पुणे में CNG संकट गहराया, गैस प्रेशर कम होने से पंपों पर लंबी कतारें; आंदोलन की चेतावनी
Pune CNG Gas Crisis: पुणे में MNGL की पाइपलाइन में कम प्रेशर से CNG पंपों पर लगी लंबी कतारें। Petrol Dealers Association ने MNGL को दिया 24 घंटे में आपूर्ति सुधारने का अल्टीमेटम।
- Written By: रूपम सिंह
पुणे में CNG संकट (सोर्सः सोशल मीडिया)
Pune CNG Gas Crisis MNGL Low Pressure Supply: पुणे जिले के कई सीएनजी पंप पिछले एक महीने से महाराष्ट्र नेचुरल गैस लिमिटेड (MNGL) की पाइपलाइन में कम गैस प्रेशर की समस्या का सामना कर रहे हैं। इसके कारण वाहनों को गैस भरवाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। कई सीएनजी स्टेशनों पर लंबी कतारें लगने से शहर के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बन रही है।
डीलर्स ने एमएनजीएल पर लगाए गंभीर आरोप
पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन, पुणे शहर (PDAP) ने आरोप लगाया है कि यह संकट पूरी तरह एमएनजीएल की गैस आपूर्ति व्यवस्था में खामी के कारण उत्पन्न हुआ है। एसोसिएशन का कहना है कि कम गैस प्रेशर की वजह से सीएनजी पंप संचालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, जबकि इसकी जिम्मेदारी डीलर्स पर डाली जा रही है।
24 घंटे का अल्टीमेटम, आंदोलन की चेतावनी
पीडीएपी के अध्यक्ष ध्रुव रूपारेल ने कहा कि यदि अगले 24 घंटे के भीतर गैस प्रेशर सामान्य नहीं किया गया, तो सभी पुणे शहर में सीएनजी पंप समस्या के समाधान तक अस्थायी रूप से सीएनजी की बिक्री बंद करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
दहेज व चरित्र पर संदेह के नाम पर अत्याचार: छत्रपति संभाजीनगर में 2 विवाहिताओं का उत्पीड़न, 8 के खिलाफ केस दर्ज
Amravati News: अमरावती में शराब लदे ट्रक से चोरी, पुलिस पहुंचते ही पेटियां छोड़कर भागे लोग
Amravati News: अमरावती में हेलमेट नियम लागू, पहले दिन 445 चालान और ₹4.45 लाख का जुर्माना
सिडको बस स्टैंड परिसर में बेखौफ बदमाश: युवक को रिक्शे में बिठाकर चाकू की नोक पर लूटा, मोबाइल व नकदी ले उड़े
यह भी पढ़ें:- पुणे के 6 बांधों से भारी जल विसर्ग, नदियों के किनारे अलर्ट; पावना बांध 96% भरने पर भी पिंपरी में पानी कटौती
यात्री और वाहन चालक हो रहे परेशान
सीएनजी आपूर्ति प्रभावित होने से सार्वजनिक परिवहन, टैक्सी, ऑटो रिक्शा और निजी सीएनजी वाहनों के चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डीलर्स का कहना है कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने एमएनजीएल से आपूर्ति व्यवस्था में तत्काल सुधार कर गैस प्रेशर सामान्य करने की मांग की है, ताकि पंपों पर भीड़ और ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म हो सके।
