-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Share Market Outlook First Quarter Results Us Iran Tensions To Determine Trend
Share Market Outlook: सोमवार को कैसा रहेगा शेयर बाजार? ये फैक्टर्स तय करेंगे मार्केट की चाल, जानें पूरी डिटेल
- Written By: मनोज आर्या
Share Market: रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट का कहना है कि घरेलू स्तर पर निवेशकों की नजर जुलाई की खुदरा महंगाई, थोक महंगाई और विदेशी मुद्रा भंडार के नए आंकड़ों पर रहेगी।

शेयर मार्केट आउटलुक, (डिजाइन फोटो/नवभारत)
Share Market Outlook: भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। अमेरिका-ईरान तनाव, पहली तिमाही के नतीजे, कच्चे तेल की कीमतें और घरेलू आर्थिक आंकड़ों से बाजार की चाल तय होगी। 10-14 अगस्त के कारोबारी सत्र में स्काईगोल्ड, बॉश, बॉम्बे डाइंग, डॉलर, डीबीएल, आईटीडीसी, वोडाफोन आइडिया, आइडियाफोर्ज, हिंदुस्तान कॉपर, लिंडे इंडिया, वीगार्ड, जी, बाटा इंडिया, ईपैक, ईपीएल, आईएफसीआई, जेएनके इंडिया और अन्य कंपनियों का नाम शामिल हैं।
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर भी निवेशकों की नजर रहेगी। फिलहाल दोनों देशों के बीच हमले रुके हुए, जिससे कच्चा तेल 83 डॉलर के करीब बना हुआ है। अगले हफ्ते खुदरा और थोक महंगाई के आंकड़े जारी किए जाएंगे। महंगाई के आंकड़े, बाजार में मांग और आपूर्ति की स्थिति बताते हैं और यह शेयर बाजार के निवेशकों के लिए एक अहम आंकड़ा माना जाता है।
बीते हफ्ते कैसा रहा घरेलू बाजार?
इसके अतिरिक्त, भारतीय शेयर बाजार के लिए बीता हफ्ता काफी अच्छा रहा। निफ्टी 187.05 अंक या 0.77 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,570.65 और सेंसेक्स 404.53 अंक या 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,499.17 पर बंद हुआ। इस दौरान मिडकैप और स्मॉलकैप का प्रदर्शन भी अच्छा रहा। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 548.25 अंक या 0.87 प्रतिशत की तेजी के साथ 63,463.55 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 528.15 अंक या 2.73 प्रतिशत की मजबूती के साथ 19,867.80 पर था।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: भारत में सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी, जानिए आपके शहर में सोने-चांदी का भाव
Gold-Silver Rate Today: आज देश में सोने-चांदी के भाव में रिकॉर्ड तेजी, जानिए प्रमुख शहर में सोने-चांदी का ताजा
क्या FSSAI के एक्शन पर फिरा पानी? डाबर के पक्ष में आया दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए पूरा मामला
Forex Reserve: डॉलर के मुकाबले मजबूत होगा रुपया? भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में ऐतिहासिक तेजी, देखें आंकड़े
निफ्टी पीएसयू बैंक में रही तेजी
सूचकांकों में सबसे निफ्टी पीएसयू बैंक 5.01 प्रतिशत की तेजी के साथ गेनर था। निफ्टी इंडिया डिफेंस 4.30 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 3.70 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो 3.14 प्रतिशत, निफ्टी आईटी 2.73 प्रतिशत, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग 2.04 प्रतिशत, निफ्टी कमोडिटीज 1.32 प्रतिशत, निफ्टी इन्फ्रा 1.01 प्रतिशत और निफ्टी एफएमसीजी 0.64 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ।
दूसरी तरफ निफ्टी मीडिया 3.94 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी 1.72 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 0.48 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक 0.47 प्रतिशत और निफ्टी हेल्थकेयर 0.28 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ।
बाजार को लेकर एक्सपर्ट्स की राय
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च) अजीत मिश्रा का कहना है कि घरेलू स्तर पर निवेशकों की नजर जुलाई की खुदरा महंगाई, थोक महंगाई और विदेशी मुद्रा भंडार के नए आंकड़ों पर रहेगी। कंपनियों के अप्रैल-जून 2026 तिमाही के नतीजों का दौर भी गति पकड़ेगा। वैश्विक स्तर पर बाजार की नजर महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जुड़े घटनाक्रमों, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और ईरान से जुड़े भू-राजनीतिक घटनाक्रम पर रहेगी।
यह भी पढ़ें: Forex Reserve: डॉलर के मुकाबले मजबूत होगा रुपया? भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में ऐतिहासिक तेजी, देखें आंकड़े
एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर का कहना है कि अमेरिका के जुलाई महीने के महंगाई के आंकड़ों पर भी नजर रहेगी। इसके अलावा, पश्चिम एशिया की स्थिति और कच्चे तेल की कीमतें भी भारतीय बाजार के लिए प्रमुख कारक बनी रहेंगी।
Share market outlook first quarter results us iran tensions to determine trend
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Share Market Outlook: सोमवार को कैसा रहेगा शेयर बाजार? ये फैक्टर्स तय करेंगे मार्केट की चाल, जानें पूरी डिटेल
Aug 09, 2026 | 04:01 PMदिल्ली मेट्रो में चोरी से फोटो लेने पर महिलाओं ने शख्स को पकड़ा! फोन की Recycle Bin में मिलीं तस्वीरें
Aug 09, 2026 | 04:00 PM14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द? छात्र आंदोलन के आगे झुकी सोरेन सरकार, 90 दिनों में CID जांच का आश्वासन
Aug 09, 2026 | 04:00 PMयोगी सरकार की नई पहल: हर माह इंटर कॉलेजों में पहुंचेंगे युवा IAS-IPS-IFS अधिकारी, करियर को देंगे सही दिशा
Aug 09, 2026 | 03:57 PMमहाराष्ट्र में 11 अगस्त से महंगा होगा दूध, जानें कितने रुपये बढ़ेंगे दाम और क्या है वजह?
Aug 09, 2026 | 03:56 PMदिल्ली की जलमग्न सड़क पर बुजुर्ग महिला की मदद को रुका बाइक सवार, वीडियो देख लोग बोले- दिल जीत लिया
Aug 09, 2026 | 03:49 PMGadchiroli News: गड़चिरोली में ग्रामसभा के बोर्ड पर निजी कंपनी का लोगो, ग्रामीणों ने जताई आपत्ति
Aug 09, 2026 | 03:46 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














