Anjangaon Surji fire (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया) 
अमरावती

अंजनगांव सुर्जी के डीपी रोड पर भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से दुकान जलकर खाक

Anjangaon Surji Fire News: अंजनगांव सुर्जी के डीपी रोड परिसर स्थित वृंदावन दूध डेयरी, डेली नीड्स एंड केक सेंटर में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

महाराष्ट्र डेस्क

DP Road Fire Incident News: अंजनगांव सुर्जी शहर के डीपी रोड परिसर में स्थित वृंदावन दूध डेयरी, डेली नीड्स एंड केक सेंटर नामक दुकान में सोमवार 25 मई को दोपहर करीब 1.30 बजे भीषण आग लग गई। यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगने का अनुमान लगाया गया है। घटना में दुकान का फ्रीजर, काउंटर, फर्नीचर और भारी मात्रा में रखा सामान जलकर खाक हो गया, जिससे दुकानदार को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। आग की लपटें उठती देख स्थानीय नागरिकों ने तुरंत मौके पर दौड़ लगाई और आग बुझाने का प्रयास किया।

वृंदावन दूध डेयरी में लगी आग

हालांकि, आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग अग्निशमन दल को दी गई। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर कुछ ही समय में आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया। इस हादसे में गनीमत यह रही कि कोई जनहानि जीवितहानी नहीं हुई, लेकिन व्यापारी का बड़ा नुकसान हुआ है।

दमकल ने पाया काबू

आग लगने के सटीक कारणों और कुल नुकसान का आकलन करने के लिए संबंधित विभाग को सूचित कर दिया गया है। इस घटना के बाद कुछ समय के लिए परिसर में डर का माहौल बन गया था। स्थानीय नागरिकों और पीड़ित दुकानदार ने प्रशासन से घटनास्थल का पंचनामा कर संबंधित विभाग को जल्द से जल्द रिपोर्ट भेजने की मांग की है।

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग