-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Possibility Of Delay In Teachers Salary Due To Ladli Behan Yojana
शिक्षकों पर लाडकी बहिन योजना की मार, सरकार के पास वेतन के लिए नहीं है पैसा!
- Written By: आकाश मसने
लाडकी बहिन योजना के कारण महाराष्ट्र की बीजेपी नीत महायुति की नैया पार लग गई। लेकिन सरकार की महत्वाकांक्षी योजना राज्य की सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए मुसीबत साबित हो रही है।

देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: लाडली बहन योजना के कारण महाराष्ट्र की बीजेपी नीत महायुति की नैया पार लग गई। विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी नीत महायुति को अब तक की सबसे बड़ी जीत मिली तथा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्ववाली महायुति सरकार 2.0 में अब फिर से लाड़ली बहनों को योजना के पैसे का भुगतान शुरू हो गया है। लेकिन दूसरी तरफ सरकार की महत्वाकांक्षी लाडली बहन योजना राज्य की सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए मुसीबत साबित हो रही है।
योजना के कारण सरकार तिजोरी पर पड़ रहे भार का खामियाजा शिक्षकों को भुगतना पड़ रहा है। नए साल में शिक्षकों को वेतन समय पर नहीं मिलने की आशंका प्रबल हो गई है। इससे नाराज शिक्षकों के विभिन्न संगठनों ने सरकार को चेतावनी दी है।
शिक्षकों के वेतन पर प्रति माह 5 हजार 500 करोड़ रुपए खर्च होते हैं। चर्चा है कि लाडली बहन योजना के कारण राज्य का खजाना खाली हो गया है। क्योंकि लोकसभा चुनाव में हार के बाद राज्य की महायुति सरकार द्वारा लाई गई लाडली बहन योजना के लिए सरकार ने शिक्षकों के वेतन का पैसा इस्तेमाल कर लिया। शिक्षकों को जनवरी महीने में मिलने वाला दिसंबर महीने का वेतन अब समय पर नहीं मिल सकेगा।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र किसान कर्जमाफी: पुणे के 38,970 किसानों के खाते में पहुंचे 345 करोड़, जानिए आपको कैसे मिलेगा लाभ
Amit Shah Mumbai Visit: सहकार नव-क्रांति का आगाज, अमित शाह करेंगे कई बड़ी पहलों की शुरुआत
नासिक कुंभ के ठेकों पर राज ठाकरे का वार, बोले- गुजरात के ठेकेदारों को दी जा रही खैरात
धाराशिव कृषि इनपुट घोटाला: 15 अधिकारी निलंबित, मृत और भूमिहीन किसानों के नाम पर 2.32 करोड़ की हेराफेरी
सोलापुर में फैली ऐसी अफवाहों के कारण आक्रामक हुए विभिन्न शिक्षक संगठनों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि आप लाडली बहन या अन्य कोई भी योजना लागू करें। लेकिन इसकी योजना ठीक से बनाएं। सोलापुर जिला परिषद में आए शिक्षकों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी सरकारी कर्मचारी का वेतन नहीं रुकना नहीं चाहिए।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
बिगड़ेगा शिक्षकों का बजट
राज्य में जिला परिषद स्कूलों, निजी, सहायता प्राप्त प्राथमिक विद्यालयों, सहायता प्राप्त निजी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की संख्या लगभग साढ़े चार लाख है। आमतौर पर हर महीने की 25 तारीख तक वेतन अधीक्षक के पास शिक्षकों के वेतन का पैसा पहुंच जाता है। इसके बाद 1 से 5 तारीख तक वेतन का भुगतान किया जाता है। लेकिन अब तक 27 दिसंबर की तारीख बीत जाने के बाद भी सरकार से वेतन के लिए राशि नहीं मिली है। अत: समय पर वेतन नहीं मिलने से शिक्षकों को नए साल में आर्थिक गणित बिगड़ने की आशंका सताने लगी है।
शिक्षकों को मिलेगा समय पर वेतन
महिला एवं बाल कल्याण विकास मंत्री अदिति तटकरे ने कहा कि लाडली बहन योजना के कारण किसी भी अन्य खाते पर दबाव नहीं पड़ा है। नागपुर बजट में लाडली बहन योजना के लिए अलग से निधि का प्रावधान किया था। योजना के तहत 24 दिसंबर से किस्त का भुगतान शुरू हो गया है। अन्य किसी विभाग से कोई धनराशि लाडली बहन योजना के लिए इस्तेमाल नहीं की गई है। शिक्षकों को वेतन नहीं मिलने की झूठी अफवाह फैलाई जा रही है। शिक्षकों को उनका वेतन भी समय पर दिया जायेगा। हर विभाग के मंत्री अपना फंड देख रहे हैं।
Possibility of delay in teachers salary due to ladli behan yojana
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मिर्जापुर: द मूवी के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया बज, ट्रेलर से पहले कालीन, मुन्ना और गुड्डू की दमदार वापसी
Aug 09, 2026 | 04:22 PMदेवास लव जिहाद केस में युवती के गंभीर आरोप, बोली- पहचान छिपाकर बनाए संबंध, निजी वीडियो से किया ब्लैकमेल
Aug 09, 2026 | 04:22 PMवाराणसी में कांवड़ मार्ग पर सख्ती: 44 वाहन सीज और 1810 के चालान, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग हटाने के निर्देश
Aug 09, 2026 | 04:12 PMअमरावती में राहुल रावेकर हत्याकांड का खुलासा, 550 मोबाइल नंबरों से मिला अहम सुराग
Aug 09, 2026 | 04:09 PMDisha Patani Fitness Secrets: जिम में सिर्फ कार्डियो नहीं, ये वर्कआउट बनाता है एक्ट्रेस को फिट और स्ट्रॉन्ग
Aug 09, 2026 | 04:09 PMममता बनर्जी पर हमला…कांचरापाड़ा में कार पर फेंकी गईं ईंटें, लोगों ने दीदी पर फेंका जूता-कीचड़- देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 04:06 PMShare Market Outlook: सोमवार को कैसा रहेगा शेयर बाजार? ये फैक्टर्स तय करेंगे मार्केट की चाल, जानें पूरी डिटेल
Aug 09, 2026 | 04:01 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














