-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Local Train Accidents 2025 Railway Deaths Mmrs
‘लाइफलाइन’ पर घटती लाइफ! रेल पटरियों पर थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, जानिए 2025 के चौंकाने वाले आंकड़ें
- Written By: आकाश मसने
Mumbai Local Accident: मुंबई लोकल में सफर दिन-ब-दिन जानलेवा बनता जा रहा है। 2025 में उपनगरीय रेल में 4,841 हादसे हुए, जिनमें 1,588 लोगों की मौत हुई। भीड़, ट्रैक क्रॉसिंग और लापरवाही सबसे बड़ी वजह हैं।

मुंबई लोकल ट्रेन (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai Local Train Accident Death Report: ‘हादसों का शहर है मुंबई’, यह कहावत बिल्कुल प्रासंगिक बनी हुई है। मुंबई-एमएमआर में आवागमन के लिए सबसे सस्ती व सुलभ कही जाने वाली लोकल यात्रा दिन ब दिन कठिन होती जा रही है। रेल प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद पटरियों पर मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आंकड़े तो यही बता रहे हैं।
2025 हुईं 4,841 दुर्घटनाएं
मुंबई की लाइफलाइन कहे जाने वाले मुंबई उपनगरीय रेल खंड अर्थात लोकल की यात्रा करते समय यात्रियों की लाइफ खतरे में रहती है। मुंबई जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार बीते वर्ष 1जनवरी से लेकर 31 दिसंबर 2025 तक मुंबई उपनगरीय रेल क्षेत्र में कुल 4,841 दुर्घटनाएं दर्ज की गईं। इनमें चलती लोकल ट्रेनों से गिरने वाले यात्रियों की संख्या 1,713 रही जिसमें 1,188 घायल और 525 यात्रियों की मौत हो गई।
ट्रैक क्रासिंग में 1000 से ज्यादा की गई जान
ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी एवं अन्य कारणों से ट्रैक क्रॉसिंग करते समय भी 1063 लोगों की जान चली गई। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार ट्रैक क्रासिंग के 1,298 मामलों में 235 लोग घायल हुए जबकि 1063 की जान चली गई। मुंबई उपनगरीय रेल में ज्यादातर दुर्घटना लोकल ट्रेन से गिरने एवं ट्रैक क्रासिंग के चलते होती है।
सम्बंधित ख़बरें
Amravati News: स्कूल बस से उतरते ही 6 साल की छात्रा हुई हादसे का शिकार, आरोपी चालक गिरफ्तार
गूंगी गुड़िया पर सुप्रिया सुले की पहली प्रतिक्रिया, ननद ने भाभी पर की गई कांग्रेस की टिप्पणी पर क्या कहा?
सुनेत्रा पवार के मार्गदर्शन में तटकरे कर रहे बेहतरीन काम, प्रशांत किशोर की मुलाकात पर दत्तात्रेय भरणे की सफाई
Akola News: बैलगाड़ी समेत मन नदी में बहा युवक, बचाव अभियान में 2 किमी दूर मिला शव
टाले जा सकते हैं हादसे: जवेरी
समाजसेवी एवं रेलवे एक्टिविस्ट समीर जवेरी ने कहा कि मुंबई उपनगरीय रेल के हादसे पूरी तरह से टाले जा सकते हैं। जवेरी ने बताया कि भारतीय रेलवे के आरडीएसओ ने 2008-2009 में (16 वर्ष पूर्व) ही लोकल ट्रेनों की भीड़भाड़ रोकने हेतु 15 एवं 18 डिब्बों वाली उपनगरीय ट्रेनों को चलाने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन उसके क्रियान्वयन में अब भी देरी हो रही है। ट्रैक के किनारे बाउंड्री वॉल और प्लेटफॉर्म इंडिंग पर बाड़ लगाने जैसे सरल उपाय कर अनधिकृत क्रॉसिंग को समाप्त किया जा सकता है।
