Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 25 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वसई-विरार में भारी बारिश के बीच भी नल सूखे, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट्स की बिजली ठप, लोग परेशान

Palghar Water Supply Crisis: पालघर में मूसलाधार बारिश से सूर्या जल शोधन संयंत्र की बिजली ठप होने से वसई-विरार में दूसरे दिन भी जलापूर्ति प्रभावित रही। टैंकर माफिया मनमाने दाम वसूल रहे हैं।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jul 25, 2026 | 12:16 PM

वसई-विरार में जल संकट (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Vasai Virar Municipal Corporation Water Crisis : पालघर जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और बाढ़ के तांडव ने वसई-विरार शहर की रफ्तार पर पूरी तरह से ब्रेक लगा दिया है। बारिश के कारण पालघर स्थित प्रमुख वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट्स की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है, जिसके चलते लगातार दूसरे दिन भी पूरे वसई-विरार शहर में नल सूखे रहे। पीने के पानी से लेकर रोजमर्रा के कामों के लिए तरस रहे नागरिकों का गुस्सा अब चरम पर पहुंच गया है।

वहीं, आपदा की इस स्थिति का फायदा उठाकर टैंकर माफिया सक्रिय हो गए हैं और कई इलाकों में मनमाने दामों पर पानी के टैंकर बेचे जा रहे हैं। चरण 1 व 3 तथा एमएमआरडीए सूर्य योजना’ के जरिए लगभग 37 करोड़ लीटर पानी की आपूर्ति की जाती है। हालांकि पिछले 3-4 दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के चलते कवाडसा स्थित सूर्यनगर जल शोधन संयंत्र, मसावन पंपिंग स्टेशन और धुकतान वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई है।

इसका सीधा असर पूरे शहर की जलापूर्ति व्यवस्था पर पड़ा है। गुरुवार को दिनभर पानी न आने के बाद शुक्रवार को आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद थी, लेकिन बिजली की आंख मिचौली के कारण संकट और गहरा गया।

सम्बंधित ख़बरें

अमृत 2.0 के कामों की समीक्षा में भड़कीं महापौर: सड़कों की मरम्मत में देरी पर अधिकारियों की लगाई क्लास!

CJP Protest: अभिजीत दीपके की जान को खतरा, बहन ने राष्ट्रपति से की अपील, संकट में विरोध प्रदर्शन!

नागपुर में पानी निकासी का विवाद बना खूनी संघर्ष, चाचा ने 70 वर्षीय भाभी पर किया चाकू से हमला

पालघर में भारी बारिश से तबाही: उफान पर नदियाँ और टूटे संपर्क; NDRF ने रेस्क्यू कर 244 लोगों को सुरक्षित निकाला

वसई गृहिणी सोमाली सिंह ने बाताया की हर साल मानसून में पंपिंग स्टेशन में पानी को तरसते हैं। नगर निगम को सिर्फ अस्थायी लीपापोती करने के बजाय पंपिंग स्टेशन को ऊंचाई पर स्थापित करने और वैकल्पिक बिजली व्यवस्था जैसे स्थायी तकनीकी उपाय करने चाहिए।

नागरिकों ने जताई नाराजगी, स्थायी समाधान की मांग

स्थानीय निवासी मरीना रोड्रिग्स ने बाताया की मनपा प्रशासन की तरफ से पानी 66 कटौती की कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई, जिससे हम पानी का भंडारण नहीं कर सके। शुक्रवार को बहुत कम दबाव से पानी आया, जो दैनिक जरूरतों के लिए भी नाकाफी था।

शैला गायकवाड़ हम ऊपरी मंजिल पर रहते हैं। कल की तुलना में आज पानी बेहद कम दबाव में मिला। घरों में जमा पानी खत्म हो चुका है, जिससे खाना बनाने और बुजुर्गों की देखभाल में भारी समस्या हो रही है।

यह भी पढ़ें:- 588 करोड़ की कोस्टल कनेक्टर परियोजना को हरी झंडी, नरीमन प्वाइंट से कफ परेड का सफर होगा आसान

बिजली बहाल होने के बाद सामान्य होगी जलापूर्ति

जलापूर्ति विभाग वसई-विरार मनपा सुरेंद्र ठाकरे ने बाताया की बिजली विभाग की ओर से मरम्मत कार्य जारी है, लेकिन तकनीकी खराबी, नालियों में रुकावट और कंडेंसर फटने से बार-बार रुकावट आ रही है। बिजली आने पर भी 10-15 मिनट से ज्यादा टिक नहीं पा रही है। बिजली विभाग ने आश्वासन दिया है कि बाढ़ का पानी कम होते ही बिजली लाइनों का निरीक्षण कर आपूर्ति पूरी तरह बहाल कर दी जाएगी।

Vasai virar palghar water crisis heavy rain power outage treatment plants

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 25, 2026 | 12:16 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Municipal Corporation
  • Palghar News
  • Water Crisis
  • Water Supply

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.