलना में जल संचय अधिक है, लेकिन असामान्य रूप से बढ़ती गर्मी और पानी की खपत से जल भंडार कम हो रहा है।
जल ही जीवन का आधार है और घटता जलस्तर हमारे न भविष्य के लिए एक गंभीर चेतावनी। आज का संयमित जल उपयोग ही कल की खुशहाली सुनिश्चित करेगा। – प्रसाद कदम, स्थानीय नागरिक
दीर्घकालिक नियोजन की आवश्यकता
किसानों का कहना है कि यदि मानसून समय पर शुरू नहीं हुआ, तो इस वर्ष बड़े पैमाने पर अकाल जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन को केवल अस्थायी समाधान के बजाय जल संरक्षण के लिए दीर्घकालिक नियोजन करना चाहिए।
साथ ही, जनता से भी अपील की जा रही है कि वे पानी का उपयोग अत्यंत मितव्ययिता के साथ करें ताकि मानसून आने तक वर्तमान स्टॉक का प्रबंधन किया जा सके।
ये भी पढ़ें :- पिंपरी-चिंचवड़ में किराएदारों की जानकारी छिपाना पड़ेगा भारी, मकान मालिकों पर होगी कार्रवाई
पानी की चोरी रोकने पर प्रशासन की नजर
सिंचाई और पेयजल की जरूरतों को पूरा करने के लिए चासकमान बांध से 590 क्यूसेक और भामा आसखेड बांध से 1000 क्यूसेक की गति से नदी पात्र में पानी छोड़ा जा रहा है। यह निर्णय गर्मी में फसलों को बचाने के लिए लिया गया है। प्रशासन अब पानी की चोरी रोकने और अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने के लिए निगरानी बढ़ा सकता है, ताकि उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम सदुपयोग सुनिश्चित किया जा सके।
Chasakman dam water level falls khed shirur water crisis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