अब भी लोकल का ही सहारा
मेट्रो या सड़के भले बढ़ रहीं हैं लेकिन तेजी से बढ़े मुंबई-एमएमआर में एक किनारे से दूसरे किनारे पर जाने के लिए 80 प्रतिशत लोगों को अभी भी लोकल ट्रेन का सहारा लेना पड़ता है। लोकल में इस कदर भीड़ बढ़ गई है और यात्रियों को लोकल में खड़े होने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल रही है। रोजाना यात्रा के दौरान विवाद, हिंसा और मारपीट होती रहती है। वहीं कई यात्री अत्यधिक गर्दी होने के कारण गिरकर अपनी जान गंवा रहे हैं। तो वाद विवाद में भी जान से हांथ धोना पड़ रहा है। पिछले दिनों भी इस तरह की कई घटनाएं हुई हैं। तमाम उपायों के बावजूद मुंबई में रेलवे ट्रैक पर होने वाली मौतों के आंकड़े कम नहीं हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- शर्मिला गायकवाड़ बनीं ठाणे की 23वीं मेयर पर नहीं लिया ऑफिस का चार्ज, कहा- ‘भाई’ के आने पर ही कुर्सी पर बैठूंगी
रोजाना 8 से 9 मौतें !
वैसे आंकड़ों के अनुसार मुंबई की रेल पटरियों पर रोजाना 8 से 9 लोगों की मौत किसी न किसी कारण से होती है। मुंबई के अलावा एमएमआर में शहरों, उपनगरों की संख्या बढ़ने से सस्ती लोकल पर आम यात्रियों का भार भी बढ़ा है।
रोजाना 80 लाख यात्रियों का भार
मध्य व पश्चिम रेलवे की लोकल से रोजाना लगभग 80 लाख लोग यात्रा कर रहे हैं। मध्य रेलवे पर 45 लाख से ज्यादा एवं पश्चिम रेलवे की लोकल से 35 लाख यात्री निर्भर हैं। मध्य रेल पर 1850 से ज्यादा व पश्चिम रेलवे पर लगभग 1400 लोकल रोजाना चलती है, जिसमें एसी लोकल भी है।
– नवभारतलाइव के लिए मुंबई से सूर्यप्रकाश मिश्र की रिपोर्ट
Mumbai local train accidents 2025 railway deaths mmrs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Bhandara News: देहदान के इंतजार में भंडारा मेडिकल कॉलेज, रिसर्च के लिए नागपुर से लाने पड रहे शव
Aug 09, 2026 | 03:06 PMनागपुर हॉकी पर गहराया संकट! 6 दशक पुराना VHA मैदान छिनने की कगार पर; अब कहाँ खेलेंगे शहर के खिलाड़ी?
Aug 09, 2026 | 03:03 PMआगरा में ACE 2026: विशेषज्ञों ने बांझपन के बदलते कारणों और आधुनिक फर्टिलिटी तकनीकों पर किया मंथन, बताए फायदे
Aug 09, 2026 | 03:02 PM30 साल पहले दिखा था भंसाली का जादू! ‘खामोशी’ की ये 7 बातें आज भी हैं खास
Aug 09, 2026 | 02:51 PMछिंदवाड़ा: कक्षा 6 के बच्चों से आपत्तिजनक बातें करने का आरोप, शिक्षिका निलंबित, निष्पक्ष जांच की मांग
Aug 09, 2026 | 02:49 PMकोपरखैरणे स्टेशन पर महिला यात्रियों के आसपास घूमता दिखा संदिग्ध व्यक्ति, वीडियो वायरल; GRP ने बाहर निकाला
Aug 09, 2026 | 02:48 PMअकोला रेलवे स्टेशन से चोरी मोटरसाइकिल 12 घंटे में मिली तो मालिक की आंखों से छलके खुशी के आंसू
Aug 09, 2026 | 02:46 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














