-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Dewas »
- Dewas Love Jihad Case Girl Alleges Blackmail Private Video
देवास लव जिहाद केस में युवती के गंभीर आरोप, बोली- पहचान छिपाकर बनाए संबंध, निजी वीडियो से किया ब्लैकमेल
- Reported By: अंशुल मुकाती | Edited By: प्रीतेश जैन
Dewas Blackmail Case : देवास लव जिहाद केस में युवती ने आरोपी शाहरुख बैग पर पहचान छिपाकर दुष्कर्म, निजी फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल और 8 से 10 लाख रुपये लेने के आरोप लगाए हैं।

देवास में युवती ने लगाए गंभीर आरोप (फोटो सोर्स- नवभारत)
Dewas Love Jihad Case: देवास में सामने आए कथित लव जिहाद, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में युवती ने गिरफ्तार आरोपी शाहरुख बैग उर्फ महेंद्र चंद्रावत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। टीसीएस में सीनियर लेवल ऑफिसर के रूप में काम करने वाली युवती ने इंदौर में मीडिया से चर्चा करते हुए आरोप लगाया कि आरोपी ने अपनी पहचान छिपाकर उससे दोस्ती की, शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में निजी फोटो-वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल किया। युवती ने आरोपी पर करीब 8 से 10 लाख रुपये ऐंठने का भी आरोप लगाया है।
युवती के मुताबिक, उसकी आरोपी से पहली मुलाकात पुणे के एक रेस्टोरेंट में हुई थी। युवती का आरोप है कि उस समय आरोपी ने अपना नाम महेंद्र चंद्रावत बताया और खुद को देवास का रहने वाला बताते हुए ई-कॉमर्स, प्रॉपर्टी और अन्य कारोबार से जुड़ा बताया।
सहमति के बिना बनाए संबंध
युवती के अनुसार, दोनों के बीच बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन उसने इनकार कर दिया। इसके बाद भी दोनों के बीच दोस्ती बनी रही। युवती का आरोप है कि आरोपी उसे देवास स्थित अपने घर ले गया, जहां घर में किसी अन्य व्यक्ति की मौजूदगी नहीं होने का फायदा उठाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध संबंध बनाए।
सम्बंधित ख़बरें
धार में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड से आए ट्रॉले ने वैन को मारी टक्कर, 6 श्रद्धालुओं की मौत
छिंदवाड़ा: कक्षा 6 के बच्चों से आपत्तिजनक बातें करने का आरोप, शिक्षिका निलंबित, निष्पक्ष जांच की मांग
मुरैना में श्मशान घाट नहीं, बारिश में तिरपाल-टिनशेड लगाकर करना पड़ा बुजुर्ग का अंतिम संस्कार, वायरल हुआ वीडियो
इंदौर: राजा रघुवंशी के भाई के ढाबे पर पुलिस की कार्रवाई, बिना लाइसेंस शराब पिलाने का मामला
पहचान सामने आने के बाद ब्लैकमेलिंग का आरोप
युवती का दावा है कि बाद में उसे आरोपी की वास्तविक पहचान और उसके मुस्लिम होने की जानकारी हुई। इसके बाद आरोपी शाहरुख उर्फ महेंद्र चंद्रावत ने कथित तौर पर उसके निजी फोटो और वीडियो का इस्तेमाल कर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। युवती के मुताबिक, आरोपी ने अलग-अलग तरीकों से उससे करीब 8 से 10 लाख रुपये ले लिए। उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके नाम पर कई लोन और मोबाइल फोन लिए, जिनकी ईएमआई का भुगतान वह अभी भी कर रही है।
बैंक खाते फ्रीज होने का भी दावा
युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी के कथित लेन-देन और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले के चलते उसके दो बैंक खाते भी फ्रीज हो गए। इसके अलावा उसने आरोपी पर खुद और अपने परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती के मुताबिक, उसके भाई को भी धमकाया गया। युवती ने आरोपी के परिवार की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
ये भी पढ़ें : धार में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड से आए ट्रॉले ने वैन को मारी टक्कर, 6 श्रद्धालुओं की मौत
करणी सेना कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पुलिस को सौंपा
जानकारी के मुताबिक, इंदौर में राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने आरोपी शाहरुख बैग उर्फ महेंद्र चंद्रावत को पकड़कर देवास की सेंट्रल कोतवाली पुलिस के हवाले किया था। इसके बाद युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग समेत संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती ने पुलिस और प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Dewas love jihad case girl alleges blackmail private video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
देवास लव जिहाद केस में युवती के गंभीर आरोप, बोली- पहचान छिपाकर बनाए संबंध, निजी वीडियो से किया ब्लैकमेल
Aug 09, 2026 | 04:22 PMवाराणसी में कांवड़ मार्ग पर सख्ती: 44 वाहन सीज और 1810 के चालान, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग हटाने के निर्देश
Aug 09, 2026 | 04:12 PMअमरावती में राहुल रावेकर हत्याकांड का खुलासा, 550 मोबाइल नंबरों से मिला अहम सुराग
Aug 09, 2026 | 04:09 PMDisha Patani Fitness Secrets: जिम में सिर्फ कार्डियो नहीं, ये वर्कआउट बनाता है एक्ट्रेस को फिट और स्ट्रॉन्ग
Aug 09, 2026 | 04:09 PMममता बनर्जी पर हमला…कांचरापाड़ा में कार पर फेंकी गईं ईंटें, लोगों ने दीदी पर फेंका जूता-कीचड़- देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 04:06 PMShare Market Outlook: सोमवार को कैसा रहेगा शेयर बाजार? ये फैक्टर्स तय करेंगे मार्केट की चाल, जानें पूरी डिटेल
Aug 09, 2026 | 04:01 PMदिल्ली मेट्रो में चोरी से फोटो लेने पर महिलाओं ने शख्स को पकड़ा! फोन की Recycle Bin में मिलीं तस्वीरें
Aug 09, 2026 | 04:00 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














