महाराष्ट्र: वसई में बेटे की बीमारी का फायदा उठाकर महिला से हैवानियत, तांत्रिक के नाम पर झांसा देकर यौन शोषण
Vasai Superstition Women Molestation: वसई में बीमार बेटे के इलाज का झांसा देकर महिला का यौन शोषण। अर्नाला पुलिस ने दर्ज की FIR, आरोपी अजय राउत की तलाश जारी।
- Written By: अनिल सिंह
वसई: बच्चे के इलाज के बहाने महिला का यौन शोषण; अर्नाला तटीय पुलिस ने दर्ज की FIR (फोटो क्रेडिट-X)
Vasai Crime News: महाराष्ट्र के वसई इलाके से आस्था और लाचारी के नाम पर विश्वासघात की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लगातार बीमार चल रहे मासूम बेटे के इलाज के नाम पर एक महिला को झांसा देकर उसका यौन शोषण किया गया। आरोप है कि आरोपी महिला को एक ढोंगी तांत्रिक के पास ले गया और तंत्र-मंत्र के बहाने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।
घटना से आहत पीड़िता ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद अर्नाला कोस्टल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बीमार बेटे के इलाज का झांसा देकर फोर्ट और रिसॉर्ट में हैवानियत
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता का नाबालिग बेटा लंबे समय से बीमार चल रहा था और वह उसके इलाज के लिए हर संभव प्रयास कर रही थी। इसी बीच आरोपी अजय कमलाकर राउत ने उसे अपनी बातों में फंसाया और दावा किया कि एक जादू-टोना (अंधविश्वास) करने वाला व्यक्ति उसके बेटे को पूरी तरह ठीक कर सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में डेंगू जांच पर मनपा की सख्ती: NS1 और MAC ELISA टेस्ट की फीस 600 तय, रैपिड टेस्ट किट पर रोक
गोंदिया में मानसून फिर सक्रिय, सड़क अर्जुनी में 103.4 मिमी बारिश, पुजारीटोला बांध के 4 गेट खुले
Akola News: अकोला में निर्माण श्रमिकों का प्रदर्शन, नई कामगार कल्याण नीति वापस लेने की मांग
पुणे में अवैध निर्माणों पर मनपा का बुलडोजर, लोहगांव-खराड़ी में 21,400 वर्गफुट आरसीसी निर्माण ध्वस्त
महिला आरोपी की बातों में आ गई। जिसके बाद आरोपी उसे वसई फोर्ट (वसई किला) परिसर में कथित तांत्रिक के पास ले गया और वहां उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए। यही नहीं, पीड़िता ने आरोप लगाया है कि अर्नाला स्थित एक रिसॉर्ट में भी उसके साथ यौन शोषण किया गया।
ये भी पढ़ें- किसानों को तकलीफ हुई तो चलेगा लेकिन उद्यमियों को बराबर मिलनी चाहिए बिजली, गुलाबराव पाटिल का विवादित बयान
अर्नाला कोस्टल पुलिस ने दर्ज की FIR; आरोपी की तलाश तेज
पीड़िता की आपबीती सुनने के बाद अर्नाला तटीय पुलिस मुख्य आरोपी अजय कमलाकर राउत के खिलाफ संबंधित आपराधिक धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में शामिल ढोंगी तांत्रिक की भूमिका की भी गहनता से जांच की जा रही है। तांत्रिक और आरोपी अजय राउत दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें बनाकर छापेमारी की जा रही है।
अन्य महिलाओं से धोखाधड़ी की भी जांच
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले में नामजद कथित तांत्रिक का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले भी आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज है।पुलिस अब इस पहलू की भी जांच कर रही है कि क्या इस गिरोह ने अंधविश्वास और इलाज के नाम पर क्षेत्र की अन्य महिलाओं का भी इसी तरह यौन शोषण किया है या उनसे भारी मात्रा में पैसों की ठगी की है।
