

Shahnaz Husain Summer Beauty Tips: स्किन केयर में शहनाज हुसैन एक जाना-पहचाना नाम है। गर्मी के मौसम में स्किन ड्राई और बेजान हो जाती है। ऐसे में बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बेहतर है घरेलू स्किन केयर, जो स्किन को ग्लोइंग, तरोताजा और हेल्दी बनाने में मदद करेगी।
शहनाज हुसैन के स्किन केयर टिप्स महिलाओं के बीच खासा फेमस हैं, जिनका इस्तेमाल त्वचा की देखभाल (Skin Care) के लिए बेझिझक किया जा सकता है। मौसम में बदलाव के साथ ही हमें अपनी स्किन संबंधी आवश्यकताओं को भी बदल लेना चाहिए। ताकि हमारी त्वचा तथा बालों को पर्याप्त देखभाल मिल सके।
गर्मियों के मौसम में बाजार तरबूज से भरा रहता है। ऐसे में इसे खाने के साथ चेहरे पर लगाने से ड्राईनेस से छुटकारा मिल सकता है। चेहरे पर तरबूज का जूस लगाने से त्वचा तरोताजा, कूल, स्मूद, मुलायम होने के साथ ही रूखेपन से भी छुटकारा दिलाता है। तरबूज का जूस एक कटोरी में निकाल लें। इसे कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद पानी से चेहरा साफ कर लें।
घर पर रखी चीजों से फेस टोनर बनाया जा सकता है, जो बाजार में मौजूद एल्कोहल बेस्ड टोनर से कहीं बेहतर हैं। इसके लिए आपको 2 चम्मच ग्रीन टी लेना है। इसे अच्छे से पका लें। इसके बाद इसे ठंडा करके स्प्रे बोतल में डालें। फिर इसे चेहरे पर अप्लाई करें। इसे लगाने से आपके चेहरे पर हाइड्रेशन बनी रहेगी। साथ ही आपके चेहरे पर किसी तरह की समस्या भी नहीं होगी। इसे आपको जरूर ट्राई करना चाहिए।
जिन महिलाओं को मुंहासे या ऑयली स्किन की समस्या है, वो इस फेसपैक को जरूर ट्राई करें। चमकदार और निखरी त्वचा पाने के लिए दही और हल्दी का फेस पैक इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप दो चम्मच दही में एक चम्मच हल्दी पाउडर को डालकर अच्छी तरीके से मिक्स कर लें। अब इस पैक को फेस पर अप्लाई करें और सूखने पर ठंडे पानी से धो लें।
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए लेमन और शहद के पुराने नुस्खे आज भी कारगर हैं। इसके लिए आप शहद और नींबू के रस को बराबर की मात्रा में मिक्स करके मिक्सचर तैयार कर लें। अब इसको फेस पैक की तरह चेहरे पर अप्लाई करें और सूखने पर ठंडे पानी से धो लें। शहद से स्कीन में नमी बनी रहेगी और नींबू चेहरे से दाग-धब्बे कम करने में मदद करेगा।
त्वचा को गर्मी की मार से बचाने के लिए व्हीट जर्म ऑयल, शहद, गुलाबजल, ग्लिसरिन और विच हेजल (Witch Hazel) को साथ में मिलाकर लगाने से भी बेहद लाभ होता है। सभी सामग्री को बराबर मात्रा में लें। 3 बड़ा चम्मच व्हीट जर्म ऑयल, 3 बड़ा चम्मच शहद, 30 एमएल गुलाबजल, ग्लिसरिन और विच हेजल। इन्हें अच्छी तरह से ब्लेंड करें, इससे यह एक क्रीम की कंसिस्टेंसी जैसा बन जाएगा। इसे एयरटाइट डिब्बे में बंद करके फ्रिज में रखें और इस्तेमाल करें।