-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Dharashiv »
- Dharashiv Agriculture Input Scam 15 Officers Suspended Maharashtra News
धाराशिव कृषि इनपुट घोटाला: 15 अधिकारी निलंबित, मृत और भूमिहीन किसानों के नाम पर 2.32 करोड़ की हेराफेरी
- Written By: आकाश मसने
Dharashiv Agriculture Input Scam: धाराशिव जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अभियान के तहत कृषि सामग्री वितरण में 2.32 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया। 15 कृषि अधिकारियों को निलंबित किया।

महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Dharashiv 15 Agriculture Officers Suspended: महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में कृषि इनपुट घोटाले में आखिरकार बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। एकीकृत कीट प्रबंधन और एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन योजना में अनियमितता के मामले में जांच के बाद दोषी पाए गए 15 कृषि अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे ने जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से कृषि विभाग में हड़कंप मच गया है।
मृत और फर्जी किसानों के नाम पर 2.32 करोड़ का गबन
यह पूरा मामला राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण अभियान के तहत चलाए जा रहे कृषि इनपुट वितरण से जुड़ा हुआ है। योजनाओं के क्रियान्वयन में धांधली की शिकायतें मिलने के बाद कृषि मंत्री ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए थे। जांच रिपोर्ट जब सामने आई तो उसमें बेहद चौंकाने वाले खुलासे हुए।
जांच में पाया गया कि अधिकारियों ने भूमिहीन व्यक्तियों, मृत किसानों, दोहरे पंजीकृत नामों और गैर-सदस्य किसानों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनके नाम पर कृषि सामग्री और अनुदान का आवंटन दिखा दिया। कागजों पर हुए इस खेल के जरिए सरकारी खजाने को करीब 2 करोड़ 32 लाख रुपये का चूना लगाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
दही हांडी पर गोविंदाओं के लिए महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, मिलेगा 10 लाख रुपये तक का मुफ्त बीमा कवर
प्रशांत किशोर ने की सुनेत्रा पवार से मुलाकात, महाराष्ट्र में NCP की नई राजनीतिक रणनीति की अटकलें तेज
पूर्व IAS राधेश्याम मोपलवार फिर विवादों में, 200 करोड़ की रेडियो क्लब जेट्टी परियोजना के ठेके पर उठे सवाल
DGP दाते बोले- Gen-Z युवाओं से संवाद जरूरी, केस वापसी की प्रक्रिया शुरू, अभिजीत दीपके पुलिस के संपर्क में
जिला कृषि अधीक्षक समेत 15 अधिकारी निलंबित
कृषि इनपुट घोटाले की जांच के दौरान कुल 17 अधिकारी दोषी पाए गए, जिनमें से 15 अधिकारियों पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबित अधिकारियों में दो जिला कृषि अधीक्षक, 8 तहसील कृषि अधिकारी और 4 मंडल कृषि अधिकारी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:- शिवसेना शिंदे के पास कैसे चली गई? सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में तीखा हमला; चुनाव आयोग पर ही सवाल उठाए
विधायक कैलास पाटिल ने की थी शिकायत
इस घोटाले को लेकर शिवसेना (यूबीटी) विधायक कैलास पाटिल ने शिकायत की थी। वहीं किसान कार्यकर्ता अमोल जाधव ने इस मामले को लेकर आंदोलन भी किया था। इस शिकायत और आंदोलन के बाद ही सरकार को जांच बैठानी पड़ी।
जब घोटाले को लेकर जांच हुई तो अधिकारियों द्वारा भूमिहीन व्यक्तियों, मृत किसानों, दोहरे पंजीकृत नामों और गैर-सदस्य किसानों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनके नाम पर कृषि सामग्री और अनुदान का आवंटन करने की बात सामने आई। इसके बाद कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे ने मामले में दोषी पाए गए 15 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। अब किसानों की नजर इस बात पर है कि कार्रवाई केवल निलंबन तक सीमित रहेगी या फिर संबंधित अधिकारियों से घोटाले की राशि वसूलने के साथ उनके खिलाफ आपराधिक मामला भी दर्ज किया जाएगा।
Dharashiv agriculture input scam 15 officers suspended maharashtra news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Navbharat Nishanebaaz: हर किसी के मन में प्रश्न, झूमकर क्यों आता है सावन ?
Aug 07, 2026 | 11:16 AMCM शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या में 2 बीजेपी के कार्यकर्ता शामिल, CBI की चार्जशीट, 11 लोगों को बनाया आरोपी
Aug 07, 2026 | 11:11 AMरीवा में नगर निगम के खिलाफ अधिवक्ता का अनोखा प्रदर्शन, थाली में पुड़ी-सब्जी और फूलों की माला लेकर पहुंचे ऑफिस
Aug 07, 2026 | 11:10 AMHariyali Teej 2026: साड़ी नहीं, इस तीज पहनें 8 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न आउटफिट, मिलेगा मॉडर्न-एथनिक लुक
Aug 07, 2026 | 11:08 AMBangkok में छात्र का खूनी खेल! शिक्षक को मारी गोली, खुद को किया शूट, 15 बच्चे भी घायल
Aug 07, 2026 | 11:04 AMSri Lanka vs India Warm-up Match: चोटिल शुभमन गिल पहले वॅार्म-अप मैच से हुए बाहर, केएल राहुल संभालेंगे कमान
Aug 07, 2026 | 11:01 AMकाश PM तानाशाह होते… वायरल वीडियो से भड़कीं ‘अनुपमा’, दे डाला ऐसा बयान जो बन गया विवाद
Aug 07, 2026 | 10:56 AMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM














