-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Mirzapur The Movie New Posters Trailer Release Date 11 August
मिर्जापुर द मूवी के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया बज, ट्रेलर से पहले कालीन, मुन्ना और गुड्डू की दमदार वापसी
- Written By: सोनाली झा
Mirzapur The Movie Trailer Date: मिर्जापुर: द मूवी के ट्रेलर से पहले मेकर्स ने कालीन भैया, मुन्ना भैया, गुड्डू पंडित और बबलू पंडित के नए पोस्टर्स जारी किए हैं। फिल्म का ट्रेलर 11 अगस्त को रिलीज होगा।

मिर्जापुर: द मूवी के नए पोस्टर्स जारी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Mirzapur The Movie New Posters Out: ‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे इंतजार के बाद अब इस चर्चित सीरीज की कहानी बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। ट्रेलर रिलीज से पहले मेकर्स ने फिल्म के चार नए और दमदार कैरेक्टर पोस्टर्स जारी किए हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
इन पोस्टर्स में फ्रेंचाइजी के सबसे लोकप्रिय किरदार कालीन भैया, मुन्ना भैया, गुड्डू पंडित और बबलू पंडित नजर आ रहे हैं। पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फजल और जितेंद्र कुमार अपने-अपने चर्चित किरदारों में दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर्स सामने आने के बाद फैंस एक बार फिर ‘मिर्जापुर’ की उसी दुनिया में लौटने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं, जहां सत्ता, बदला, हिंसा और रिश्तों के बीच जबरदस्त संघर्ष देखने को मिलता है।
ट्रेलर का काउंटडाउन शुरू
मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट भी कंफर्म कर दी है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का ट्रेलर 11 अगस्त 2026 को रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर लॉन्च से पहले जारी किए गए पोस्टर्स ने फिल्म के प्रति माहौल और भी ज्यादा बना दिया है। अब फैंस की नजर इस बात पर है कि फिल्म की कहानी किस मोड़ से आगे बढ़ेगी और पुराने किरदारों के बीच किस तरह का टकराव देखने को मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Disha Patani Fitness Secrets: जिम में सिर्फ कार्डियो नहीं, ये वर्कआउट बनाता है एक्ट्रेस को फिट और स्ट्रॉन्ग
Spider Man: Brand New Day: 10वें दिन टॉम हॉलैंड की फिल्म ने मचाया तहलका, 376 करोड़ के पार नेट कलेक्शन
KBC 18 Promo: चौथी शादी कब करेंगे? गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी पर आमिर खान की खिंचाई, यूजर्स ने किए कमेंट्स
Anupamaa Spoiler: बा से हार कर बौखलायी वसुंधरा, अनुपमा की जिंदगी में होगी अनुज की वापसी?
फिल्म के स्टार कास्ट
फिल्म में गुड्डू पंडित, मुन्ना भैया और कालीन भैया जैसे किरदारों की वापसी सबसे बड़ा आकर्षण मानी जा रही है। इनके अलावा फिल्म में रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, श्वेता त्रिपाठी और श्रिया पिलगांवकर समेत कई कलाकार नजर आएंगे। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ खास इसलिए भी है क्योंकि यह पहली बार है जब इस लोकप्रिय फ्रेंचाइजी की दुनिया बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी।
बड़े पर्दे पर पहली बार दिखेगी मिर्जापुर की दुनिया
फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि कहानी और लेखन पुनीत कृष्णा ने किया है। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर इसके निर्माता हैं। फिल्म 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज किया जाएगा। अब 11 अगस्त को ट्रेलर सामने आने के बाद ही पता चलेगा कि फिल्म की कहानी और किरदार दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरते हैं।
Mirzapur the movie new posters trailer release date 11 august
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वाराणसी में तीन लोगों पर जानलेवा हमला; साड़ी कारीगर की पत्थर से कूंचकर हत्या और दो घायल, जांच में जुटी पुलिस
Aug 09, 2026 | 04:25 PMमिर्जापुर द मूवी के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया बज, ट्रेलर से पहले कालीन, मुन्ना और गुड्डू की दमदार वापसी
Aug 09, 2026 | 04:22 PMदेवास लव जिहाद केस में युवती के गंभीर आरोप, बोली- पहचान छिपाकर बनाए संबंध, निजी वीडियो से किया ब्लैकमेल
Aug 09, 2026 | 04:22 PMवाराणसी में कांवड़ मार्ग पर सख्ती: 44 वाहन सीज और 1810 के चालान, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग हटाने के निर्देश
Aug 09, 2026 | 04:12 PMअमरावती में राहुल रावेकर हत्याकांड का खुलासा, 550 मोबाइल नंबरों से मिला अहम सुराग
Aug 09, 2026 | 04:09 PMDisha Patani Fitness Secrets: जिम में सिर्फ कार्डियो नहीं, ये वर्कआउट बनाता है एक्ट्रेस को फिट और स्ट्रॉन्ग
Aug 09, 2026 | 04:09 PMममता बनर्जी पर हमला…कांचरापाड़ा में कार पर फेंकी गईं ईंटें, लोगों ने दीदी पर फेंका जूता-कीचड़- देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 04:06 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM













