Palghar News: वसई-विरार में अमोनिया गैस लीक, अमूल प्लांट में 5 महिला कर्मचारी प्रभावित
Amul Plant Accident: वसई-विरार के अमूल प्लांट में मेंटेनेंस के दौरान अमोनिया गैस लीक होने से पांच महिला कर्मचारी प्रभावित हुईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- Written By: आंचल लोखंडे
ammonia gas leak (सोर्सः सोशल मीडिया)
Virar East News: मशहूर डेयरी कंपनी अमुल के विरार ईस्ट स्थित कन्हेर फाटा प्रोजेक्ट में मेंटेनेंस कार्य के दौरान अमोनिया गैस लीक होने की घटना सामने आई है। इस हादसे में पांच महिला कर्मचारी प्रभावित हुईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समय रहते हालात पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह कंपनी में प्रोजेक्ट का मेंटेनेंस और रिपेयर कार्य चल रहा था। सुबह करीब 11:30 बजे अचानक अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया। उस समय प्लांट में 70 से अधिक कर्मचारी मौजूद थे। गैस लीक होते ही परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
कई कर्मचारियों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया
सुरक्षा के तौर पर कर्मचारियों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया, लेकिन कुछ कर्मचारियों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। दम घुटने की वजह से पांच महिला कर्मचारी प्रभावित हो गईं, जिन्हें हाईवे स्थित पेल्हार के गैलेक्सी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सम्बंधित ख़बरें
पुलिस जांच में बड़ा खुलासा, वायरल ‘ज़ॉम्बी वीडियो’ का सच आया सामने, ‘ये’ है वजह
मीरारोड: 9 साल बाद सुपारी किलर गिरफ्तार, झारखंड से दबोचा गया हत्या का मुख्य आरोपी
बंटीबबली ने मालिक के घर की चोरी, पुलिस ने 12.30 लाख का माल किया बरामद
भुसावल मंडल में नॉनइंटर लॉकिंग कार्य के चलते विशेष ब्लॉक, बडनेरा से गुजरने वाली कई ट्रेनें होंगी प्रभावित
घटना की सूचना मिलते ही मांडोवी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। मांडोवी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रंजीत अंधाले ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। पुलिस के अनुसार सभी प्रभावित महिलाओं की हालत स्थिर है।
प्रभावित कर्मचारी
पुलिस के मुताबिक प्रभावित कर्मचारियों में शुभांगी पवार (40), रीना सिद्धार्थ बोकफोडे (39), अपूर्वा शिवाजी इंगले (19), सनम सलीम खान (20) और अंकिता राजभर (19) शामिल हैं।
ये भी पढ़े: नासिक: नाबालिग से मानसिक उत्पीड़न का आरोप: वणी में हड़कंप, भाजपा ने ‘लव जिहाद’ एंगल से जांच की मांग की
पिछली घटना की याद
गौरतलब है कि 25 नवंबर 2025 को वसई के दीवान मान क्षेत्र में जल कुंभ के पास क्लोरीन गैस सिलेंडर से टॉक्सिक गैस लीक हुई थी। इस हादसे में 19 लोग प्रभावित हुए थे और एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
