-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur High Alert After Delhi Blast Security Tightened Citywide
दिल्ली धमाके के बाद नागपुर में भी ‘हाई अलर्ट’, प्रमुख स्थानों पर बढ़ाई गई मुस्तैदी
- Written By: आंचल लोखंडे
Nagpur Police: दिल्ली धमाके के बाद नागपुर में हाई अलर्ट कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई है। शहरभर में गश्त बढ़ाई गई, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है।

दिल्ली धमाके के बाद नागपुर में भी 'हाई अलर्ट' (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nagpur High Alert: दिल्ली में हुए धमाके की घटना के बाद नागपुर में भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। शहर में सुरक्षा एजेंसियों ने गश्त बढ़ा दी है और आतंकवाद विरोधी उपायों को कड़ा कर दिया गया है। एहतियातन शहर पुलिस, ग्रामीण पुलिस, एटीएस और अन्य संबंधित एजेंसियों को सतर्क रहने तथा 24 घंटे निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि यह अलर्ट एक सावधानीपूर्ण कदम है। फिलहाल नागपुर जिले में किसी विशेष खतरे की सूचना नहीं है, लेकिन पुलिस कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती। राष्ट्रीय राजधानी में धमाके के बाद देश के सभी प्रमुख शहरों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने के आदेश जारी किए गए हैं और नागपुर में भी उसी प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।
पुलिस आयुक्त रविंद्रकुमार सिंगल ने क्या कहा
पुलिस आयुक्त रविंद्रकुमार सिंगल ने बताया कि सभी डीसीपी और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) और दंगा नियंत्रण दल (RCP) को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
इथेनॉल पर क्यों चुप है विपक्ष? शुगर फैक्ट्री से क्या है कनेक्शन, जानें किन-किन नेताओं के पास है चीनी मिलें
मास्क के पीछे: चिकित्सकों का उपचार कौन करता है?- नेशनल डॉक्टर्स डे 2026 की थीम ने समाज को दिखाया आईना
12 मिनट के 50 व 2 घंटे के बाद 1,000 जुर्माना; नागपुर स्टेशन पर रेलवे की बिना तैयारी वाली वसूली से यात्री बेहाल
केंद्रीय एजेंसियों से समन्वय
शहर के भीड़भाड़ वाले बाजारों, धार्मिक स्थलों, स्कूल-कॉलेजों, प्रमुख सड़कों, सार्वजनिक कार्यक्रम स्थलों और पर्यटन स्थलों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। पुलिस टीमें रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य परिवहन केंद्रों पर भी सख्त चौकसी बरत रही हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आते हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर मेटल डिटेक्टर जांच, बैग चेकिंग और पहचान पत्रों की जांच और कड़ी की जाएगी। इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और अन्य केंद्रीय खुफिया एजेंसियां नागपुर पुलिस के लगातार संपर्क में हैं। स्थानीय खुफिया इकाइयां भी संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। पुलिस सूत्रों ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को कोई संदिग्ध संदेश, सोशल मीडिया पोस्ट या अनजान वस्तु दिखाई दे तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी बढ़ी चौकसी
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में सभी गश्ती वाहनों को अतिरिक्त गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस टीमों को दिन और रात दोनों समय भीड़भाड़ वाले स्थानों का दौरा करने के आदेश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि रामटेक गढ़ मंदिर के आसपास सुरक्षा कड़ी की गई है, क्योंकि यह एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। इसके अलावा जिले में स्थित विस्फोटक और आयुध कारखानों को भी सख्त निगरानी के दायरे में रखा गया है। इन संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं।
ये भी पढ़े: दिल्ली धमाके के बाद महाराष्ट्र में हाई अलर्ट, CM फडणवीस ने की बैठक, RSS मुख्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा
नागरिक रहें सतर्क, अफवाहों से बचें
वरिष्ठ अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, लेकिन सतर्क रहें। जांच या तलाशी के दौरान पुलिस के साथ सहयोग करें। सार्वजनिक स्थानों पर यदि वाहन या बैग की जांच की जाती है तो यह सुरक्षा प्रक्रिया का हिस्सा है।
पुलिस ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने से बचें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें। पुलिस की गश्त और निगरानी व्यवस्था तब तक जारी रहेगी, जब तक आगे के आदेश प्राप्त नहीं होते।
Nagpur high alert after delhi blast security tightened citywide
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













