- Hindi News »
- Maharashtra »
- Palghar »
- Vasai Virar Sanitation Workers Gratuity Payment Pending Issue
वसई-विरार में सफाई कर्मचारियों की ग्रेच्युटी अटकी, 21 दिन में भुगतान का अल्टीमेटम
- Written By: अपूर्वा नायक
Vasai Virar Sanitation Workers: वसई-विरार में हजारों सफाई कर्मचारियों और उनके परिजनों को वर्षों से ग्रेच्युटी का भुगतान नहीं मिला है। अदालत पहुंचा मामला अब तूल पकड़ चुका है।

वसई विरार मनपा (सौ. सोशल मीडिया )
Vasai Virar Sanitation Workers News: वसई-विरार शहर को साफ-सुथरा रखने वाले सफाई कर्मचारियों के साथ हो रहे अन्याय को लेकर आखिरकार वसई-विरार महानगरपालिका प्रशासन की नींद टूट गई है।
सड़क की सफाई, घर-घर से कूड़ा इकट्ठा करने और जान जोखिम में डालकर सीवरों को साफ करने वाले हजारों कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद भी उनकी ग्रेच्युटी की राशि नहीं मिल सकी है।
हद तो यह है कि कई कर्मचारियों की मौत के बाद भी उनके बेबस वारिस आज अपने हक के पैसे के लिए वसई-विरार महानगरपालिका और ठेकेदारों के दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। इस गंभीर मामले में कर्मचारियों द्वारा अदालत का रुख किए जाने के बाद बैकफुट पर आई महापालिका ने अब सख्त रुख अख्तियार किया है।
सम्बंधित ख़बरें
3 किमी की सड़क, सालों का इंतजार! नागपुर का पुराना भंडारा रोड कब होगा पूरा? धीमी रफ्तार से बढ़ी परेशानी
त्र्यंबकेश्वर: अधिक मास में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुशावर्त कुंड की गंदगी पर फूटा संतों और भक्तों का गुस्सा
नागपुर यूनिवर्सिटी का बड़ा कदम, सेमीकंडक्टर सेक्टर में करियर का मौका, RTMNU ने शुरू किया नया कोर्स
7 साल बाद भी अधूरा मृणालताई गोरे फ्लाईओवर, उपमहापौर ने दिए काम तेज करने के निर्देश
मामले को गंभीरता को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। सफाई कर्मचारियों और कामगारों की जो भी ग्रेच्युटी या अन्य बकाया राशि है, उसे अगले 21 दिनों के भीतर पूरी तरह से क्लियर कर दिया जाएगा। किसी भी कर्मचारी या उनके परिजनों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। ठेकेदारों को नियमों का पालन करना ही होगा।
– पृथ्वीराज बी पी आयुक्त, वसई-विरार महापालिका
ग्रेच्युटी नहीं मिली तो होगा जोरदार विरोध प्रदर्शन
यदि सफाईकर्मियों को इस तय समय सीमा के भीतर उनकी ग्रेच्युटी की राशि नहीं मिलती है, तो संगठन की ओर से महापालिका मुख्यालय पर तीव विरोध प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। महापालिका के पास ठेकेदारों की जो एफडी जमा है, प्रशासन उसे तुरंत जब्त करे और उसी में से सफाई कामगारों के पैसों का भुगतान करे।
– सुल्तान पटेल, राज्य अध्यक्ष, श्रमजीवी कामगार रयत संगठन
ये भी पढ़ें :- 7 साल बाद भी अधूरा मृणालताई गोरे फ्लाईओवर, उपमहापौर ने दिए काम तेज करने के निर्देश
मनपा प्रशासन ने सिर्फ कागजी घोड़े दौड़ाए
- न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के अनुसार, इन सफाईकर्मियों को समय पर वेतन, ग्रेच्युटी और अन्य कानूनी सुविधाएं मिलना अनिवार्य है। सफाई कर्मचारियों के संगठनों के मुताबिक, ठेकेदारों पर कर्मचारियों की ग्रेच्युटी का लगभग 30 से 40 करोड़ रुपये बकाया है।
- आरोप है कि महापालिका प्रशासन ने अब तक सफाई कर्मचारियों को उनके हक की राशि दिलाने के लिए कोई ठोस जमीनी कदम उठाने के बजाय सिर्फ कागजी घोड़े दौड़ाए हैं। प्रशासन की ओर से संबंधित ठेकेदारों को केवल औपचारिक पत्र और कारण बताओ नोटिस भेजे जाते रहे।
- हालांकि, महापालिका के पास इन ठेकेदारों की मोटी एफडी राशि सुरक्षित है और इसे जब्त करने की चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन ठेकेदारों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे ठेकेदारों के हौसले बुलंद थे।
Vasai virar sanitation workers gratuity payment pending issue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वसई-विरार में सफाई कर्मचारियों की ग्रेच्युटी अटकी, 21 दिन में भुगतान का अल्टीमेटम
May 30, 2026 | 01:02 PMसड़क पर नमाज गलत, तो बाकी त्योहार क्यों नहीं? ओवैसी का सरकार से सवाल, बोले- मुसलमानों को दबाया जा रहा
May 30, 2026 | 01:00 PM3 किमी की सड़क, सालों का इंतजार! नागपुर का पुराना भंडारा रोड कब होगा पूरा? धीमी रफ्तार से बढ़ी परेशानी
May 30, 2026 | 12:53 PMट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी: हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 6, कमिश्नर ने की घायलों से मुलाकात, मुआवजे का एलान
May 30, 2026 | 12:47 PMत्र्यंबकेश्वर: अधिक मास में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुशावर्त कुंड की गंदगी पर फूटा संतों और भक्तों का गुस्सा
May 30, 2026 | 12:45 PMMyanmar President Visit: म्यांमार के राष्ट्रपति भारत पहुंचे, बोधगया से शुरू हुआ पांच दिवसीय दौरा
May 30, 2026 | 12:43 PMनागपुर यूनिवर्सिटी का बड़ा कदम, सेमीकंडक्टर सेक्टर में करियर का मौका, RTMNU ने शुरू किया नया कोर्स
May 30, 2026 | 12:43 PMवीडियो गैलरी

अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM











