पालघर औद्योगिक क्षेत्र में फर्नीचर यूनिट में भीषण आग, बाल बाल बचे मजदूर; कोई हताहत नहीं
Industrial Area Palghar: पालघर के औद्योगिक क्षेत्र में एक फर्नीचर फैक्टरी में आग लगने से हड़कंप मच गया, हालांकि समय रहते सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और कोई हताहत नहीं हुआ।
- Written By: आंचल लोखंडे
प्रतीकात्मक तसवीर (सोर्सः सोशल मीडिया)
Palghar Factory Fire: पालघर, दो फरवरी (भाषा)। महाराष्ट्र के पालघर शहर के औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को एक फर्नीचर निर्माण इकाई में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।आग की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, क्योंकि बिडको औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्टरी से सभी कर्मचारियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि आग लगने की सूचना दोपहर करीब 1.30 बजे मिली, जब परिसर में कम से कम 96 मजदूर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) और भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) की दमकल गाड़ियां सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचीं, जबकि वसई-विरार नगर निगम (वीवीएमसी) की एक दमकल गाड़ी को भी बचाव और आग बुझाने के कार्य में सहायता के लिए भेजा गया।
रसायनों की मौजूदगी के कारण आग तेजी से फैली
अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने का अभियान जारी है और यह सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं कि आग आसपास की अन्य औद्योगिक इकाइयों तक न फैल सके।उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परिसर में लकड़ी, फोम और रसायनों की मौजूदगी के कारण आग तेजी से फैल गई।
सम्बंधित ख़बरें
अंजनगांव सुर्जी के डीपी रोड पर भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से दुकान जलकर खाक
नागपुर के बेसा पिपला रोड पर डेकोरेशन और कैटरिंग के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक
अमरावती में गर्मियों में आग की 200 से अधिक घटनाएं: अग्निशमन विभाग की कमी
माहुरकुड़ा में किसान के खेत में आग, अज्ञात व्यक्ति ने खेत में लगाई आग, सिंचाई व्यवस्था तबाह
ये भी पढ़े: ‘पर्दे के पीछे गड़बड़ है…अजित पवार की मौत में बीजेपी का बड़ा हाथ’, संजय राउत ने लगाए सनसनीखेज आरोप
सुरक्षा मानकों की होगी समीक्षा
आग की वजह का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन दमकल विभाग और एमआईडीसी के अधिकारी संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रहे हैं। आग पर काबू पाने के बाद फैक्टरी में हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा। प्रशासन ने फैक्टरी प्रबंधन को सुरक्षा मानकों की समीक्षा करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
