- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pranyas Mein Fake Tender Ghotala Nagpur
74 लाख के टेंडर के लिए लगाए फर्जी कागजात, प्रन्यास अधिकारियों की सतर्कता से धोखाधड़ी का पर्दाफाश
Nagpur Pranyas Tender Fraud: नागपुर प्रन्यास की ₹74 लाख की ई-निविदा में फर्जी कागजात जमा करने का मामला उजागर हुआ है। अधिकारियों की सतर्कता से धोखाधड़ी का पर्दाफाश हुआ।
- Written By: आंचल लोखंडे

७४ लाख के टेंडर के लिए लगाए फर्जी कागजात (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nagpur News: प्रन्यास द्वारा जारी एक ई-निविदा में धोखाधड़ी का गंभीर मामला सामने आया है। सक्करदरा में छत्रपति संभाजी महाराज सभागृह के निर्माण कार्य के लिए प्रस्तावित इस निविदा की अनुमानित लागत ₹74 लाख थी। जांच के दौरान अधिकारियों को पता चला कि निविदा प्राप्त करने के उद्देश्य से प्रशांत कंस्ट्रक्शन कंपनी ने फर्जी कागजात जमा किए थे।
प्रन्यास द्वारा शहर में करोड़ों रुपये के अनेक विकास कार्य किए जा रहे हैं। चूंकि प्रन्यास के माध्यम से बिलों का भुगतान सुनिश्चित होता है, इसलिए इसकी निविदाओं में ठेकेदारों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रहती है। इसी प्रतिस्पर्धा के चलते ठेकेदारों द्वारा बनावटी या अन्य कंपनियों के दस्तावेज निविदा के साथ संलग्न करने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
धोखाधड़ी ऐसे हुई उजागर
छत्रपति संभाजी महाराज सभागृह निर्माण कार्य की निविदा में यह शर्त रखी गई थी कि ठेकेदार कंपनी के पास स्वयं का कंक्रीट बूम पंप होना आवश्यक है। प्रशांत कंस्ट्रक्शन कंपनी ने निविदा में भाग लेते हुए इस शर्त के तहत कंक्रीट बूम वाहन क्रमांक HR-61-E-0099 अपने स्वामित्व में होने का दावा किया और उसके समर्थन में आरसी (पंजीकरण प्रमाणपत्र) प्रस्तुत किया।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में आसमान से बरस रही आग; लू की चपेट में आने से 6 की मौत, विदर्भ में 350 से ज्यादा बीमार
मुंबई पर मंडराया जल संकट: 15 मई से पूरे महानगर में 10% पानी की कटौती लागू
OBC आरक्षण पर बड़ी अपडेट: देवेंद्र फडणवीस सुलझाएंगे ओबीसी आरक्षण की तकनीकी गुत्थी
भीलवाड़ा: डेथ-इंश्योरेंस गिरोह का पर्दाफाश, बीमारों की मौत पर नोट बटोरने वाला खौफनाक सिंडिकेट, ऐसे हुआ खुलासा
नियमों के अनुसार निविदा दस्तावेजों की जांच के दौरान प्रन्यास अधिकारियों ने वाहन की जानकारी आरटीओ से मांगी। अधिकारियों की सतर्कता से यह धोखाधड़ी उजागर हुई। जांच में पाया गया कि प्रस्तुत आरसी में दर्ज वाहन वास्तव में प्रशांत कंस्ट्रक्शन का नहीं था।
टेंडर किया गया रद्द
सूत्रों के अनुसार, आरटीओ जांच में स्पष्ट हुआ कि जिस आरसी को प्रशांत कंस्ट्रक्शन ने अपने नाम का बताया था, वह वाहन वास्तव में एसपी कंस्ट्रक्शन कंपनी के नाम पर पंजीकृत था। यह कंक्रीट बूम हरियाणा के भिवानी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTA) में दर्ज है।
ये भी पढ़े: दिल्ली धमाके के बाद नागपुर में भी ‘हाई अलर्ट’, प्रमुख स्थानों पर बढ़ाई गई मुस्तैदी
टेंडर रद्द
इतना ही नहीं, निविदा की शर्तों के अनुसार कंपनी को परियोजना संभालने वाले विशेषज्ञ कर्मचारियों के दस्तावेज भी प्रस्तुत करने थे, जो जमा नहीं किए गए। इन कई खामियों के कारण प्रशांत कंस्ट्रक्शन कंपनी को निविदा प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया और टेंडर को रद्द कर दिया गया।अब इस मामले के उजागर होने के बाद, प्रन्यास की पूर्व निविदाओं में ठेकेदार कंपनियों द्वारा जमा किए गए दस्तावेजों की जांच किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
Pranyas mein fake tender ghotala nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन, पंजाब किंग्स को 3 विकेट से चटाई धूल
May 11, 2026 | 11:34 PMIPL 2026: मैच के दौरान ‘अश्लील इशारा’ पड़ा भारी, RCB के बल्लेबाज टिम डेविड पर लगा जुर्माना
May 11, 2026 | 11:14 PMट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PMरेलवे पेंशनभोगियों की मौज! DR में 2% की बढ़ोतरी का ऐलान, जानें 1 जनवरी से कितनी बढ़ जाएगी आपकी पेंशन
May 11, 2026 | 11:03 PMमोदी सरकार युवाओं के सपनों के लिए सबसे बड़ा खतरा…NEET-UG पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
May 11, 2026 | 10:54 PMक्या आप भी पढ़ा हुआ भूल जाते हैं? ठाणे में 16 मई से शुरू हो रहा है विशेष ‘मेंटल जिम’ ट्रेनिंग प्रोग्राम
May 11, 2026 | 10:54 PMAsian Boxing Championships: अंडर-17 में भारत की बेटियों का दमखम, फाइनल में 8 मुक्केबाज, 4 ने जीते ब्रॉन्ज
May 11, 2026 | 10:28 PMवीडियो गैलरी

‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM














