-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- West Bengal »
- Mamata Banerjee Kanchrapara Protest Tmc Worker Police Custody Death Bjp Convoy Attack
ममता बनर्जी पर हमला…कांचरापाड़ा में कार पर फेंकी गईं ईंटें, लोगों ने दीदी पर फेंका जूता-कीचड़- देखें VIDEO
- Written By: अर्पित शुक्ला
Mamata Banerjee Convoy: कांचरापाड़ा में तृणमूल कार्यकर्ता के परिवार से मिलने पहुंचीं ममता बनर्जी का विरोध हुआ। काफिले पर कीचड़-जूते फेंकने और ‘चोर-चोर’ के नारे लगाने का दावा है।

ममता बनर्जी पर हमला (Image- Social Media)
Mamata Banerjee Convoy Attacked: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कांचरापाड़ा में उस समय विरोध का सामना करना पड़ा, जब वह पुलिस हिरासत में एक तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत के बाद उसके परिवार से मिलने पहुंचीं। ममता बनर्जी के पहुंचते ही वहां विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। प्रदर्शनकारियों ने उनकी कार को घेरकर नारेबाजी की और उनके काफिले पर कीचड़ तथा जूता फेंके जाने की भी बात सामने आई है।
घटना के दौरान प्रदर्शनकारियों की ओर से ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा बलों ने मौके पर व्यवस्था संभालने की कोशिश की। इस घटना को लेकर बीजेपी और टीएमसी के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गया है।
ममता के काफिले का विरोध
ममता बनर्जी ने इस विरोध के लिए बीजेपी पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के समर्थकों ने जानबूझकर उनके काफिले को निशाना बनाया और पुलिस प्रदर्शनकारियों को रोकने के बजाय उनका बचाव करती रही। ममता बनर्जी ने कहा, “सिक्योरिटी भूल जाओ। पुलिस गुंडों को बचा रही है। बंगाल गुंडों के हाथ में आ गया है। हम केस करेंगे।” पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनके वाहन पर बड़ी ईंटें भी फेंकी गईं। उन्होंने कहा कि अगर ईंट उन्हें लग जाती तो गंभीर हादसा हो सकता था।
सम्बंधित ख़बरें
अभिषेक बनर्जी फिर पहुंचे SC; कलकत्ता HC के फैसले को देंगे चुनौती; विदेश में आंखों के इलाज के लिए लगाई गुहार
CM शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या में 2 बीजेपी के कार्यकर्ता शामिल, CBI की चार्जशीट, 11 लोगों को बनाया आरोपी
अभिजीत दिपके और सौरव दास पर POCSO के तहत कार्रवाई की मांग, फंडिंग पर उठे बड़े सवाल, बंगाल में जीरो FIR दर्ज
TMC में चर्चा का मंच नहीं…सुष्मिता देव का बड़ा बयान, बोलीं- BJP ने कभी विचारधारा से समझौता नहीं किया
#WATCH | Barrackpore: Former West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee’s vehicle was attacked while she was on her way to meet a TMC worker in North 24 Parganas. As per former CM Mamata Banerjee, “Large stones were hurled at my car by anti-social elements,right in front of the… pic.twitter.com/JrTd2uFNlK — ANI (@ANI) August 9, 2026
‘मेरा सिर फट जाता, मैं यहीं मर जाती’
ममता बनर्जी ने घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “मेरा सिर फट जाता। मैं यहीं मर जाती। पुलिस बीजेपी को बचा रही है।” उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद प्रदर्शनकारियों को उनके काफिले के पास आने दिया गया। ममता ने इस घटना को लेकर कानूनी कार्रवाई करने की बात भी कही है।
बीजेपी ने लगाया भड़काने का आरोप
वहीं, बीजेपी ने ममता बनर्जी के आरोपों को खारिज करते हुए उन पर राजनीतिक माहौल खराब करने का आरोप लगाया। बीजेपी की ओर से कहा गया कि पूर्व मुख्यमंत्री कांचरापाड़ा में लोगों को भड़काने के इरादे से पहुंची थीं और स्थानीय लोगों ने उनके खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान बीजेपी समर्थकों और स्थानीय लोगों की ओर से ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी की गई। घटना के बाद इलाके में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है।
तृणमूल कार्यकर्ता की मौत को लेकर पहुंची थीं ममता
दरअसल, ममता बनर्जी कांचरापाड़ा में उस तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता के परिवार से मिलने पहुंची थीं, जिसकी पुलिस हिरासत में मौत हुई थी। इस मामले को लेकर राज्य की राजनीति पहले से ही गरमाई हुई है। ममता बनर्जी ने मृतक कार्यकर्ता के परिवार से मुलाकात कर राज्य सरकार पर निशाना साधा और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने मुख्यमंत्री और राज्य सरकार पर भी गंभीर आरोप लगाए।
Mamata banerjee kanchrapara protest tmc worker police custody death bjp convoy attack
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ममता बनर्जी पर हमला…कांचरापाड़ा में कार पर फेंकी गईं ईंटें, लोगों ने दीदी पर फेंका जूता-कीचड़- देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 04:06 PMShare Market Outlook: सोमवार को कैसा रहेगा शेयर बाजार? ये फैक्टर्स तय करेंगे मार्केट की चाल, जानें पूरी डिटेल
Aug 09, 2026 | 04:01 PMदिल्ली मेट्रो में चोरी से फोटो लेने पर महिलाओं ने शख्स को पकड़ा! फोन की Recycle Bin में मिलीं तस्वीरें
Aug 09, 2026 | 04:00 PM14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द? छात्र आंदोलन के आगे झुकी सोरेन सरकार, 90 दिनों में CID जांच का आश्वासन
Aug 09, 2026 | 04:00 PMयोगी सरकार की नई पहल: हर माह इंटर कॉलेजों में पहुंचेंगे युवा IAS-IPS-IFS अधिकारी, करियर को देंगे सही दिशा
Aug 09, 2026 | 03:57 PMमहाराष्ट्र में 11 अगस्त से महंगा होगा दूध, जानें कितने रुपये बढ़ेंगे दाम और क्या है वजह?
Aug 09, 2026 | 03:56 PMदिल्ली की जलमग्न सड़क पर बुजुर्ग महिला की मदद को रुका बाइक सवार, वीडियो देख लोग बोले- दिल जीत लिया
Aug 09, 2026 | 03:49 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














